Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2019

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

देवभूमि उत्तराखण्ड है धर्मस्थलों का गुलदस्ता : स्वामी प्रेमानन्द शास्त्री

हरिद्वार। श्रीकृष्ण हरिधाम ट्रस्ट के परमाध्यक्ष स्वामी प्रेमानन्द शास्त्री जी महाराज ने कहा है कि धर्म को धारण करने वाला सुख एवं समृद्धि को प्राप्त करते हुए जीवन के परमआनन्द की अनुभूति करता है। शास्त्र और संविधान एक-दूसरे के पूरक हैं, जिस प्रकार धर्म का संचालन शास्त्रों के अनुरुप होता है उसी प्रकार देश और उसकी सरकार का संचालन संविधान से होता है। वे आज भोपतवाला स्थित श्रीकृष्ण हरिधाम में देवभूमि उत्तराखण्ड की धार्मिक यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को धर्मोपदेश का सार समझा रहे थे। हरिद्वार को भारत की अध्यात्मिक राजधानी बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश और प्रदेश की सत्ता संचालन के लिए उसके मुख्यालय की आवश्यकता है जिसे राजधानी कहते हैं उसी प्रकार धर्म एवं अध्यात्म की दीक्षाओं के संचालन के लिए धर्मस्थलों की स्थापना हमारे धर्मगुरु एवं धर्मोपदेशकों ने की हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड (हिमालय) के धार्मिक स्वरुप का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव की तपस्थली तथा मां गंगा के उद्गम स्थल और सनातन धर्म के चारों धामों के साथ ही फूलों की घाटी, कलियर शरीफ एवं हेमकुण्ड साहिब तथा नानकमत्ता प...

उत्तर प्रदेश में दिखेगी विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार की राजनीति

चाचा के हाथ में होगी फिरोजाबाद के विकास की चाबी? हरिद्वार, 26 अप्रैल। समाजवादी विचारक रामनरेश यादव ने कहा है कि राज करने की नीति को ही राजनीति कहते हैं और जादू तथा राजनीति दो ऐसी विद्यायें हैं जो आम आदमी की समझ से बाहर होती हैं। उत्तर प्रदेश का शैफई गांव आज विश्व स्तरीय राजनीति के शिखर पर अपनी अलग पहचान रखता है जिसके सृजन का श्रेय एक ऐसे व्यक्तित्व को जाता है जिन्हें सुभाषचन्द बोस के बाद नेताजी के नाम से पुकारा जाता है। शून्य से उठकर शिखर पर पहुंचे नेताजी ने अपनी राजनैतिक विरासत भारतीय सभ्यता संविधान एवं परम्परा के अनुकूूल अपने पुत्र को सौंपी जो वर्तमान राजनीति के चाणक्य के रुप में अपनी अलग हैसियत बना रहे हैं और फिरोजाबाद का चुनाव उसी चाणक्य नीति का एक नमूना है। राजनीति में प्रवेश कर उसके शिखर पर पहुंचना और स्वयं को शिखर पर स्थापित रखना ही कुशल राजनीति होती है। भारत में राजनीति के शिखर पर पहुंचने वालों मंे इन्दिरा गांधी और नरेन्द्र मोदी के बाद अखिलेश यादव तीसरे ऐसे नेता हैं जो राजनीति के दांव-पेंचों में अपने पिता से भी कई कदम आगे हैं। राजनीति का नियम होता है कि कोई भी नेता दूसरे क...

लोकतंत्र की हत्यारिन सिद्ध हो रहीं ईवीएम

मशीन और मैनुअल में अन्तर होता है यह प्रकृति का नियम है कि जब व्यक्ति मशीनों के विषय में जानता नहीं था तब स्वस्थ, मस्त और चिरायु होता था और जब से व्यक्ति का मशीनों से मोह बढ़ा तब से व्यक्ति ही मशीन बन गया। जब मशीन है तो उसमें खराबी होना स्वभाविक है, जब व्यक्ति बीमार पड़ सकता है तो मशीन भी खराब हो सकती है, चूंकि लोकतंत्र की रक्षा और भावी लोकतंत्र के निर्माण का जिम्मा जब मशीन के हवाले कर दिया जायेगा तो फिर बीमार लोकतंत्र ही पैदा होगा, जैसा कि हो रहा है। भारत में ईवीएम का जन्म हुए अभी दो दशक भी पूर्ण नहीं हुए हैं इसकी कार्यशैली पर लगातार उगलियां उठ रही हैं लेकिन कुछ दल एवं उनके नेताओं की ऐसी नियति बन गयी है कि वे ईवीएम को बाय-बाय करने के स्थान पर उसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे तो चुनाव आयोग तो राजनीति की कठपुतली बनेगा ही। भले ही वह पद संवैधानिक है लेकिन अब पहले जैसी विश्वसनीयता नहीं रह गई जब टी.एन. शेषन ने अपना असली रुप दिखाया था। एक बात ध्यान में रख लो कि जब तक मशीनों से वोट पड़ेंगे, मशीने खराब होती रहेंगी फिर अच्छे और स्वस्थ लोकतंत्र की कल्पना मिथ्या होगी। ईवीएम राजनीति का ऐसा सरस फल है...

ब्लाक स्तर से नया भारत का निर्माण करेगी जविपासे: एन.एस. यादव

बरेली। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय महासचिव एन.एस. यादव ने कहा है कि गांव भारत की आत्मा है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर देश की जनता के प्रति जवाबदेही के लिए ब्लाक स्तर पर मिनी सचिवालयों का गठन कर गांव-गांव में भारत के विकास की बुनियाद रखेगी। वे आज गोरखपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव के चुनाव क्षेत्र की समीक्षा के बाद कार्यकर्त्ताओं की आवश्यक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी कृषि एवं कृषकों को विकास से अछूता बताते हुए उन्हांेने कहा कि गांव का दर्द तो गांव के लाल ही जानते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे को सार्थक बनाने का आवाह्न करते हुए उन्हांेने कहा कि अन्नदाता किसान ही अपनी मेहनत की कमाई से खाद्यान्न उत्पादन कर देश का पालन पोषण करता है और किसान का बेटा ही सेना में जवान बनकर राष्ट्र की रक्षा करता है जिससे पूरा देश भरपेट भोजन कर निर्भय होकर चैन की नींद सोता है। जन विकास पार्टी सेक्यूलर को देश के किसान एवं ग्रामीण आंचल से जुड़े मेहनतकशों की पार्टी बताते हुए यादव ने ...

सुन्दरकाण्ड है रामायण का सुन्दरतम अध्याय: स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि सुन्दरकाण्ड रामायण का सुन्दरतम अध्याय है जिसमें हनुमान रुप में स्वयं शंकर जी ने प्रकट होकर सबके बिगड़े काम बनाये। सुन्दरकाण्ड ही भगवान हनुमानजी का स्वरुप है जिसका श्रवण एवं आयोजन करने वालों के सभी अमंगल कार्य मंगलमय हो जाते हैं। वे आज राजा गार्डन के हनुमान चौक स्थित श्रीसिद्धपीठ प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीरामकथा की पूर्णाहुति के अवसर हनुमान जयन्ती की शुभकामनायें दे रहे थे। भगवान शिव के अवतारी हनुमानजी को सबसे बड़ा संकट मोचक बताते हुए उन्हांेने कहा कि भगवान शिव ने ही हनुमान रुप में प्रकट होकर माता सीता, भाई लक्ष्मण और भरत को जीवन दान दिया जबकि सुग्रीव को उसका राज और रानी दोनों दिलाकर लंका में जिस पराक्रम एवं सनातन संस्कृति का संदेश दिया वह जन-जन में अविस्मरणीय रहेगा। कलियुग में शक्ति एवं शक्तिशाली की पूजा को ही सार्थक बताते हुए कहा कि व्यक्ति जब किसी प्रकार के संकट में फंस जाता है तो उसे बजरंगबली का ही स्मरण करना चाहिए। उन्हांेने राजा गार्डन एवं जगजीतपुर वासियों को...

आत्मा ही परमात्मा का अंश : स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती

हरिद्वार। महामण्डलेश्वर स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि भगवान भक्त की इच्छा के अनुरुप प्रकट होते हैं और भक्त भगवान को जिस रुप में पाना चाहता है वे उसी रुप में दर्शन देते हैं। आत्मा ही परमात्मा का अंश है और जो भक्त परमात्मा द्वारा रचित सृष्टि से प्यार करता है भगवान सदैव उसकी अन्तरात्मा में विद्यमान रहते हैं। वे आज राजा गार्डन के हनुमान चौक स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयन्ती के उपलक्ष में आयोजित राम कथा में भक्त और भगवान के समन्वय का वर्णन कर रहे थे। अध्यात्म को आर्यावर्त का प्राचीन विज्ञान बताते हुए उन्हांेने सृष्टि चक्र के वर्णन में कहा कि प्रारम्भ में मंत्र संतति से सृष्टि का संचालन होता था जबकि मनु एवं सतरुपा के प्राकट्यकाल के बाद ही मैथुन संस्कृति का शुभारम्भ हुआ। नारद मोह से लेकर राम जन्म एवं अयोध्या काण्ड का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि भारत का अतीत गौरवमयी है जिसमें इच्छित वर एवं इच्छित संतान की प्राप्ति होती थी। रामकथा को सनातन संस्कृति के प्राचीनतम विज्ञान की संज्ञा देते हुए कहा कि अध्यात्म ने जो सतयुग त्रेता एवं द्वापर...

रामकथा मानव जीवन का सबसे बड़ा विज्ञान: स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के पर माध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि रामायण प्रेक्टिकल विज्ञान है और ब्रह्मविद्या का ज्ञान संतों की वाणी से होता है। गंगा स्नान से व्यक्ति का तन पवित्र होता है जबकि मन की पवित्रता के लिए व्यक्ति को संतों के सानिध्य में आना पड़ता है, वे आज राजा गार्डन के हनुमान चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में श्रीराम कथा की अमृतवर्षा कर रहे थे। रामकथा को मानव जीवन का सबसे बड़ा विज्ञान बताते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा ही जीवन का स्वर्ग है और जिस पर बुजुर्गों का आशीर्वाद होता है वही समाज में पद, प्रतिष्ठा और समृद्धि को प्राप्त कर सुखमय जीवन का आनन्द लेता है। रामकथा रुपी सत्संग का भावार्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि परमात्मा संसार के कण-कण में विद्यमान है लेकिन जिसके जीवन में सत्संग रुपी ज्योति प्रज्ज्वलित हो जाती है भगवान उसी के अन्तःकरण में प्रकट हो जाते हैं। राष्ट्र और समाज की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कथा व्यास ने कहा कि सत्य, तप, दया और दान धर्म के चार चरण हैं और व्यक्ति जो बांट...

मुद्दाविहीन बन गया लोकसभा चुनाव

17वीं लोकसभा के गठन हेतु देश की 91 सीटों पर गत 11 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है जबकि 13 राज्यों की 97 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को हो रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद एक ऐसी परम्परा जिसे चुनावी संस्कृति भी कह सकते हैं जिसके कर्ता-धर्ता देश और समाज के लिए कुछ भी न कर केवल अपने और अपने चार-पांच उन घरानों के लिए सबकुछ न्यौछावर कर रहे हैं जो उनकी चुनावी वैतरणी पार करते हैं। देश में पहली बार ऐसा मुद्दाविहीन चुनाव हो रहा है जिसमें जनता को खैरात बांटने का तो जिक्र है लेकिन जो देश और समाज की मूलभूत आवश्यकतायें हैं उन पर किसी भी दल के घोषणा-पत्र में कुछ भी खास नहीं है। 28 मार्च के बाद से प्रारम्भ हुए चुनाव प्रचार पर यदि गौर करें तो प्रत्येक राजनेता एक-दूसरे की बुराई के अलावा अपनी किसी भी उपलब्धि पर जोर नहीं दे रहा है। देश की जनता इन बुराईबाज राजनेताओं की बातंे सुन-सुन कर इतना थक चुकी है कि वह इस नतीजे पर पहुंच गयी की ये सभी राजनेता जो स्वयं को राष्ट्रीय दलों का महानायक बता रहे हैं वे देश और समाज के विषय में कितना सोचते हैं। राष्ट्रीय दलों के राजनेता कैसी-कैसी ब...

भगवान् राम हैं ब्रम्हांड की अदृश्य शक्ति : श्रीमहंत प्रेम गिरि

श्रीराम लीला कमेटी रजिस्टर्ड ने मनाया श्रीरामजन्मोत्सव हरिद्वार, 13 अप्रैल। सनातन धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक मर्यादा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए संकल्पित श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज संतो के सानिध्य में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम पूर्वक मनाया। श्रीरामलीला भवन में भजन और कीर्तन के साथ ही पंचामृत से भगवान राम का अभिषेक कर विश्व कल्याण के लिए मर्यादित आचरण वाले समाज निर्माण का संकल्प लिया। श्रीराम जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी ने ‘‘नवमी तिथि मधुमास पुनीता‘‘ के उद्घोष के साथ भगवान राम के मर्यादित चरित्र के आदर्श प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगवान राम ब्रहमाण्ड की अदृश्य शक्ति हैं जो विश्व का कल्याण करने के लिए प्रत्येक जीवात्मा में समाहित होकर उसे सत्कर्म की प्रेरणा देते हैं और श्रीरामलीला कमेटी रजि. उनके चरित्र का दर्शन एवं मनन कराने के लिए जो प्रयास करती है उसके लिए कमेटी के सभी पदाधिकारी साधुवाद के पात्र हैं। भगवान राम के बालरूप का पंचामृत से अभिषेक कर सनातन धर्म और संस्कृति के सं...

नवरात्र साधना से मानव जीवन में होता है स्वास्थ्य एवं समृद्धि का समावेश : स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती

हरिद्वार, 12 अप्रैल। अध्यात्म और विज्ञान के विश्लेषक गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि नवरात्र साधना व्यक्ति में संस्कार संस्कृति का समावेश कर स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन का समावेश करती है। सृष्टि की रचना एवं नव सवंत्सवर से प्रारम्भ होने वाले इस अनुष्ठान को जो साधक सनातन परम्परा के अनुरूप पूर्ण करते हैं उनके जीवन में उत्साह एवं आत्मबल की अनंत वृद्धि हो जाती है। वे आज विष्णु गार्डन स्थित श्री गीता विज्ञान आश्रम में शक्ति अनुष्ठान में पधारे साधकों को धर्म एवं अध्यात्म के वैज्ञानिक स्वरूप की जानकारी दे रहे थे।  सनातन धर्म एवं संस्कृति को सृष्टि की सर्वोत्तम व्यवस्था बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने धार्मिक पर्वो का सृजन व्यक्ति के जीवन और उसके शरीर की आवश्यकताओं के अनुरूप किया है यहीं कारण ाहै कि धर्म के सापेक्ष आचारण करने वाला कभी बीमार, बुद्धि और धनहीन नहीं होता है। दान करने से धन पवित्र होता है और ध्यान करने से साधक बुद्धि और विचारों में पवित्रता आती है। नवरात्र साधना को व्यक्ति की दिनचर्या एवं रहन सहन में सुधार का पर्व बताते हुए आध्यात...

किसानों को भिखारी न समझें राजनेता, फसल का दें पूरा दाम

भारत गांव एवं किसानों का देश है जो आज भी सर्वाधिक सत्तर प्रतिशत की भागीदारी में हैं तथा यही वह आबादी है जिसने भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाकर आजादी की पहली सौगात दी, जबकि उद्योग, विधायिका एवं कार्यपालिका केवल अपनी समृद्धि के लिए कार्य करते हैं। भारत लोकतांत्रिक देश है जहां लोक की हालत चिंताजनक और तंत्र की मजबूती से सामाजिक तथा आर्थिक विषमता बढ़ रही है। शिक्षा एवं चिकित्सा जैसे मूल अधिकारों से आज भी देश की सत्तर प्रतिशत आबादी वंचित है और विडम्बना यह है कि आज देश की 17वीं लोकसभा का गठन होने जा रहा है और कथित बड़े राजनैतिक दल देश की जनता को विकसित करने की बात न कहकर उसे भिखारी बनाकर भीख (अनुदान) देने की घोषणायें कर स्वयं अपनी-अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। कोई छः हजार सालाना तो कोई छः हजार मासिक देने का वादा कर चुनाव जीतने की जुगत में लगा है। देश का दुर्भाग्य देखें कि जो जनता अपने खून-पसीने से विपुल धन सम्पदा करों के रुप में एकत्र करती है उसे देश और समाज के विकास में न लगाकर नेता एवं अधिकारी अपने वेतन भत्ते बढ़ाकर बराबर कर देते हैं और प्रतिवर्ष घाटे का बजट पेश कर देश की जनता को बेवकूफ बना ...

प्रगति का पैगाम लेकर चुनाव मैदान में उतरी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी : फुरकान अली

हरिद्वार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुुरकान अली एडवोकेट ने कहा है कि प्रसपा राज्य की प्रगति का पैगाम लेकर चुनाव मैदान में उतरी है जबकि 18 वर्षों तक उत्तराखण्ड में नया राज्य निर्माण का उद्देश्य गायब कर सत्ता पर काबिज रहे दलों ने अपनी-अपनी जेबें भरने का काम किया है यह बात उन्होंने खादर क्षेत्र में घर-घर जाकर किए जनसंपर्क अभियान में मतदाताओं के समक्ष रखी। राष्ट्रीय दलों की तुलना में क्षेत्रीय दलों को राज्य के विकास का हिमायती बताते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को मिलकर बारी-बारी से लूटने वाले दलों के पास जुमलेबाजी के अलावा कोई विकास का मुद्दा नहीं है दोनों दल मतदाताओं को भिखारी, मोहताज और बेचारा बताकर वोट लेते हैं जबकि प्रसपा आम जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर स्वामिभानी, समृद्ध एवं सुविधा सम्पन्न बनाने के मुद्दे पर जनता के बीच में है। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में सुदूरवर्ती ग्रामों को आज भी सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सब हरिद्वार से बाहर के प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का नतीजा है। उन्होंने सभी साथियों से अपने बीच ...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...

संतत्व की दिव्यता की प्रतिमूर्ति थे स्वामी सुधर्मानन्द सरस्वती: हरिओम आचार्य

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि संत का जीवन धर्म एवं समाजसेवा को समर्पित होता है और गीता सृष्टि का एकमात्र ऐसा ग्रन्थ है जिसका अनुसरण सम्पूर्ण विश्व करता है वे आज विष्णु गार्डन स्थित श्रीगीता विज्ञान आश्रम में गीता आश्रम के श्रीमहंत स्वामी सुधर्मानन्द सरस्वती के श्रद्धाजंलि समारोह को अध्यक्षीय पद से सम्बोधित कर रहे थे। ब्रह्मलीन संत स्वामी सुधर्मानन्द सरस्वती को गीता के मूर्धन्य विद्वान स्वामी वेदव्यासानन्द सरस्वती की गुरु-शिष्य परम्परा का सच्चा संवाहक बताते हुए उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव ने धर्म एवं समाजसेवा के जिन प्रकल्पों का शुभारम्भ किया था उनका स्वामी सुधर्मानन्द सरस्वती ने सफल संचालन करते हुए धर्म एवं संस्कृति को उन्नति के नए आयाम प्रदान किए। हरिओम आचार्य ने स्वामी सुधर्मानन्द सरस्वती की धर्म सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि योग्य गुरु को ही सुयोग्य शिष्य की प्राप्ति होती है और स्वामी सुधर्मानन्द सरस्वती ने संतत्व की दिव्यता एवं सरलता की जो मिशाल कायम की उससे गीता आश्रम की पूरे विश्व में प्रतिष्...