Skip to main content

रामकथा मानव जीवन का सबसे बड़ा विज्ञान: स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के पर
माध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि रामायण प्रेक्टिकल विज्ञान है और ब्रह्मविद्या का ज्ञान संतों की वाणी से होता है। गंगा स्नान से व्यक्ति का तन पवित्र होता है जबकि मन की पवित्रता के लिए व्यक्ति को संतों के सानिध्य में आना पड़ता है, वे आज राजा गार्डन के हनुमान चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में श्रीराम कथा की अमृतवर्षा कर रहे थे।
रामकथा को मानव जीवन का सबसे बड़ा विज्ञान बताते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा ही जीवन का स्वर्ग है और जिस पर बुजुर्गों का आशीर्वाद होता है वही समाज में पद, प्रतिष्ठा और समृद्धि को प्राप्त कर सुखमय जीवन का आनन्द लेता है। रामकथा रुपी सत्संग का भावार्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि परमात्मा संसार के कण-कण में विद्यमान है लेकिन जिसके जीवन में सत्संग रुपी ज्योति प्रज्ज्वलित हो जाती है भगवान उसी के अन्तःकरण में प्रकट हो जाते हैं। राष्ट्र और समाज की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कथा व्यास ने कहा कि सत्य, तप, दया और दान धर्म के चार चरण हैं और व्यक्ति जो बांटता है उसी वही प्राप्त होता है। भारत विश्व का कल्याण चाहने वालों का एक ऐसा देश है जो गंगा, गाय और गायत्री के आधार पर टिका है यही कारण है कि भारत का अस्तित्व कभी मिटने वाला नहीं है। युगों के अनुसार समाज में आने वाले बदलावों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि युग तथा समय परिवर्तनशील हैं और प्रत्येक अर्थ युग के बाद सतयुग की आवृत्ति होती है। श्रीराम कथा में भक्तों को आशीर्वाद देने पधारे महामण्डलेश्वर स्वामी आनंतानन्द ने कहा कि परमात्मा ने संसार को समस्त प्रकार के पदार्थों से परिपूर्ण किया है लेकिन पुण्य का फल व्यक्ति को कर्मों के अनुरुप मिलता है म.मं. स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती को वैदिक ज्ञान एवं संतत्व की सरलता की प्रतिमूर्ति बताते हुए उन्हांेने कहा कि किसी महान तपस्वी एवं ज्ञानी संत का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मुश्किल से मिलता है। ऋषिकेश से पधारे संत स्वामी राम स्वरुप ब्रह्मचारी ने समाज एवं परिवार के संगठनात्मक ढांचे की उपयोगिता का वर्णन करते हुए कहा कि सत्संग का लाभ अर्जित करने वालों का परिवार ही स्वर्ग बन जाता है। आचार्य हरिओम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि रामायण वह दैवीय वृक्ष है जिसका सानिध्य प्राप्त करते ही साधक के समस्त दुःखों का शमन हो जाता है और व्यक्ति वैकुण्ठ सदृश सुख को प्राप्त करता है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्हांेने बताया कि 18 अप्रैल को प्रातः 7 से 12 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं हवन तथा 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ आयोजित होगा तत्पश्चात संत सम्मेलन का आयोजन एवं पावन प्रसाद से भक्त अपने अन्तःकरण को पवित्र करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...