Skip to main content

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट


हरिद्वार  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया।
उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन ने राज्य की संस्कृति और समृद्धि दोनों को समाप्त कर दिया। उन्होंने सभी साथियों के चाबी के सामने वाला बटन दबाकर फुरकान अली को भारी मतों से विजयी बनाने का आवाह्न किया। प्रसपा प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट ने उत्तराखण्ड की प्रगति का एजेण्डा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नया राज्य निर्माण के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए काम करेगी तथा किसान, गरीब एवं शिक्षा में समानता पार्टी की पहली प्राथमिकता होगी। शिक्षा को उन्नति का आधार बताते हुए उन्हांेने कहा कि शिक्षा के नाम पर राज्य की सत्तर प्रतिशत आबादी को लालची और भिखारी बनाकर शिक्षा के मूल अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने अन्नदाता किसान के स्वामिमान को सर्वोपरि रखते हुए कहा कि प्रसपा सत्ता में आते ही गेंहू-धान का मूल्य तीन हजार रुपये प्रति कुन्तल किसान को देगी। देश की सत्तर प्रतिशत आबादी को शिक्षा से वंचित बताते हुए प्रसपा नेता फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों से शिक्षा के स्थान पर अन्य काम कराये जाते हैं जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा समाप्त प्रायः हो चुकी है जिसे पब्लिक स्कूलों के समकक्ष लाया जायेगा। उत्तराखण्ड की सत्ता पर काबिज रही सरकारों ने कृषि एवं कृषकों को समाप्त कर राज्य की सत्तर प्रतिशत आबादी से शिक्षा का अधिकार छीन लिया है परिणाम स्वरुप गांवों से शहरों की ओर पलायन तेजी से बढ़ रहा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राज्य के ग्रामीण अंचलों में निवास कर रही सत्तर प्रतिशत आबादी की उन्नति के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इरफान भट्टी ने प्रसपा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अवसरवादी पार्टी और उसके नेताओं से सावधान रहने की बात कही। जाकिर सलमानी ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार की स्थिति रखते हुए कहा कि हरकी पैड़ी एवं कलियर शरीफ की गंगा जमुनी संस्कृति को सही दिशा नहीं मिली है। उन्होंने फुरकान अली एडवोकेट को योग्य प्रत्याशी बताते हुए चाबी के सामने वाला बटन दबाकर मतदान को सार्थकता प्रदान करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य चुनाव अभिकर्ता रामनरेश यादव, मुर्तजा अली अंसारी, हाजी इदरीश, शमीम अहमद, सलीम भट्टी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक तथा मातृशक्ति उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौ. संसार सिंह ने तथा संचालन इरफान भट्टी ने किया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...