Skip to main content

भगवान् राम हैं ब्रम्हांड की अदृश्य शक्ति : श्रीमहंत प्रेम गिरि

श्रीराम लीला कमेटी रजिस्टर्ड ने मनाया श्रीरामजन्मोत्सव





हरिद्वार, 13 अप्रैल। सनातन धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक मर्यादा के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए संकल्पित श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज संतो के सानिध्य में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम पूर्वक मनाया। श्रीरामलीला भवन में भजन और कीर्तन के साथ ही पंचामृत से भगवान राम का अभिषेक कर विश्व कल्याण के लिए मर्यादित आचरण वाले समाज निर्माण का संकल्प लिया।
श्रीराम जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी ने ‘‘नवमी तिथि मधुमास पुनीता‘‘ के उद्घोष के साथ भगवान राम के मर्यादित चरित्र के आदर्श प्रस्तुत करते हुए कहा कि भगवान राम ब्रहमाण्ड की अदृश्य शक्ति हैं जो विश्व का कल्याण करने के लिए प्रत्येक जीवात्मा में समाहित होकर उसे सत्कर्म की प्रेरणा देते हैं और श्रीरामलीला कमेटी रजि. उनके चरित्र का दर्शन एवं मनन कराने के लिए जो प्रयास करती है उसके लिए कमेटी के सभी पदाधिकारी साधुवाद के पात्र हैं। भगवान राम के बालरूप का पंचामृत से अभिषेक कर सनातन धर्म और संस्कृति के संवर्द्धन का उद्घोष करते हुए जूना अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत केदारपुरी ने कहा कि सनातन धर्म समाज के लिए प्रेरणादायी पर्वो का गुलदस्ता है जिसका धर्म के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है। नौ दिन की व्रत साधना और नवमी तिथि पर भगवान जन्मोत्सव से समाज में जिस नई ऊर्जा और कार्य संस्कृति का समावेश होता है उससे सम्पूर्ण सृष्टि में समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं जिसे साधारण भाषा में व्यापारी बन्धु सीजन भी कहते हैं। श्रीरामलीला कमेटी की धर्म एवं समाज सेवाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार ही नहीं उत्तराखण्ड राज्य की यह पहली संस्था है जो भगवान राम के चरित्र एवं आदर्शो के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित भावना से कार्य करती है।
श्रीरामलीला कमेटी रजि.के उच्च सदन सम्पत्ति कमेटी के अध्यक्ष गंगा शरण मदद्गार ने संत महापुरूषों का अभिनंदन करते हुए कहा कि श्रीरामलीला कमेटी पर संत और समाज दोनों की असीम कृपा है जो हमें मर्यादा-पुरूषोत्तम भगवान राम की सेवा करने की सामथ्र्य प्रदान करती है सभी देशवासियों को श्रीराम जन्मोत्सव की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि कलियुग में भवसागर से पार उतरने के लिए राम का नाम ही एकमात्र आधार है इसीलिए रामलीला कमेटी अपने अथक प्रयासों से वर्ष पर्यन्त राम काज में रत रहती है। इससे पूर्व भजन, कीर्तन तथा पूजन कर रामलीला परिवार ने पंचपुरी के गणमान्य नागरिकों के साथ एक दूसरे को श्रीराम जन्म की बधाईयां दीं।
श्रीराम जन्मोत्सव को भक्तिभाव से परिपूर्ण बनाने में जिनका योगदान रहा उनमें प्रमुख थे गंगाशरण मददगार, कृष्णमूर्ति भट्ट, रविकान्त अग्रवाल, महाराज कृष्ण सेठ, भगवत शर्मा मुन्ना, सुनील भसीन, डां.संदीप कपूर, विनय सिंघल, रविन्द्र अग्रवाल, राकेश गोयल, कन्हैया खेवड़िया, राहुल वशिष्ठ, देवेंद्र चड्ढा, डा.रमेश खन्ना तथा दीपक आनन्द। श्रीरामलीला कमेटी के प्रवक्ता विनय सिंघल ने बताया कि 15 अप्रैल सोमवार को श्रीरामलीला भवन से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...