Skip to main content

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन
लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर
ते हुए व्यक्त किए।
जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को साठ साल के बाद पेंशन देने का काम करेगी। राष्ट्रीय महासचिव एन.एस. यादव ने उत्तर प्रदेश को भारत के राजनैतिक भाग्य का विधाता बताते हुए कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है और अब तक देश में कार्यरत रहे 15 प्रधानमंत्रियों में से दस प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर की जनता से विकास के साथ जुड़ने का आवाह्न करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति का धंधा करने वालों ने धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटकर राष्ट्रीय एकता को तोड़ने का काम किया है। किसी चाय वाले या चौकीदार का काम देश चलाना नहीं है और गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले जब राम मंदिर नहीं बना पाये तो जय श्रीराम का नारा छोड़कर भारत माता की जय करने लगे ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। संगठन मंत्री, डॉ. श्यामबिहारी लाल यादव ने पार्टी के घोषणा पत्र में सम्मिलित होने वाले प्रमुख बिन्दुओं की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी पार्टी कृषि विकास के साथ ही रोजगारपरक शिक्षा पर जोर देकर अधिक से अधिक नौजवानों को स्वरोजगार से जोड़ेगी जिससे बेरोजगारी की समस्या स्वतः ही दूर हो जायेगी। देश की व्यवस्था बिगाड़ने के लिए अब तक सत्ता पर काबिज रही पार्टियों को दोषी बताते हुए कहा कि गांव में आज भी बेरोजगारी नहीं है और बेरोजगारी की भीड़ शहरों में शिक्षित नवयुवकों की है जो स्वरोजगार से न जुड़कर केवल सरकारी नौकरी की तलाश में अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं हमारी पार्टी देश के प्रत्येक नौजवान को व्यवसायिक शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान देकर कुटीर उद्योगों के माध्यम से स्वरोजगार को संपुष्ट करेगी। उन्होंने ग्रामीण शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार पर बल देते हुए कहा कि शिक्षकों को केवल शैक्षिक कार्यों में लगाकर ग्रामीण अंचलों में भी शहरों के समान ही शिक्षा की व्यवस्था करायी जायेगी। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही प्रदेश में जनपद इकाइयों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...