Skip to main content

किसानों को भिखारी न समझें राजनेता, फसल का दें पूरा दाम

भारत गांव एवं किसानों का देश है जो आज भी सर्वाधिक सत्तर प्रतिशत की भागीदारी में हैं तथा यही वह आबादी है जिसने भारत को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाकर आजादी की पहली सौगात दी, जबकि उद्योग, विधायिका एवं कार्यपालिका केवल अपनी समृद्धि के लिए कार्य करते हैं। भारत लोकतांत्रिक देश है जहां लोक की हालत चिंताजनक और तंत्र की मजबूती से सामाजिक तथा आर्थिक विषमता बढ़ रही है। शिक्षा एवं चिकित्सा जैसे मूल अधिकारों से आज भी देश की सत्तर प्रतिशत आबादी वंचित है और विडम्बना यह है कि आज देश की 17वीं लोकसभा का गठन होने जा रहा है और कथित बड़े राजनैतिक दल देश की जनता को विकसित करने की बात न कहकर उसे भिखारी बनाकर भीख (अनुदान) देने की घोषणायें कर स्वयं अपनी-अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। कोई छः हजार सालाना तो कोई छः हजार मासिक देने का वादा कर चुनाव जीतने की जुगत में लगा है।
देश का दुर्भाग्य देखें कि जो जनता अपने खून-पसीने से विपुल धन सम्पदा करों के रुप में एकत्र करती है उसे देश और समाज के विकास में न लगाकर नेता एवं अधिकारी अपने वेतन भत्ते बढ़ाकर बराबर कर देते हैं और प्रतिवर्ष घाटे का बजट पेश कर देश की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं, जिस नेता का चयन देश की मेहनतकश जनता करती है ;समृद्ध व्यक्ति और सम्पन्न अधिकारी कभी भी वोट देने नहीं जाताद्ध उसका दैनिक भत्ता 16-17 रुपये प्रतिदिन और जो नेता शीर्ष पद पर बैठाया जाता है वह चार से पांच करोड़ रुपये प्रतिदिन व्यय कर सकता है। जिस सरकारी अधिकारी कर्मचारी पर जनता की गाढ़ी कमाई का दस से पचास लाख रुपया प्रतिमाह व्यय होता है वे जनता के काम करना तो दूर उससे मिलना भी गवारा नहीं समझते। हम सत्तरहवीं लोकसभा का चुनाव करने जा रहे हैं और उत्तराखण्ड राज्य भी अपने गठन के 18 साल पूर्ण कर चुका है इस नए राज्य में जन्मे बच्चों को पहली बार मताधिकार का अवसर प्राप्त हो रहा है।
चुनाव आयोग और राजनैतिक दल दोनों के चुनाव प्रबंधन पर गौर करें तो अंतर स्पष्ट हो जाता है कि देश की सत्तर प्रतिशत आबादी को दोनों मिलकर किस प्रकार अनदेखा कर रहे हैं। चुनावी बजट सरकारी हो या राजनैतिक दलों का उसका अस्सी प्रतिशत व्यय शहरों में होता है जहां मात्र तीस प्रतिशत मतदाता हैं वे भी मतदान करने नहीं जाते वे इतने असंवेदनशील होते हैं कि उनको जगाने के लिए मतदाता जागरुकता रैलियां निकाली जाती हैं जबकि गांव देहात में कोई मतदाता जागरुकता रैली नहीं होने के बाद भी वहां मतदान का प्रतिशत 70 से ऊपर होता है इससे स्पष्ट हो जाता है कि देश की 70 प्रतिशत आबादी 70 प्रतिशत से अधिक मतदान कर देश की नयी संसद का गठन करती है और उस संसद में जो होता है उससे देश की वही सत्तर प्रतिशत जनता अछूती रहती है जिसने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया।
जिस अन्नदाता किसान ने अपनी अथक मेहनत से देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया उसे उसकी उपज का उचित मूल्य न देकर केवल लागत का कुछ अंश ही समर्थन मूल्य के रुप में दिया जाता है जिसमें उस कृषक की मेहनत मजदूरी नहीं जोड़ी जाती है जबकि उद्योगपतियों के लिए बनाया गया नियम इसका ठीक उलटा है क्योंकि वह नेताओं को चंदा और अधिकारियों को रिश्वत देता है। देश से ईमानदारी और मेहनत क्यों गायब हो रही आज जो वर्ग मेहनत मजदूरी कर परिवार पालता है उसे देशद्रोही और राष्ट्रद्रोही की श्रेणी में गिना जाता है। अफसोस ही नहीं विडम्बना देखंे कि जो अपने परिवार और पारिवारिक जिम्मेदारियों से भाग गए वे मुख्यमंत्री बन गए जो अपनी मां और पत्नी को छोड़ गए वे प्रधानमंत्री बन गए जो अपनी मां को अपने पास नहीं रखते उनकी मां एक जानवर है, एक नदी है। जिस भारत देश को लूट-लूट कर उसकी आर्थिकी को बर्बाद कर किया वे अब भारत माता की जय के नारे लगाकर देश की जनता को क्या समझ रहे हैं देश की नई संसद के निर्माण के लिए 11 अप्रैल से मतदान का दौर प्रारम्भ हो रहा है। देश की जनता को अपना और अपने देश तथा भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण के विषय में सोचने का यही उचित अवसर है।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...