Skip to main content

Posts

मोदी की दोबारा जीत ने सिद्ध कर दिया, काम नहीं प्रचार बोलता है

राजनीति को समझ रहे थे खेल, गठबंधन हो गया फेल लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का दिल जीतना बड़ी बात होती है और जनता का सारा रुझान अपनी तरफ मोड़ कर दूसरे के कामों को इतना बुरा बता दो कि जनता अपने दिल और दिमाग दोनों से निकाल दे यही कलियुग की सफलता का मूलमंत्र है जो केवल प्रचार माध्यमों से प्राप्त किया जा सकता है और इस प्रक्रिया को आत्मसात किया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो अपने गलत निर्णयों को भी सही सिद्ध करने में कामयाब हुए यही उनकी दोबारा सफलता का मुख्य कारक बना। कौन अपना है और कौन पराया है, इस बात को आज तक कोई जान ही नहीं पाया लेकिन किस व्यक्ति और तंत्र को किस काम के लिए प्रयोग करना है इस बात का इल्म जिसको हो जाता है वह जीवन की सफलता रुपी सीढ़ी पर आगे बढ़ता रहता है स्वयं को दूसरे की तुलना में श्रेष्ठ सिद्ध करने की कलाकारी या तो पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी में थी या अब नरेन्द्र मोदी में है। विजय-विजय होती है और हार-हार होती है, अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने वाले सब कुछ हासिल करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते और घर-परिवार छोड़कर एकांगी जीवन जीने वाले कर्तव्य के प्रति अकर्मण्य हो...

सपा सरकार के निर्माण कार्यों का श्रेय लेने में जुटी भाजपा : रामनरेश यादव

सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के शिलान्यास पत्थर को हटाया गया तो होगा आन्दोलन हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश संयोजक रामनरेश यादव ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों में सहयोग न देकर दूसरी सरकार के कार्यों का श्रेय लेने का काम करती है जबकि भाजपा सरकार में गंगा स्वच्छता सहित बनायी गई अनेकों योजनाएं भ्रष्टाचार की बदबू से दूषित हो गयी हैं। भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र और समाज का विकास न होकर सत्ता और शोहरत के लिए काम करना होता है इसीलिए डामकोठी बैराज तथा केशव आश्रम के पास बन रहे उत्तर प्रदेश सरकार के अतिविशिष्ट श्रेणी के निरीक्षण भवन का शिलान्यास करने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के तत्कालीन सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव का शिलान्यास पत्थर हटाकर उद्घाटन करने वाले का पत्थर लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गत 22 फरवरी 2016 को लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिविशिष्ट श्रेणी के निरीक्षण भवन का शिलान्यास किया था जिसका निर्माण एक वर्ष में पूर्ण होना था लेकिन 20...

सोलहवीं लोकसभा ने गिरायी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा

सात चरणों में सम्पन्न होने जा रहे लोकतंत्र के 17वें महापर्व लोकसभा चुनाव 2019 ने भारत के लोकतांत्रिक स्वरुप में कुछ नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 17वीं लोकसभा के लिए सम्पन्न हुए छः चरणों के मतदान ने यह सिद्ध कर दिया कि देश की जनता में मतदान के प्रति अब रुचि नहीं रह गयी है। अब तक लगभग 90 प्रतिशत जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी माना जा रहा है जबकि वास्तविकता कुछ और है अब तक मतदान का औसत लगभग साठ प्रतिशत माना जा रहा है उसमें भी दो राष्ट्रीय दलों का सीधा मुकाबला समझें तो लगभग 60 प्रतिशत प्रदेशों में क्षेत्रीय दलों का दबदबा है, ऐसी स्थिति में कोई भी दल ऐसा नहीं है जो कुल पड़े मतों का 50 प्रतिशत से अधिक प्राप्त कर सके और यदि वह कुल पड़े मतों का 50 से 60 प्रतिशत मत प्राप्त भी कर लेता है तो वह कुल जनसंख्या का एक तिहाई ही माना जायेगा। जबकि संविधान की स्वीकृति के अनुसार यह प्रतिशत दो तिहाई होना चाहिए। ऐसी स्थिति में जो भी दल सरकार गठन का दावा प्रस्तुत करेगा उसके पास कुल जनंसख्या का पचास प्रतिशत से अधिक मत होना चाहिए। यदि 30-35 प्रतिशत मत प्राप्त करने वाली पार्टी सरकार बनाने का दावा करती है ...

सरकारी कर्मचारी संगठित गिरोह बनाकर करते हैं भ्रष्टाचार

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का नंगा नाच शाहजहांपुर। तहसील एवं थानों में चल रहे भ्रष्टाचार से देश की सत्तर प्रतिशत आबादी त्रस्त है, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता सरकार तो बदल देती है लेकिन सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी वही रहते हैं। सरकार किसी भी दल की हो ये कर्मचारी संगठित गिरोह बनाकर भ्रष्टाचार करते रहते हैं। सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी हो या गलत रिपोर्ट देकर शासन एवं प्रशासन को गुमराह करने का मामला किसी भी दोषी सरकारी कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती है और यदि मामला न्यायालय में चला जाये तब भी ये भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी न्यायालय में आग लगवाने अथवा फाइल गायब कराने या उसमें से कागजात गायब कराने में कामयाब हो जाते हैं और पीड़ित व्यक्ति को न्याय नहीं मिलने देते हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद शाहजहांपुर की तहसील तिलहर और थाना खुदागंज से जुड़ा 1994 का है, तहसील तिलहर के दो लेखपालों रामप्रकाश यादव तथा योगेन्द्र पाल सिंह ने ग्राम मवैया पट्टी के एक व्यक्ति से साजकर दूसरे की जमीन उसके नाम करने के लिए एक ही व्यक्ति को दो बार मृतक दर्शाते हुए सरकारी कागजातों में बड़ी हेराफेरी की। पीड़ित ...

सोलहवीं लोकसभा में हुआ संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग

सत्रहवीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव अन्तिम चरण में है कुल सात चरणों में से मात्र दो चरण का ही चुनाव शेष बचा है लगभग तीस प्रतिशत मतदाता शेष बचे हैं और मतदान के प्रतिशत तथा जनता की मतदान के प्रति रुचि का विश्लेषण किया जाये तो 10 से 15 प्रतिशत ही मत और पड़ने हैं जो नयी लोकसभा के गठन का निर्णय देंगे। अब तक आजादी के लगभग सत्तर सालों में 16 बार लोकसभा का गठन हो चुका है जिनमें से एक दर्जन चुनावों को यदि सामान्य मान लिया जाये तो 1977, 2014 और अब 2019 के लोकसभा चुनाव को असामान्य या विशेष चुनावी प्रक्रिया का अंग की प्रक्रिया का अंग माना जो सकता है। एक कहावत है कि जब तक जीवन है व्यक्ति के सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती है और प्रत्येक चुनाव में देश की जनता कुछ न कुछ अलग अनुभव करती है। इस बार के लोकसभा चुनावों ने जनता को जिस अनुभव की अनूभूति करायी वह सदा स्मरणीय रहेगी, वैसे तो जनता की याददाश्त बहुत कमजोर होती है वह अतीत को भुलाने में क्षण मात्र का भी विलम्ब नहीं करती लेकिन सत्ता पक्ष ने देश की संवैधानिक संस्थाओं एवं संविधान की शक्तियों का जितना दुरुपयोग किया उससे एक अलग परम्परा बन गयी है ज...

यू॰पी॰ई॰ए॰ हरिद्वार की कार्यकारिणी गठित, इं० पाण्डवाल संरक्षक, इं०भारतेंदु अध्यक्ष, इं०दिनेश उपाध्यक्ष और इं०वी॰वी॰एस॰यादव महासचिव चुने गए

दिनांक दो मई २०१९ को उत्तर प्रदेश अभियंता संघ की हरिद्वार शाखा की कार्यकारिणी का गठन केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रचार सचिव श्री एच॰एन॰सिंह ( अधीक्षण अभियंता ) की देखरेख में सम्पन्न   हुआ। निर्विरोध सम्पन्न हुए इस चुनाव में उत्तर प्रदेश अभियंता संघ की हरिद्वार शाखा का संरक्षक इं० डी॰के॰ पांडवाल ( अधीक्षण अभियंता पूर्वी गंगा ), अध्यक्ष इं० भारतेंदु गौड़ ( अधीक्षण अभियंता मध्य गंगा रूड़की ), उपाध्यक्ष इं० दिनेश कुमार ( अधिशासी अभियंता एन॰डी॰जी॰सी॰ रूड़की ) , महासचिव इं० विजय वीर सिंह यादव ( अधिशासी अभियंता पूर्वी गंगा ), प्रचार सचिव इं० रजनीश गौतम ( अधिशासी अभियंता ), संयुक्त सचिव इं० मनोज कुमार ( अधिशासी अभियंता मध्य गंगा हरिद्वार ), इं० अमित यादव ( सहायक अभियंता ), इं० विक्रांत कुमार ( एस॰डी॰ओ॰ हेड वर्क्स हरिद्वार ) कोषाध्यक्ष इं० विवेक कुमार ( सहायक अभियंता द्वितीय उपखण्ड एन॰डी॰जी॰सी॰ ) एवं औडिटर इं० अखिलेश कुमार ( सहायक अभियंता रूड़की ) को चुना गया।    ...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...