Skip to main content

सोलहवीं लोकसभा ने गिरायी संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा


सात चरणों में सम्पन्न होने जा रहे लोकतंत्र के 17वें महापर्व लोकसभा चुनाव 2019 ने भारत के लोकतांत्रिक स्वरुप में कुछ नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 17वीं लोकसभा के लिए सम्पन्न हुए छः चरणों के मतदान ने यह सिद्ध कर दिया कि देश की जनता में मतदान के प्रति अब रुचि नहीं रह गयी है। अब तक लगभग 90 प्रतिशत जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी माना जा रहा है जबकि वास्तविकता कुछ और है अब तक मतदान का औसत लगभग साठ प्रतिशत माना जा रहा है उसमें भी दो राष्ट्रीय दलों का सीधा मुकाबला समझें तो लगभग 60 प्रतिशत प्रदेशों में क्षेत्रीय दलों का दबदबा है, ऐसी स्थिति में कोई भी दल ऐसा नहीं है जो कुल पड़े मतों का 50 प्रतिशत से अधिक प्राप्त कर सके और यदि वह कुल पड़े मतों का 50 से 60 प्रतिशत मत प्राप्त भी कर लेता है तो वह कुल जनसंख्या का एक तिहाई ही माना जायेगा। जबकि संविधान की स्वीकृति के अनुसार यह प्रतिशत दो तिहाई होना चाहिए। ऐसी स्थिति में जो भी दल सरकार गठन का दावा प्रस्तुत करेगा उसके पास कुल जनंसख्या का पचास प्रतिशत से अधिक मत होना चाहिए। यदि 30-35 प्रतिशत मत प्राप्त करने वाली पार्टी सरकार बनाने का दावा करती है तो उसे अन्य दलों को साथ मिलाकर मत प्रतिशत 55 से 60 प्रतिशत कर लेना चाहिए यही चुनाव की सार्थकता होगी।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में जिन दलों के पास आधे से अधिक मत नहीं होते हैं उन्हें भी सत्ता में भागीदारी का अधिकार होना चाहिए क्योंकि अब तक यह देखा गया है कि आधे से कम मत प्राप्त करने वालों को ही बहुमत अथवा बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर लिया जाता था लेकिन एक दल विशेष ने अपनी सरकार बनवाने के लिए इस नियम को तोड़ दिया है इसके लिए उसने राष्ट्रपति और राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों पर अपने दल के ऐसे नेताओं की नियुक्ति कर दी जो उस दल के कार्यकर्त्ता/नेता के रुप में कार्य कर रहे हैं।
देश की आजादी के सात दशक बीतने के बाद अब तक 16 लोकसभाओं का गठन हो चुका है। जहां तक निर्वाचन आयोग की भूमिका और निष्पक्ष चुनाव की बात है तो इससे पूर्व जो भी निर्वाचन आयुक्त रहे उन्होंने इस संवैधानिक पद की गरिमा को बखूबी निभाया और टी.एन. शेषन ने जो कीर्तिमान स्थापित किया वह भारत के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा जबकि 16वीं लोकसभा के गठन के बाद न केवल निर्वाचन आयोग बल्कि अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यशैली का आकलन किया जाये तो इस लोकसभा का कार्यकाल सबसे खराब की श्रेणी में गिना जायेगा। देश के इतिहास में यह पहला चुनाव है जिसमें कोई विकास अथवा उन्नति का मुद्दा न होकर केवल एक-दूसरे की बुराई और अपशब्दों के प्रयोग तथा भद्दे-भद्दे संबोधनों का जो प्रयोग हुआ उससे सिद्ध हो गया कि देश के नेताओं का स्टेटस कैसा था और वह देश के साथ क्या करना चाहता था। देश में व्यवस्था बनाने के नाम पर इन पांच वर्षों में कैसे-कैसे प्रयोग हुए पूरी दुनियां हंस रही है और जनता अपने कृत्य पर शर्मिन्दा हो रही है लेकिन अब इतनी देर हो चुकी है कि देश की जनता अथवा विपक्ष के लाख चाहने के बाद भी किसी परिवर्तन की आशा नहीं है।
देश की सत्ता पर दोबारा अपनी दावेदारी करने वाले एक दल द्वारा उतारे गए प्रत्याशियों पर नजर डालंे तो देश का कोई नेता अथवा उसके मंत्रिमण्डल के सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहे हैं बल्कि नाचने-गाने बजाने और मनोरंजन करने वालों को देश की संसद चलाने की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी हो रही है, यदि ये सभी जीत जाते हैं तो कैसा होगा संसद का स्वरुप और कैसा बनेगा भारत का भविष्य? जिन लोगों का स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं रहा वे फर्जी देशभक्ति का राग अलाप कर एक बार फिर देश की जनता को गुमराह कर भारत के भाग्य से खिलवाड़ करने की योजना बना रहे हैं मात्र एक सप्ताह के अन्दर सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...