Skip to main content

सोलहवीं लोकसभा में हुआ संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग

सत्रहवीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव अन्तिम चरण में है कुल सात चरणों में से मात्र दो चरण का ही चुनाव शेष बचा है लगभग तीस प्रतिशत मतदाता शेष बचे हैं और मतदान के प्रतिशत तथा जनता की मतदान के प्रति रुचि का विश्लेषण किया जाये तो 10 से 15 प्रतिशत ही मत और पड़ने हैं जो नयी लोकसभा के गठन का निर्णय देंगे। अब तक आजादी के लगभग सत्तर सालों में 16 बार लोकसभा का गठन हो चुका है जिनमें से एक दर्जन चुनावों को यदि सामान्य मान लिया जाये तो 1977, 2014 और अब 2019 के लोकसभा चुनाव को असामान्य या विशेष चुनावी प्रक्रिया का अंग की प्रक्रिया का अंग माना जो सकता है। एक कहावत है कि जब तक जीवन है व्यक्ति के सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती है और प्रत्येक चुनाव में देश की जनता कुछ न कुछ अलग अनुभव करती है। इस बार के लोकसभा चुनावों ने जनता को जिस अनुभव की अनूभूति करायी वह सदा स्मरणीय रहेगी, वैसे तो जनता की याददाश्त बहुत कमजोर होती है वह अतीत को भुलाने में क्षण मात्र का भी विलम्ब नहीं करती लेकिन सत्ता पक्ष ने देश की संवैधानिक संस्थाओं एवं संविधान की शक्तियों का जितना दुरुपयोग किया उससे एक अलग परम्परा बन गयी है जो भविष्य में देश की व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बनेगी।
हमारे देश में अंग्रेजी हुकूमत के समय से ही एक वर्ग ऐसा है जिसे न तो देश की स्वतंत्रता में विश्वास था न ही संविधान में उसके जहन में उन अंग्रेजों की विचारधारा है जो तानाशाही का वातावरण बनाकर फूट डालो और राज करो तथा सत्ता पाने के लिए कुछ भी करना पड़े करने में कोई संकोच न करो की पॉलिसी पर चलते है, यदि दूसरे की सत्ता हो तो उसके अच्छे-बुरे सभी कार्यों का विरोध करो और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दो। मानवता को त्याग दो, जो कहो उसका उलटा करो। जिस जनता ने वोट देने के लिए नाकों चने चबवाये हों उसे पांच साल तक इतना परेशान कर दो कि उसे भी नानी याद आ जाये, जहां तक जनता से दोबारा वोट लेने की आवश्यकता हो उसके लिए वोट डालने वाली मशीन और सरकारी मशीनरी दोबारा सत्ता में लाने के लिए काफी है। देश पर शासन करती है केवल चार प्रतिशत सरकारी मशीनरी शेष सवा सौ करोड़ जनता को न कोई खुश कर पाया न भविष्य में कर पाये। कोई भी व्यक्ति 130 करोड़ जनता का दिल नहीं जीत सकता लेकिन चार प्रतिशत सरकारी मशीनरी को कब्जे में कर सकता है सो कर लिया गया, तुम रटते फिरो लोकतंत्र-लोकतंत्र कौन सुन रहा है। कलियुग में कोई दूसरे की तारीफ नहीं करता बल्कि अपनी प्रशंसा स्वयं करनी पड़ती हैं अपनी उपलब्धि हो या न हो सामने वाले के कामों में इतने कीड़े डाल दो कि देश की जनता उससे नफरत करने लगे यही है अपनी जीत का फण्डा। लेकिन अपने मुंह मियां मिट्ठू कब तक बना जा सकता है और काठ की हाड़ी को कितनी बार चूल्हे पर चढ़ाया जा सकता है। विपक्ष और देश की जनता को कितना परेशान किया जा सकता है जरा अतीत पर गौर फरमायें, यही काम एक बार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी ने भी किया था परिणाम क्या निकला? इस बात को आज 35 साल होने वाले हैं 1975 के आपात काल और 1984 के दंगों को जनता आज भी नहीं भूली है वहीं गोधरा काण्ड की यादें आज भी रोगटे खड़े कर देती हैं, यदि इन सारी बातों को भुला दें तो 2014 से 2019 तक बीते सोलहवीं लोकसभा के कार्यकाल ने जो मिसाल कायम की है वह लोकतांत्रिक देश में सदा अविस्मरणीय रहेगी, जनता चाहते हुए भी इसे भुला नहीं पायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...