Skip to main content

सपा सरकार के निर्माण कार्यों का श्रेय लेने में जुटी भाजपा : रामनरेश यादव

सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के शिलान्यास पत्थर को हटाया गया तो होगा आन्दोलन
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश संयोजक रामनरेश यादव ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों में सहयोग न देकर दूसरी सरकार के कार्यों का श्रेय लेने का काम करती है जबकि भाजपा सरकार में गंगा स्वच्छता सहित बनायी गई अनेकों योजनाएं भ्रष्टाचार की बदबू से दूषित हो गयी हैं। भाजपा का उद्देश्य राष्ट्र और समाज का विकास न होकर सत्ता और शोहरत के लिए काम करना होता है इसीलिए डामकोठी बैराज तथा केशव आश्रम के पास बन रहे उत्तर प्रदेश सरकार के अतिविशिष्ट श्रेणी के निरीक्षण भवन का शिलान्यास करने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के तत्कालीन सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव का शिलान्यास पत्थर हटाकर उद्घाटन करने वाले का पत्थर लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गत 22 फरवरी 2016 को लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिविशिष्ट श्रेणी के निरीक्षण भवन का शिलान्यास किया था जिसका निर्माण एक वर्ष में पूर्ण होना था लेकिन 2017 में सरकार बदल जाने के बाद यूपी में भाजपा सरकार आ गयी थी जिसने निरीक्षण भवन का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। विदित हो उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग की हरिद्वार में अनेकों परिसम्पत्तियां हैं और पूरे विश्व में गंगा को हरिद्वार के आकर्षण का केन्द्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी, वीआईपी घाट तथा भीमगोडा बैराज सहित गंगा नदी के दोनों किनारों पर लगभग 20 किमी. लम्बे घाट बनाकर हरिद्वार को विश्व स्तर पर पर्यटक एवं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अब चूंकि हरिद्वार उत्तर प्रदेश सरकार का हिस्सा न रहकर उत्तराखण्ड में सम्मिलित कर दिया गया है, फिर भी उत्तर प्रदेश सरकार का हरिद्वार एवं गंगा के प्रति श्रद्धा का भाव कम नहीं हुआ है। गंगनहर निर्माण के समय अंग्रेजों द्वारा बनाई गई डामकोठी न. 1 तथा लालकोठी सहित सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की हरिद्वार में 6 कोठियां हैं जिनमें जनसंख्या के हिसाब से उत्तराखण्ड का हिस्सा 25 प्रतिशत तय किया गया था लेकिन वर्तमान में 6 में से 3 कोठियां उत्तराखण्ड के पास हैं और पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बनाये गए होटल अलकनन्दा के भी उत्तराखण्ड में चले जाने के बाद हरिद्वार में यूपी सरकार का कोई निरीक्षण भवन नहीं रहा गया था उसी कमी को पूर्ण करने तथा अपनी परिसम्पत्तियों की निगरानी हेतु यूपी के सपा सरकार में सिंचाई मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव ने इस अतिविशिष्ट श्रेणी के निरीक्षण भवन के शिलान्यास का पत्थर लगवाया था जिसे अब भाजपा सरकार में हटाने की सुगबुगाहट चल रही है। भाजपा दूसरी सरकारों की योजनाओं में स्वयं का श्रेय लेने में माहिर है और यदि निरीक्षण भवन से शिलान्यासकर्ता का पत्थर हटाया गया तो देश के गौरवशाली अतीत से खिलवाड़ करने वाली भाजपा पहले नम्बर की पार्टी बन जायेगी और एक ऐसी परम्परा का जन्म हो जायेगा जो सरकार बदलने के बाद पत्थर बदलने में ही सरकारी धन के दुरुपयोग को बढ़ावा देने के रुप में जानी जायेगी। समाजवादी विचारक रामनरेश यादव ने सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को आगाह किया है कि वे शिलान्यास पत्थर को हटाने का दुस्साहस न करें अन्यथा इसका खामियाजा वे स्वयं भुगतने के लिए तैयार रहे।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...