Skip to main content

Posts

उत्तराखण्ड से कृषि और कृषकों को समाप्त करने की दोषी कांग्रेस-भाजपा : कुलदीप सिंह रावत

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखण्ड की सरकारांे ने कृषि एवं कृषकों को समाप्त कर पहाड़ों को बर्बाद कर दिया है। पहाड़ों पर हल न चलने से कृषि क्षेत्र बंजर हो गए हैं, बरसात का पानी न रुकने से पहाड़ के जल स्रोत सूख गए हैं और मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है जिससे सम्पूर्ण राज्य का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि कृषि को प्रोत्साहन देकर पहाड़ों को बर्बाद होने से बचायें। प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव के माध्यम से प्रेस को जारी एक बयान में कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ों पर सीढ़ीनुमा खेतों में जब हल चलते थे तो बरसात का पानी सोखते थे जिससे फसलों की पैदावार से किसान खुशहाल और वनस्पति हरी भरी रहती थी। राज्य सरकार ने दो-तीन रुपये किलो गेंहू-चावल देकर किसानों को अपना मोहताज बना लिया है। किसानों के खेतों में पैदा होने वाले गेंहू-चावल की लागत बीस रुपये प्रति किलो से अधिक आती है लेकिन सरकार द्वारा दो-तीन रुपये किलो गेंहू-चावल देने से किसानों ने खेती करनी छोड़ दी परन्तु सरकार इतना राशन नहीं देती कि किसान महीने भर खा सकें पर...

समाजवादी पार्टी 2019 में करेगी हरिद्वार का प्रतिनिधित्व : साजिद अंसारी

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा है कि हरिद्वार की गंगा जमुनी तहजीब समाजवाद की पोषक रही है और हरकी पैड़ी तथा कलियर शरीफ से जो संदेश भारत वर्ष को मिलता है आवाम उस पर अमल करता है। नया राज्य बनने के बाद भी हरिद्वार की जनता ने पहला सांसद समाजवादी पार्टी को दिया है लेकिन सूबे की सियासत पर हावी हुई लूट-खसोट और भ्रष्टाचार करने वालों की सरकारों ने नया राज्य बनने का मकसद ही खत्म कर दिया, वे आज पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्त्ताओं को दोबारा जनता से जुड़ने का आवाह्न कर रहे थे। समाजवादी पार्टी को हरिद्वार की जनता का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हरिद्वार को स्थानीय सांसद देने का काम किया जबकि अन्य दलों ने हरिद्वार सांसद के रुप में पैरासूट प्रत्याशी उतार कर हरिद्वार की जनता का अपमान किया है। हरिद्वार के सपा सांसद के कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए उन्हांेने कहा कि पूरे जनपद को औद्योगिक विकास से जोड़ने का काम समाजवादी पार्टी के सांसद ने कराया था लेकिन जब से कांग्रेस-भाजपा के पैरासूट सांसदों का हरिद्वार में पर्दापण हुआ हरिद्व...

उत्तराखण्ड में डबल इंजन वाली सरकार के दोनों इंजन फेल

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव ने कहा है कि उत्तराखण्ड की डलब इंजन वाली सरकार के दोनों इंजन फेल हो गए हैं और राज्य कर्जे के बोझ से कंगाली के कगार पर है। भाजपा विकास कार्यों को छोड़कर व्यर्थ के मुद्दों में जनता का ध्यान भटकता रही हैं। इस नए राज्य का सृजन सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए हुआ था लेकिन यहां के राजनेता और ब्यूरोक्रेट्स मैदानी क्षेत्रों के वातानुकूलित भवनों से सत्ता सुख का आनन्द ले रहे हैं और पहाड़ की जनता पलायन कर घरों से बेघर होने पर मजबूर हैं। प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि यहां की सत्ता पर बारी-बारी से काबिज रहे नेता अवैध खनन और शराब के कारोबार से मालामाल हो रहे हैं तो ब्यूरोक्रेट्स राजस्व को चपत लगाकर आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए है इसीलिए किसी भी सरकारी भ्रष्टाचार की जांच नहीं होती क्योंकि राजनेता और ब्यूरोक्रेसी दोनों में बंदरबांट हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 का घोटाला इसका जीता जागता प्रमाण है जिसमें भ्रष्टाचार के बंदरबांट का भण्डाफोड़ हुआ है। राज्य की माली हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए सपा नेता ने कहा कि राज्य ...

निकाय चुनावों ने किया उत्तराखण्ड में अहंकार का पतन

      उत्तराखण्ड राज्य में सम्पन्न हुए चौथे स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों ने राज्य की सत्ता पर 18 वर्ष तक काबिज रही भाजपा-कांग्रेस को आयना दिखाने का काम किया है लेकिन इस राज्य का दुर्भाग्य है कि दो दशक पूर्णता की ओर हैं लेकिन किसी तीसरे क्षेत्रीय दल का उदय नहीं हो पाया जो राज्य की दुर्दशा का कारण बना हुआ है। हमारे देश का इतिहास बताता है कि किसी भी राज्य का विकास तब तक नहीं हुआ जब तक वहां किसी क्षेत्रीय दल की सरकार नहीं बनी क्योंकि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की राजसत्ता का संचालन दिल्ली में बैठी उनकी आला कमान के आदेशानुसार होता है। दोनों ही दलों में नेताओं का इतना बड़ा दलदल है कि जब एक नेता कुर्सी पर बैठता है तो उसी दल का दूसरा नेता दिल्ली जाकर उसकी कुर्सी का पाया हिलाकर उसको हटवा देता है और मुगलकालीन संस्कृति के अनुरुप स्वयं कब्जा कर लेता है। कांग्रेस की सत्ता के दौरान उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही हुआ था जैसा उत्तराखण्ड में अब हो रहा है। जिस प्रदेश में सरकार और उसके मुखिया का ही कोई भविष्य या स्थायित्व नहीं रहा तो उस राज्य के विकास की कामना ही नहीं करनी चाहिए। जिस प्र...

राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करे राज्य सरकार: कुलदीप सिंह रावत

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने मांग की है कि उत्तराखण्ड सरकार राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करे और 31 मार्च 18 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के जो कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुए है उन पर सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करे। शासन स्तर से जिला योजना की जो धनराशि अब तक अब मुक्त नहीं है उससे होने वाले राज्य के नुकसान को सरकार कैसे पूर्ण करेगी इसका स्पष्टीकरण जनता के सामने प्रस्तुत करे। प्रेस को जारी एक बयान में सपा नेता ने कहा कि राज्य सरकार का ब्यूरोक्रेसी से नियंत्रण समाप्त हो गया है और मुख्यमंत्री की अकुशलता के कारण सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाह नहीं कर रहे हैं जिसका खामियाजा राज्य की जनता को उठाना पड़ रहा है। 18 साल बीतने के बाद भी राज्य की हो रही दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि राज्य की सत्ता पर काबिज रही दोनों पार्टियों की कमान दिल्ली के हाथों में होने के कारण यहां के राजनेताओं एवं ब्यूरोक्रेसी ने राज्यहित की न सोचकर केवल अपना-अपना विकास किया है तथा आने वाली किसी भी सरकार ने अपनी पिछली सरकार...

रामनरेश यादव ने संभाली उत्तराखण्ड में प्रदेश प्रवक्ता की कमान

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने हरिद्वार निवासी रामनरेश यादव को समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। कुलदीप रावत ने आशा व्यक्त की है कि रामनरेश यादव अपनी योग्यता, अनुभवों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों के आधार पर राज्य में सपा को मजबूती प्रदान करेंगे और समाजवादी पार्टी राज्य की सत्ता पर अब तक काबिज रहे राजनैतिक दलों के विकल्प के रुप में उभर कर जनता का विश्वास अर्जित करेगी। इस अवसर पर शैफ अली सलमानी को भी समाजवादी पार्टी युवजन सभा का ज्वालापुर नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के हरिद्वार संगठन प्रभारी फैसल सलमानी ने बताया कि उत्तराखण्ड की जनता अब कांग्रेस और भाजपा दोनों से नाराज है इस बात का जायजा उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव में लिया तो ज्ञात हुआ कि जहां-जहां भाजपा हारी है वहां विकल्प के अभाव में मजबूरन जनता को कांग्रेस के समर्थन में मतदान करना पड़ा। उन्होंने 18 साल से हो रही राज्य की दुर्गति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कि...

लोककल्याण के लिए अशोक शर्मा ने किया मां भगवती का जागरण

हरिद्वार।  शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अशोक शर्मा ने आज आर्यनगर स्थित अपने आवास तथा स्वागत पैलेस में लोककल्याण एवं धर्मनगरी के उत्थान के लिए मां भगवती का भव्य जागरण कर दैवीय शक्तियों के जागरण को सार्थकता प्रदान की। उन्हांेने देवोत्थान एकादशी एवं कार्तिक पूर्णिमा के मध्यमकाल को तप साधना एवं अनुष्ठान के लिए उत्तम बताते हुए मां भगवती की पावन ज्योति से क्षेत्रीय जनता के मन मंदिरों को पावन कर मां के प्रसाद से अंतःकरण की शुद्धि करायी। रात्रि पर्यन्त चले मां के जागरण को तप साधना का सूक्ष्म आयाम बताते हुए उन्होंने कहा कि निरन्तर तथा एकाग्र भक्तिभावना ही व्यक्ति के अन्दर से अंहकार एवं अज्ञान रुपी अंधकार को मिटाकर समाज के साथ समभाव बनाने का संदेश देता है। मां भगवती आदिशक्ति को सर्वशक्तिमान बताते हुए उन्होंने कहा कि आदिकाल से हमारे देवताओं ने भी राक्षसांे का वध करने के लिए मां शक्ति की आराधना की थी। शेर की सवारी को उनके शक्ति पुंज का प्रमाण बताते हुए कहा कि जब सामूहिक रुप से किसी शक्ति का आवाहन किया जाता है तो निश्चित ही उस शक्ति का सानिध्य समाज को प्राप्त होता है इसीलिए सनातन धर्म में 33 ...