हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा है कि हरिद्वार की गंगा जमुनी तहजीब समाजवाद की पोषक रही है और हरकी पैड़ी तथा कलियर शरीफ से जो संदेश भारत वर्ष को मिलता है आवाम उस पर अमल करता है। नया राज्य बनने के बाद भी हरिद्वार की जनता ने पहला सांसद समाजवादी पार्टी को दिया है लेकिन सूबे की सियासत पर हावी हुई लूट-खसोट और भ्रष्टाचार करने वालों की सरकारों ने नया राज्य बनने का मकसद ही खत्म कर दिया, वे आज पुल जटवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर सपा कार्यकर्त्ताओं को दोबारा जनता से जुड़ने का आवाह्न कर रहे थे।
समाजवादी पार्टी को हरिद्वार की जनता का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हरिद्वार को स्थानीय सांसद देने का काम किया जबकि अन्य दलों ने हरिद्वार सांसद के रुप में पैरासूट प्रत्याशी उतार कर हरिद्वार की जनता का अपमान किया है। हरिद्वार के सपा सांसद के कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए उन्हांेने कहा कि पूरे जनपद को औद्योगिक विकास से जोड़ने का काम समाजवादी पार्टी के सांसद ने कराया था लेकिन जब से कांग्रेस-भाजपा के पैरासूट सांसदों का हरिद्वार में पर्दापण हुआ हरिद्वार लगातार केन्द्र की उपेक्षा का शिकार हो रहा है। उन्होंने सपा छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने वाले नेताओं की बदनसीबी पर तरस खाते हुए कहा कि जो स्वयं विधायक रहे तथा प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद पर रहने के साथ ही सांसद का चुनाव जितवाया लेकिन जब से सपा छोड़कर गये मान-सम्मान खो बैठे हैं, अल्लाह तआला उनको सद्बुद्धि प्रदान करे। सपा कार्यकर्त्ताओं को हरिद्वार के उज्ज्वल भविष्य की सौगात देते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 2010 के कुम्भ मेले को संगठित गिरोह बनाकर लूटा था उनके नापाक इरादों को 2021 के कुम्भ मेले में कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। कांग्रेस तथा भाजपा के पैरासूट प्रत्याशियों द्वारा हरिद्वार की जनता से की गई धोखाधड़ी का वास्ता देते हुए कहा कि एक सांसद तो केन्द्र में मंत्री भी रहा लेकिन उनसे हरिद्वार के लिए कुछ नहीं किया और तीसरा सांसद तो हरिद्वार से चुनाव जीतने के बाद ऐसा गायब हो गया कि हरिद्वार की जनता ही नहीं उसकी पार्टी के कार्यकर्त्ता भी हरिद्वार सांसद के दर्शनों को तरस गए हैं। उन्हांेने 2019 की तैयारियों में जुटने का आवाह्न करते हुए कहा कि हरिद्वार की जनता पिछले दोनों पैरासूट सांसदों की कार्यशैली से बेहद नाराज है और 2019 में समाजवादी पार्टी ही संसद में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर सपा के प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव, काजी चांद, सोनल पिं्रस, प्रधान नजाकत अंसारी, प्रधान अरविन्द कुमार, हाजी शहजाद, प्रधान बुन्दू हसन, मोहब्बत अंसारी, गुलसेर राजपूत, जैनेन्द्र कुमार, दिलशाद अब्बासी, फूल कुमार, मुनव्वर अंसारी, कय्यूम अली, मंगता हसन तथा अमित यादव सहित ग्रामीण अंचल से आये पचास से अधिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष यादव ने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव को राजस्थान विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया है।

Comments
Post a Comment