Skip to main content

उत्तराखण्ड में डबल इंजन वाली सरकार के दोनों इंजन फेल

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव ने कहा है कि उत्तराखण्ड की डलब इंजन वाली सरकार के दोनों इंजन फेल हो गए हैं और राज्य कर्जे के बोझ से कंगाली के कगार पर है। भाजपा विकास कार्यों को छोड़कर व्यर्थ के मुद्दों में जनता का ध्यान भटकता रही हैं। इस नए राज्य का सृजन सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए हुआ था लेकिन यहां के राजनेता और ब्यूरोक्रेट्स मैदानी क्षेत्रों के वातानुकूलित भवनों से सत्ता सुख का आनन्द ले रहे हैं और पहाड़ की जनता पलायन कर घरों से बेघर होने पर मजबूर हैं।
प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि यहां की सत्ता पर बारी-बारी से काबिज रहे नेता अवैध खनन और शराब के कारोबार से मालामाल हो रहे हैं तो ब्यूरोक्रेट्स राजस्व को चपत लगाकर आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए है इसीलिए किसी भी सरकारी भ्रष्टाचार की जांच नहीं होती क्योंकि राजनेता और ब्यूरोक्रेसी दोनों में बंदरबांट हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 का घोटाला इसका जीता जागता प्रमाण है जिसमें भ्रष्टाचार के बंदरबांट का भण्डाफोड़ हुआ है। राज्य की माली हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए सपा नेता ने कहा कि राज्य सरकार कर्जे पर कर्जा लिए जा रही है इसी वर्ष जून-जुलाई में सरकार ने 300-300 करोड़ की दो किश्ते कर्जों के रुप में लेकर अपने कर्मचारियों के वेतन भत्ते एवं पेंशन इत्यादि का भुगतान किया है और वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक यह कर्जा और बढ़ सकता है। एक करोड़ की आबादी वाले प्रदेश की जनता इसी वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक लगभग पचास हजार करोड़ के कर्जे में डूब जायेगी। डबल इंजन वाली सरकार के कारनामों से जनता को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी बजट का 44 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों के वेतन भत्ते तथा पेंशन इत्यादि पर व्यय होता है और 41 प्रतिशत ब्याज और लाभांश के रुप में तथा आठ प्रतिशत निवेश ऋण पर व्यय में जाता है।
उत्तराखण्ड को धरती का स्वर्ग बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां विकास एवं आय की अपार संभावनायें हैं इस राज्य में जड़ी बूटियों का इतना बड़ा स्रोत है कि अकेला उत्तराखण्ड सम्पूर्ण विश्व को आरोग्य प्रदान कर सकता, राज्य की सुन्दर एवं मनोरम वादियों को पर्यटन के रुप में विकसित कर सम्पूर्ण विश्व को आकर्षित किया जा सकता है। जल और जंगल, हिमालय की अक्षय निधियां हैं लेकिन दिल्ली की डोर से उत्तराखण्ड में उड़ने वाली सत्ता की पतंगों ने नए राज्य निर्माण के सपनों को चूर-चूर कर दिया है। 18 साल का युवा होने के बाद भी आज उत्तराखण्ड केन्द्र की आर्थिक वैशाखी के सहारे रेंग रहा है। जिस राज्य की तरुणाई दयनीय हो वह जवानी में ही बूढ़ा नजर आयेगा और कुपोषण का शिकार होकर अल्पायु में कब दम तोड़ दे ऐसी स्थिति को रोकने के लिए राज्य की जनता को अब चोर, लुटरे तथा भ्रष्टाचारियों से मुक्ति पानी होगी। उन्हांेने उत्तर प्रदेश में सपा की अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में जो विकास अखिलेश यादव ने किया उससे देश में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है और राज्य की जनता को अब अपनी भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण हेतु समाजवाद का संवर्द्धन करना होगा तभी नये राज्य निर्माण का सपना साकार होगा।¬

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...