Skip to main content

उत्तराखण्ड से कृषि और कृषकों को समाप्त करने की दोषी कांग्रेस-भाजपा : कुलदीप सिंह रावत

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखण्ड की सरकारांे ने कृषि एवं कृषकों को समाप्त कर पहाड़ों को बर्बाद कर दिया है। पहाड़ों पर हल न चलने से कृषि क्षेत्र बंजर हो गए हैं, बरसात का पानी न रुकने से पहाड़ के जल स्रोत सूख गए हैं और मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है जिससे सम्पूर्ण राज्य का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि कृषि को प्रोत्साहन देकर पहाड़ों को बर्बाद होने से बचायें।
प्रदेश प्रवक्ता रामनरेश यादव के माध्यम से प्रेस को जारी एक बयान में कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ों पर सीढ़ीनुमा खेतों में जब हल चलते थे तो बरसात का पानी सोखते थे जिससे फसलों की पैदावार से किसान खुशहाल और वनस्पति हरी भरी रहती थी। राज्य सरकार ने दो-तीन रुपये किलो गेंहू-चावल देकर किसानों को अपना मोहताज बना लिया है। किसानों के खेतों में पैदा होने वाले गेंहू-चावल की लागत बीस रुपये प्रति किलो से अधिक आती है लेकिन सरकार द्वारा दो-तीन रुपये किलो गेंहू-चावल देने से किसानों ने खेती करनी छोड़ दी परन्तु सरकार इतना राशन नहीं देती कि किसान महीने भर खा सकें परिणाम स्वरुप कृषक पहाड़ से पलायन कर गया। पहाड़ की दुर्दशा के लिए राज्य में काबिज रही सरकारों को दोषी बताते हुए सपा नेता ने कहा कि आज पहाड़ पर न कृषि है न कृषक, न शिक्षा है न शिक्षक, न चिकित्सा है न ही चिकित्सक, पहाड़ से जनता ही नहीं नेता भी पलायन कर मैदान से चुनाव लड़ने लगे, शासन स्तर का कोई सरकारी अधिकारी अथवा कर्मचारी भी पहाड़ पर जाना नहीं चाहता इसीलिए उत्तराखण्ड की जनता भाजपा एवं कांग्रेस दोनों से नाराज है और समाजवादी पार्टी की तरफ आशा भरी आंखों से देख रही है।
कुलदीप सिंह रावत ने उत्तराखण्ड की जनता से सपा के प्रति स्नेह बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य के साथ गद्दारी और धोखेबाजी करने वालों को नकार दें तथा संसद को पहाड़ का दर्द बताने के लिए पहाड़ों की दुर्दशा करने वालों के विकल्प के रुप में समाजवादी पार्टी को पहाड़ के पुनर्वास की सेवा का अवसर प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...