Skip to main content

सनातन संस्कृति को विश्व स्तर पर स्थापित करेगा हरिद्वार कुंभ : स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

        हरिद्वार ।  श्री गीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष तथा निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती एवं जूना अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव महंत देवानंद सरस्वती ने आज सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए देवभूमि उत्तराखंड के संत समाज से सनातन संस्कृति के गौरव को सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करने का आवाहन किया। उन्होंने हरिद्वार में आयोजित हो रहे कुंभ पर्व को विश्व स्तर पर संस्कारित जीवन यापन के लिए प्रेरणादाई बनाने का भी संकल्प लिया तथा कलयुग को नैतिक पतन का युग बताते हुए माना कि विशंगतियाँ कितनी भी प्रवल हों प्रतिभाओं के सामने निर्बल एवं अस्तित्व हीन हो जाती हैं।

          निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने संतो को देवताओं से भी महान बताते हुए कहा कि श्री हरि के अवतारी भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण ने भी देवताओं से अधिक संतों का सम्मान उनकी योग्यता एवं विचारधारा के आधार पर किया, इसीलिए संत समाज को राजा से भी बड़े संबोधन महाराज के नाम से पुकारा जाता है। समस्त संत समाज से अपनी प्रतिबद्धताओं एवं मानकों पर खरा उतरने का आवाहन करते हुए उन्होंने संत समाज से आग्रह किया है हमारे धर्माचार्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ही केंद्र का राज्य सरकारों ने कुंभ एवं अर्ध कुंभ मेलों को प्राथमिकता के आधार पर आयोजित करने की परंपरा प्रारंभ की है जिसे हम सबको मिलकर लोक कल्याणकारी बनाना है।

         सनातन धर्म स्थलों का संचालन करने वाले सबसे बड़े अखाड़े जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव महंत देवानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि निरंजनी अखाड़ा विद्वान संतो के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है तथा महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के बाद उनके गुरुभाई महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती धर्म, संस्कृति एवम समाज सेवा के छेत्र में प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। गीता एवं गायत्री के उपासक स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती को महान साधक तथा तपस्वी संत बताते हुए उन्होंने कहा कि विद्वान संतों का सानिध्य पाकर निश्चित ही कुंभ पर्व सफलता को प्राप्त करेगा। दोनों संतो ने सरकारी स्तर पर की जा रही कुंभ व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनजीवन को सुरक्षित रखते हुए किसी पर्व की व्यवस्थाएं बनाना सरकार का अपना दायित्व होता है। इस अवसर पर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती संस्कृत विद्यालय के आचार्य तथा विद्यार्थी उपस्थित थे जिन्होंने सनातन सभ्यता के अनुरूप स्वस्तिवाचन के साथ महंत देवानंद सरस्वती का स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...