Skip to main content

कौन कहता है अच्छे दिन नहीं आए

कौन कहता है अच्छे दिन नहीं आए अभी और अच्छे दिन आने वाले हैं।
दारू पीकर वोट देने वाली युवा पीढ़ी की जय ।
भारी भरकम वेतन लेने के बाद भी कमीशन खोरी एवं भ्रष्टाचार करने वाली सरकारी मशीनरी की जय।
सस्ती जमीन सस्ती श्रम शक्ति और सस्ता कच्चा माल खरीद कर चाइना से महंगा सामान बेचने वाले उद्योगपतियों सामान चाइना से महंगा सामान बेचने वाले उद्योगपतियों कर चाइना से महंगा सामान बेचने वाले उद्योगपतियों  की जय । भारी भरकम मूल्य लेकर बिकने वाले जनप्रतिनिधियों की भी जय ।
हरिद्वार । बिना किसी काम धाम के घर बैठे खाने को मिले और सांसारिक झंझट या कहें भव बंधनों से मुक्ति मिल जाए तो इससे अधिक अच्छे दिन और क्या हो सकते हैं । हमारी बड़े बहुमत से चयनित सरकार ने चुनाव पूर्व जनता से जो वादे किए थे उन्हें एक-एक कर अब पूरा कर रही है । घर बैठे राशन मिल रहा है और बिना किसी कामकाज के खातों में पैसे भी आ रहे हैं अभी तक कुछ लोगों के खातों में आए हैं आगे चलकर दूसरों के खातों में भी आएंगे चिंता करने की कोई बात नहीं है देखते जाओ अभी आगे चलकर और अच्छे दिन आएंगे । जो सरकारी मशीनरी इस संकट की घड़ी में भी भेदभाव पूर्ण तरीके से राशन वितरण करवा रही है उसके भी अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और जो भाजपा कार्यकर्ता मुंह देखकर जरूरतमंदों की अनदेखी कर अंधों की तरह अपने अपने को रेवड़ी बांट रहे हैं उनके लिए आने वाले दिन सबसे अच्छे होंगे ।
एक जमाना था जब काला धन विदेशों में जमा होता था अब खुला रामराज्य है बैंकों का सफेद धन लेकर स्वयं भारतीय भक्त विदेश जा रहे हैं क्योंकि अच्छे दिन तो ऊपर से ही शुरू होते हैं अब प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए ।  एक जमाना था जब हमारे पूर्वज बिना दारू पिए या वोट की कीमत लिए स्वच्छ मन से अपना मतदान करते थे आज की युवा पीढ़ी बेवकूफ नहीं है जो मुफ्त में वोट दे दे वह अपने वोट की कीमत वसूलना जानती है तो आगे का काम जनप्रतिनिधियों का होता है कि वे कितने महंगे बिक कर दलबदल करें । फिलहाल वोट की कीमत वसूलने वाले युवाओं के भी अच्छे दिन हैं और चुनाव जीतने के बाद होटलों रिसोर्ट इत्यादि में कैद रहकर करोड़ों में अपनी कीमत वसूलने वाले जनप्रतिनिधियों के तो इतने अच्छे दिन आ गए कि उनकी  4 -   5 पीढियो की बल्ले-बल्ले ।
अच्छे दिनों का सर्वाधिक आनंद ले रही है हमारी ब्यूरोक्रेसी जिसे बिना ड्यूटी पर जाए घर बैठे वेतन के आनंद की अनुभूति हो रही है ,भले ही टी ए ,डी ए पर रोक लग गई हो लेकिन पहले ही इतना कुछ कर रखा है कि अब वैसा करने का मौका न भी मिले तो भी जीवन पर्यंत अच्छे दिनों का आनंद लेते रहेंगे । अच्छे दिनों का भरपूर आनंद ले रहे हैं हमारे उद्योगपतियों ने किसान और सरकार से सस्ते दर पर जमीन खरीदी जो आज लाखों के स्थान पर करोड़ों की हो गई है । इनको श्रमिक भी सस्ते मिले और कच्चा माल भी लेकिन उत्पाद इतने महंगे की उनसे कम कीमत पर चीन बेच रहा है । लाक डाउन होते ही सभी श्रमिकों की छुट्टी कर दी ना अग्रिम वेतन दिया ना रहने खाने की व्यवस्था कि इससे अच्छे दिन और क्या हो सकते हैं ।इस मानवता को श्रमिक भी याद रखेंगे जो अच्छे दिनों की अनुभूति से वंचित रह गए ।      
      हमारे देश में यदि किसी वर्ग को सर्वाधिक अच्छे दिनों की अनुभूति हुई है तो वह हैं हमारे चयनित जनप्रतिनिधि उन्होंने अपने ही राज्य में अपनी सरकार तथा मताधिकार से चुनने वाली जनता तथा अपने राजनीतिक दल को लात मारकर अपनी इतनी कीमत वसूली जिसका उन्हे कभी अंदाजा भी नहीं होगा । इतना ही नहीं इन बिकने वाले चयनित जनप्रतिनिधियों को उनके दल बदल की इतनी बड़ी कीमत मिल गई होगी कि शायद अब भविष्य में उन्हें अपने जीवन काल में जनता के द्वार पर दोबारा जाने की आवश्यकता ही नहीं । इतने अच्छे दिनों का एहसास शायद इन नेताओं को कभी नहीं हुआ होगा मौज करो   बहनों और भाइयों । अच्छे दिन दिखाई देने वाले नहीं बल्कि  अनुभव किए जाने वाले होते हैं और अब तक समाज का हर वर्ग अच्छे दिनों में ही जी रहा है । जरा अनुभव करें लाक डाउन के समय सरकारी शराब के ठेके और उनके गोदान भरे हुए थे और अब खाली हो गए ना तो किसी ग्राहक को परेशानी हुई और न ही ठेकेदार का धन फंसा । पुलिस हो या आबकारी विभाग सभी ने अच्छे दिनों का अनुभव किया चिंता मत करो भाइयों बहनों आगे अभी और इससे भी अच्छे दिन आएंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...