Skip to main content

चुनौती बनता जा रहा है समाचारों पत्रों का संचालन

समाचार-पत्र समाज के मार्ग दर्शक होते हैं और समाज के आईना (दर्पण) भी होते हैं, समाचार-पत्र का प्रकाशन एक ऐसा पवित्र मिशन है जो राष्ट्र एवं समाज को समर्पित होता है। समाचार-पत्र ही समाज और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं, जनता की आवाज सरकार तक तथा सरकार की योजनायें जनता तक पहुंचाकर विकास का सोपान बनते हैं। आजादी के पूर्व तथा आजादी के बाद से लगभग पांच दशक तक समाचार-पत्रों ने सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका का निर्वाह किया। 1975 में लगे आपातकाल से भी समाचार-पत्र विचलित नहीं हुए और उन्होंने अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वाह किया ऐसा तब तक ही हुआ जब तक पत्रकार ही समाचार पत्र के प्रकाशक, स्वामी एवं संपादक होते थे ऐसा अब नहीं है। 
समाचार पत्रों की निष्पक्षता और निर्भीकता कुछ पंूजीपतियों को रास नहीं आयी और उन्होंने मीडिया जगत पर अपना प्रभुत्व जमाना प्रारम्भ कर दिया। पहले तो समाचार-पत्रों की जनता से पकड़ ढीली करने के लिए इलैक्ट्रोनिक मीडिया को जन्म दिया और बाद में प्रिंट मीडिया का स्वरुप बदल कर उसके मिशन को समाप्त कर व्यावसायिकता में बदल दिया। चंद पूंजीपतियों ने सरकार से सांठगांठ कर मीडिया जगत पर अपने नियम कानून थोप दिए परिणाम स्वरुप आज समाचार-पत्र एवं चैनलों की समाज में क्या इज्जत है किसी से छुपा नहीं है। इतना ही नहीं विकास के युग में भागीदारी करते हुए सोशल मीडिया को जन्म दिया गया जिससे पत्रकारिता रुपी पवित्र मिशन की रही सही साख पर भी बट्टा लग गया। नैतिक पतन के इस युग से मीडिया भी अछूता नहीं रहा और आज समाज मीडिया को किस दृष्टि से देख रहा तथा समाचार-पत्र एवं चैनलों को कितना सम्मान दे रहा है इसके लिए मीडिया का स्वार्थ जिम्मेदार है।
‘गंगा का संदेश’ भी पत्रकारिता के पवित्र मिशन को बरकरार रखने के लिए सामर्थ्य के अनुरुप सक्षम है क्योंकि स्वार्थ और सम्मान दोनों एक साथ किसी को नहीं मिलते। समाचार-पत्रों का प्रकाशन धनार्जन के लिए नहीं समाज में समरसता, एकता तथा भाईचारा का वातावरण बनाने के लिए होता है। समाजवाद से संविधान एवं समाज दोनों की रक्षा होती है जबकि व्यवसायिकता स्वार्थपूर्ति का माध्यम होती है। सरकार और समाज दोनों का दायित्व होता है कि इन दोनों के बीच सेतु का काम करने वाले प्रचार-तंत्र को दोनों मिलकर संपुष्ट करें। समाचार-पत्र तब तक ही अपने मिशन पर कायम रहते हैं जब तक सरकार और समाज दोनों का सहयोग उनको मिले। इस समाचार-पत्र ने भी इस सफर को बमुश्किल तमाम अपने सीमित संसाधनों के साथ तय किया है तथा पाठकों का भरपूर सहयोग भी प्राप्त हो रहा है अन्यथा कई समाचार-पत्र पाठकों के अभाव में अपनी अंतिम यात्रा पूर्ण कर गए तो कई ने मिशनरी पत्रकारिता को बाय-बाय कर व्यवसायिकता का लबादा ओढ़ लिया। फिलहाल समाचार-पत्रों के साथ दुष्वारियां न तो पहले कम थीं और न ही अब कम हैं तथा भविष्य में यह उम्मीद नहीं की जानी चाहिए कि हमारे मार्ग में कोई बाधा नहीं आयेगी। समाचार-पत्र का संपादन संघर्षपूर्ण जीवन की सौगात है जिसे स्वीकारने वाला सदैव समाज का प्रिय रहा है और सरकार चाहे राज्य की हो या केन्द्र की समाचार-पत्रों के प्रति बिना किसी भेदभाव के उनका पोषण करना चाहिए। ‘गंगा का संदेश’ अपने नवें वर्ष की यात्रा प्रारम्भ करते हुए गौरवान्वित है इस देश की सहृदयवान जनता ने यथा संभव अपना भरपूर योगदान दिया हम सदैव समाज एवं सरकार दोनों के आभारी रहेंगे।

Comments

  1. How to register with the Lucky Club Casino site in South Africa
    How to register with the Lucky Club Casino site in South Africa? — The Lucky Club Casino website is updated nightly with a daily update. South Africa luckyclub

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...