Skip to main content

रावण ने भगवान श्रीराम के हाथों अपने मुक्ति के लिए किया माता सीता का हरण






हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज त्रेता युग की उस दुर्लभ लीला का दर्शन कराया जिसमें चार वेदों के ज्ञाता रावण ने भगवान के हाथों अपनी मुक्ति के लिए माता सीता का हरण किया और उनके शरीर पर बिना हाथ लगाये सम्मोहन क्रिया से रथ में बिठाकर लंका ले गया। रामलीला के इस अद्भुत एवं महत्वपूर्ण दृश्य में रावण की भूमिका का सफल निर्वाह करते हुए मनोज सहगल ने जमकर वाहवाही लूटी वहीं श्रीरामलीला कमेटी ने रावण दरबार को जिस प्राचीन राजशाही शैली में सजाया ऐसा दरबार शायद ही किसी अन्य लीला में मिलता है।
श्रीरामलीला कमेटी द्वारा भव्य रुप में सजाये गए रावण दरबार में जब राजसी शैली में राज दरबारी तथा रावण पुत्रों का आगमन हुआ और स्वयं लंकाधिपति रावण का जब पुष्प वर्षा से राजदरबार में स्वागत हुआ तो उस दृश्य को देखकर दर्शक भी अपने अतीत से गौरवान्वित हुए। रावण दरबार में जब उसकी बहन सूर्पनखा ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खर और दूषण भी अब इस दुनिया में नहीं रहे तो रावण समझ गया कि भगवान का अवतार हो गया है और उनके हाथों अपनी मुक्ति का उपाय करना चाहिए। रावण भले ही अहंकारी था लेकिन अपना काम निकालने के लिए वह स्वयं अपने मामा मारीच के पास गया और सीता हरण की भूमिका तैयार की। श्रीरामलीला कमेटी ने अपने रंगमंच पर सीताहरण के माध्यम से सृष्टि के उस यथार्थ का दर्शन कराया जो वास्तविकता के विपरीत होता है और किसी असंभव कार्य को संभव बनाने के लिए कितने-कितने यत्न करने पड़ते हैं। श्रीरामलीला कमेटी ने धर्म एवं अध्यात्म को अधिमान देते हुए यह दर्शाया कि व्यक्ति कितना ही बलवान, धनवान और सामर्थ्यवान क्यों न हो वह भी अपनी मुक्ति का हर संभव एवं असंभव प्रयास करता है इसीलिए रावण ने सीता का अपहरण करने से पूर्व भी प्रत्यश्चित करते हुए माता सीता से माफी मांगी कि वह इस कार्य को भगवान राम के हाथों अपनी मुक्ति के लिए कर रहा है इसीलिए भिक्षा लेने से पूर्व उसने सीता का परिचय पूछा था ताकि कोई अनर्थ न हो जाये। जटायु वध की लीला भी अनर्थ अथवा दुष्कर्म का विरोध करने की प्रेरणा देती है क्योंकि वर्तमान में व्यक्ति दूसरे के दुःखों का भागीदार न बनकर केवल स्वार्थ के लिए जीता है। श्रीरामलीला कमेटी के मंत्री डॉ. संदीप कपूर तथा उपमंत्री कन्हैया खेवड़िया ने संयुक्त रुप से बताया कि श्रीरामलीला कमेटी विगत 93वें वर्षों से भगवान श्रीराम के चरित्र से समाज में संस्कार और संस्कृति का समावेश कर रही है तथा रामलीला के सभी दृश्य एवं पात्र समाज के लिए प्रेरणादायी है। कमेटी के प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल ने बताया कि 19 अक्टूबर को रोडी बेलवाला मैदान पर सम्पन्न होने वाले दशहरा के लिए रावण तथा कुम्भकरण के पुतलों का निर्माण प्रगति पर है इस वर्ष दोनों पुतले विशालकाय तथा आतिशबाजी से सुसज्जित होंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हनुमान रावण संवाद एवं लंका दहन की लीला का मंचन होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भसीन तथा कोषाध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल ने बताया कि दशहरा पर्व को भव्यता प्रदान करने की सभी तैयारियां 18 अक्टूबर तक पूर्ण कर ली जायेंगी और इस वर्ष का यह पर्व अद्वितीय होगा। श्रीरामलीला कमेटी के रंगमंच पर सम्पन्न हो रहे सभी दृश्यों को भव्यता प्रदान करने में सम्पत्ति कमेटी के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार, मंत्री रविकान्त अग्रवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र चड्ठा, महामंत्री कृष्णमूर्ति भट्ट, महाराजकृष्ण सेठ, भगवत शर्मा ‘मुन्ना’, नरेन्द्र शर्मा, राहुल वशिष्ठ, श्रीकृष्ण खन्ना, रमन शर्मा, पवन शर्मा, सुनील वधावन, अनिल सुखीजा तथा महेश गौड़ इत्यादि का योगदान सराहनीय है।  

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...