Skip to main content

किसानों को प्रोत्साहन देकर भारत का नवनिर्माण करे सरकार : राम नरेश यादव

हरिद्वार । 40 दिन तक चले लॉक डाउन से देश की अर्थव्यवस्था धराशाई हो गई है जबकि 2 सप्ताह का लॉक डाउन बढ़ाने के बाद भी कोई गारंटी नहीं है कि 17 मई के बाद लाकडाउन हटा लिया जाएगा। लॉक डाउन से सर्वाधिक नुकसान कृषि और कृषकों का हुआ है जिसका उत्पादन और विपणन दोनों पर इतना दुष्प्रभाव पड़ा कि किसान की आर्थिकी नष्ट हो गई और उससे भी बुरी खबर यह कि उसका बेटा जो गांव छोड़कर शहरों में रोजगार या नौकरी के लिए गया था वह भी भूखा प्यासा पैदल चलकर गांव वापस आ गया जिससे किसान का सारा गणित गड़बड़ा गया है। उद्योगों के बंद होने से किसान पर और दोहरी मार पड़ी है उसका बेटा जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण घर से बाहर रहकर कर रहा था वह भी अब पुनः परिवार पर भार बन गया है।
       केन्द्र तथा राज्य सरकारों को चाहिए कि उद्योगों के स्थान पर किसानों को प्रोत्साहन देकर देश की 70% आबादी को स्वरोजगार से जोड़े। किसान के जो भी उत्पाद हैं अन्य खाधान्न ,सब्जी ,फल ,फूल ,दूध तथा मत्स्य सभी मानव जीवन के लिए उपयोगी है जबकि हमारे देश के 50 से 70% उद्योगों में लग्जरी तथा ऐसे सामानों का उत्पादन होता है जो समाज में फिजूलखर्ची फैलाकर आर्थिक स्थिति के विकास में बाधक बनते हैं। एसी फ्री ज क्रीम ,पाउडर, सोडा ,लेमन ,कोकोकोला तथा मिनरल वाटर सहित सैकड़ों ऐसे उत्पाद हैं जिनके ना होने से मानव जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सरकार उद्योगों को अनुदान तथा बिना ब्याज अथवा कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराती है फिर भी यह उद्योग ना तो समाज की आवश्यकता पूरी कर पाते और ना ही बेरोजगारी समाप्त कर पाते हैं जबकि सरकार यदि कृषि को प्रोत्साहन दें तो सीधे तौर पर देश की 70% आबादी स्वरोजगार से जुड़कर खुशहाल हो जाएगी।                   लाकडाउन से बदहाल हुई भारत की अर्थव्यवस्था को केवल और केवल कृषि में निवेश बढ़ाकर ही पटरी पर लाया जा सकता है इसके लिए सरकार सभी ग्रामों को सड़कों जिला मुख्यालय ,कस्बों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़कर व्यवसायपरक बना सकती है। सरकार को चाहिए कि वह कृषकों को बिना ब्याज के कृषि क्षेत्रफल के आधार पर ऋण उपलब्ध कराएं तथा कृषक ऋण अदायगी की प्रोजेक्ट बनाकर सरकार के समक्ष प्रस्तुत करें।किसानों को परंपरागत कृषि के स्थान पर बागवानी ,पशुपालन ,मत्स्य पालन के साथ ही सब्जी ,दलहन तथा तिलहन को फसलचक्र के रूप में अपनाना होगा। कृषकों को चाहिए कि वे रासायनिक खादों का उपयोग बंद कर जैविक तथा ऑर्गेनिक उर्वरकों का प्रयोग कर अपने धन की बचत करें तथा विषाक्त खाद्यान्न उत्पादन से छुटकारा पाकर जन स्वास्थ्य संवर्धन में योगदान दें। किसान की सबसे बड़ी हार उसकी फसलों का वाजिब मूल्य न मिलना होता है इसलिए किसान कर्जे में दबते हैं और आत्महत्या करते हैं।
         प्रत्येक उत्पादन का नियम होता है कि उत्पादक अपने उत्पाद को तैयार करने से पूर्व उसके लिए बाजार तलाशता है लेकिन किसान उत्पादन तो कर लेता है उसके पास विपणन की व्यवस्था नहीं होती है। उसके उत्पाद का या तो मंडी में आधा पौना भाव मिलता है या बिचौलिए किसान का मुनाफा खा जाते हैं और किसान जी तोड़ मेहनत करने के बाद भी गरीब का गरीब ही बना रहता है। किसानों को चाहिए कि वह नकदी दीर्घकालिक तथा सीजनल सभी फसलों का उत्पादन प्रारंभ करें तथा अपने शिक्षित बच्चों को किसी उद्योग एवं निजी संस्थान में नौकरी कराने के स्थान पर उनको अपने उत्पादों की मार्केटिंग में लगाए। तभी देश और समाज का उत्थान होगा तथा बर्बाद हो चुकी अर्थव्यवस्था दोवारा पटरी पर आएगी और भारत  खाद्यान्न में लकड़ी, दुग्ध तथा औषधियों का निर्यात कर विश्व में अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकता है ।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...