Skip to main content

परतंत्रता का प्रतीक है स्वतंत्र देश में क्रूर व्यवहार का सूत्रपात।

महात्मा गांधी ,सुभाष चंद्र बोस एवं भगत सिंह जैसे सैकड़ों आजादी के महानायको ने तमाम यातनाएं सहते हुए जिस देश को 15 अगस्त 1947 में आजाद कराया उसे हमारे राजनेताओं ने दो बार कलंकित किया  ।एक कहावत है कि  अति सर्वत्र वर्जयेत  अधिकता का आभास होते या बलशाली धनवान या सत्ता की शक्ति पाकर व्यक्ति मनमानी पर उतर आता है और यही अभिमान उसे  कंस  एवं रावण  की भात उसे अंत तक पहुंचाता है  हमारी आजादी को एक बार 1975 में आपातकाल की घोषणा कर कलंकित किया गया तो दूसरी बार नोटबंदी एवं लॉक डाउन के  माध्यम से देश के आम नागरिक को परतंत्रता का आभास कराया गया आपातकाल से आम जनता इतनी प्रभावित नहीं हुई जितनी इस लॉक  डाउन से हो रही है विडंबना यह कि जो तंत्र देश की जनता की सेवा के लिए बनाया गया वह भी सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेता की तर्ज पर देश की   गरीब एवं बेसहारा जनता को प्रताड़ित कर रहा है।             
वायरस किसी भी बीमारी का हो यह आते रहते हैं और अब तक जाने ही कितने वायरस और जीवन भक्षक बीमारियां आए वायरस और जीवन भक्षक बीमारियां आए सभी का जनता ने सामना किया अंततोगत्वा अब तक सभी भयंकर से भयंकर बीमारियों पर काबू पाया गया लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि वायरस के स्थान पर जनता पर काबू पाया जा रहा है
सत्ता पर काबिज होने वाले एक संगठन ने धार्मिक उन्माद  एवं कट्टरवादबाद फैलाकर घर वापसी का एक नारा दिया था कि वह धर्म परिवर्तन न करवाकर लोगों की घर वापसी करवा रहा है वहीं संगठन और उसके इशारे पर चलने वाली सरकार आज लोगों को अपने घर वापस जाने से रोक रही है कहां गया वह घर वापसी का नारा जब लोग अपने ही देश में अपने घर परिवार से मिलने के लिए भूखे प्यासे तड़प रहे हैं 1975 के आपात औरr2020 केलॉक डाउन ने जहां आजाद देश में परतंत्रता का आभास हो रहा है वहीं एक अंतर यह भी स्पष्ट है कि 1975 में केवल अन्य दलों के राजनेताओं और सरकारी कर्मचारी परेशान थे अब 2020 के लॉक डाउन में बड़े नेता उद्योगपति सरकारी कर्मचारी या सत्तारूढ़ दल का नेता सभी की जबरदस्त चांदी कट रही है पहले ईडी और सीबीआई जैसों की चांदी कटी तो अब पुलिस एवं प्रशासन की बल्ले-बल्ले हो रही है देश की जनता जहां कोरोनावायरस से जंग में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही है तो सुरक्षा के नाम पर तैनात आम जनता पर लाठियां भांजी जा रही हैं इतना ही नहीं पालघर जैसी नक्सलवादी घटना में पुलिस की क्या भूमिका रही पूरे विश्व में घटना से संबंधित वायरल वीडियो तथा ग्राउंड रिपोर्ट को देखा है ।
कोरोना वायरस है या ह उआ जिसका भय दिखाकर देश और समाज को बर्बाद किया जा रहा है ।देश से उत्पादन नाम की वस्तु समाप्त हो गई है कृषि बर्बाद हो रही है उद्योग बंद हो गए हैं अब खाने के लाले पड़े गे जमा खाद्यान्न से कितने वर्ष तक गुजारा किया जा सकता है कपड़े जूते कापी किताबें तथा वाहन मरम्मत  के बिना ना तो देश चलेगा न हीं समाज
कोरो ना यदि इतनी भयंकर महामारी है तो अब तक अपने घरों में इस महामारी से कितनी मृत्यु हुई राज्य सरकारें तथा केंद्र सरकार आकडे जारी करें । सरकार यदि बीमारी से मुकाबला करने के लिए जांच के रोकथाम के टीके तथा आवश्यक औषधियों का प्रबंध लगभग 4 माह की अवधि में भी नहीं कर पाई तो परिवार के वियोग में भूखे प्यासे फंसे गरीब मजदूरों को बंधक बनाने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए यदि को रोना महामारी है और सड़कों पर आने वालों को ग्रसित करता है तो जो  मजदूर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों तक पहुंचे उनमें संक्रमण क्यों नहीं हुआ एक राज्य सरकार ने अपनी बसों से दूसरे राज्य के लोगों को उनके घर तक पहुंचाया और दूसरी राज्य सरकार ने दूसरे राज्य में अध्ययनरत छात्रों को अपनी बसों से वापस बुलाया तो उन्हें क्यों नहीं वायरस फैला और  नहीं वायरस फैला और फैला क्यों नहीं वायरस फैला और  कहा गया सोशल डिस्टेंस का   फॉर्मूला फिलहाल सरकार को चाहिए कि जनता को राहत दे जो परमात्मा करेगा वही होगा कोई भी सरकार या नेता परमात्मा से बड़ा नहीं हो सकता ।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...