Skip to main content

आम जनता के मूल अधिकारों को बहाल करें केन्द्र तथा राज्य सरकारें

घर वापसी कराने वालों के राज में घर वापस आने को तरस रही देश की जनता

कोरोना के कहर ने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया है और 22 मार्च के जनता कर्फ्यू के बाद 24 मार्च से हुई 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा तथा बाद में 19 दिन की बढ़ोत्तरी ने देश की जनता का जीवन इतना कष्टमय बना दिया कि मजदूर और असहाय वर्ग अब भूख से मरने के स्थान पर कोरोना से संघर्ष करने में विश्वास करने लगा है। भारत सरकार ने भले ही बिना किसी तैयारी के नोटबंदी और जीएसटी की भांति अचानक यह निर्णय ले लिया हो लेकिन तीन सप्ताह तक भी कोरोना की रोकथाम के लिए किसी प्रकार की दवाई की खोज किए बगैर आम जनता पर पुलिस की सख्ती करवाना अब जनता के जहन को कुछ और ही संदेश दे रहा है। भारत में लगभग 40 प्रतिशत जनता दैनिक मजदूरी पर और 10 प्रतिशत जनता असंगठित क्षेत्र जिसे निजी क्षेत्र भी कह सकते हैं के माध्यम से अपना पेट पालती है। कुल मिलाकर देश की 50 प्रतिशत आबादी दो जून रोटी के लिए तरस रही है और सरकारी तंत्र जनता की आवाज सुनने के स्थान पर सरकारी आदेशों के पालन के नाम पर जनाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है।
हमारे देश की राजनीति इतनी गंदी और तंत्र इतना स्वार्थी है कि वह संकट की घड़ी में भी सहानुभूति नाम की चीज से रु-ब-रु नहीं हो रहा है। राहत सामग्री का आलम यह है कि भाजपा नेता केवल अपने वोट बैंक जो तीस प्रतिशत के लगभग है उसी को राहत सामग्री दे रहे हैं तो कांग्रेसियों का भी यही हाल है। हमारे देश के कथित समाजसेवी और चंदे का धंधा करने वाले संत तथा उद्योगपति भी अपने स्तर से असहायों की सहायता न कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोषों में धनराशि देकर समाचार-पत्र एवं चैनलों में सुर्खियां बटोर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में जब पूरा देश एकजुट होकर कोरोना से लड़ रहा है तो भी सरकारी तंत्र और राजनेता अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने से बाज नहीं आ रहे हैं, इस कोरोना ने सभी राजनैतिक दलों एवं सरकारी तंत्र की पोल खोल दी है। राष्ट्रवाद और देशभक्ति का नारा लगाने वालों के विषय में उस जनता की आवाज सुनो जो अपने घर से दूर ऐसे स्थानों पर फंसे हैं जहां भिक्षा की लाइन में लगकर पेट की क्षुधा शांत करनी पड़ रही है और अपने ही देश में अपने वतन तथा परिवार से मिलने को तरस रहे हैं।
कोरोना से जहां पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है वहीं राजनेता ‘अंधा बांटे रेबड़ी अपने-अपने को देय’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। इस कार्य में न केवल सत्ता पक्ष बल्कि विपक्ष की भूमिका भी अछूती नहीं रह गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेठी को भेजी गई खाद्य सामग्री ने उनके प्रति देश की जनता में जो सहानुभूति थी उसमें काफी गिरावट आयी है। संकट की घड़ी में भी मुंह देख कर सहायता राशि और राशन का वितरण हो रहा है यह न केवल निन्दनीय कृत्य बल्कि समाज में विघटन के भाव भरने वाला है और देश की निरीह जनता को मूल अधिकारों का हनन समाजद्रोह की श्रेणी में आता है। राहत सामग्री में भेदभाव बरतने वालों को जनता समझे और वे लोग जिस दल से संबंध रखते हों उनका बहिष्कार करे। कोरोना भारत की मजबूत और मेहनतकश जनता पर निष्प्रभावी सिद्ध हो रहा है। अतः मजदूर एवं दैनिक आधार पर रोजी-रोटी अर्जित करने वालों के लिए सरकारी बंदिशें अब समाप्त कर देनी चाहिए ताकि जनता अपने तथा अपने परिवार के लिए आजीविका का प्रबंध कर सके क्योंकि सरकारी प्रबन्धों तथा मीडिया में प्रसारित समाचारों को सुन-सुन कर जनता के सब्र का बांध अब टूट रहा है और समय रहते सरकार को चाहिए कि वह आम जनता के मूल अधिकारों को बहाल करे।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...