Skip to main content

संघर्ष से सफलता प्राप्त करने के पर्याय थे जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य : सतपाल ब्रह्मचारी


हरिद्वार, 12 फरवरी। धर्मार्थ सेवाओं के लिए समर्पित श्रीकृष्ण हरिधाम ट्रस्ट के परमाध्यक्ष श्री 108 महंत प्रेमानन्द शास्त्री जी महाराज के तत्वावधान में आज आश्रम के पुनरुद्धारक साकेतवासी श्रीमज्जगदगुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष में उनकी प्रतिमा का अनावरण पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने किया तथा संत महापुरुषों ने उनके संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डालते हुए भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके संत जीवन को आत्मसात करने का आवाह्न किया।
साकेतवासी जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए अश्रुपूरित अवस्था में पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि संघर्ष से सफलता प्राप्त करना और संगठन की शक्ति से असंभव को संभव बनाना महापुरुष की विशेषता होती है और स्वामी हंसदेवाचार्य ने संत समाज में जो मानक स्थापित किये उनको आत्मसात करने के लिए हम सबको उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी होगी। आदि जगद्गुरु शंकराचार्य एवं स्वामी विवेकानन्द से उनकी तुलना करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि महापुरुष का जीवन लम्बा हो यह जरुरी नहीं लेकिन कम समय में कितने महत्वपूर्ण कार्य किए उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। साकेतवासी स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज को तीर्थ का पर्याय बताते हुए उन्हांेने कहा कि श्रीकृष्ण हरिधाम हो या जगन्नाथ धाम उन्होंने पूज्य गुरुओं के नाम पर ऐसे कई धर्मस्थलों का पुनरुद्धार कराकर प्राचीनता में नवीनता का सूत्रपात किया। देश के सभी तीर्थस्थलों पर पूज्य गुरुओं के स्मृति समारोह आयोजित करने वाले वे भारत के प्रथम महापुरुष थे जिन्होंने गुरु एवं तीर्थ परम्परा का संवर्द्धन कर संत समिति सहित अनेक संत संगठनों के माध्यम से संत समाज को संगठित कर श्रीराम मंदिर निर्माण जैसे आन्दोलनों को मुकाम तक पहुंचाया ऐसे महापुरुषों की स्मृति में सम्पूर्ण भारतवर्ष में स्वामी विवेकानन्द की तर्ज पर धर्म एवं समाजसेवा संस्थानों की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने सभी ट्रस्टियों, भक्तों एवं अनुयायियों का आवाह्न किया कि साकेतवासी जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज की पावन स्मृति में उनकी प्रत्येक पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष नए सेवा प्रकल्प का शुभारम्भ होना चाहिए।
श्रीचेतन ज्योति पीठाधीश्वर महंत ऋषिश्वरानन्द ने श्रीकृष्ण हरिधाम के महंत स्वामी प्रेमानन्द शास्त्री के कुशल संचालन की सराहना करते हुए सभी ट्रस्टियों को साधुवाद दिया। राजस्थान से पधारे प्रियाशरण ने स्वामी हंसदेवाचार्य की प्रतिमा को भगवान सदृश बताते हुए कहा कि उनके गुस्से से भी कृपा बरसती थी। कार्यक्रम के आयोजक तथा श्रीकृष्ण हरिधाम के परमाध्यक्ष श्री 108 स्वामी प्रेमानन्द शास्त्री ने जगद्गुरु की प्रतिमा को दण्डवत प्रणाम करते हुए कहा कि इस आश्रम के दिव्य भवन का निर्माण कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने वाले अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी थे जिनके शब्दकोष में असंभव नाम का कोई शब्द नहीं था और इस ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी तथा भक्तों को आजीवन उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा। 
ट्रस्ट के प्रधान यशपाल जुनेजा तथा ट्रस्टी कृष्णलाल नारंग ने सभी संत महापुरुषों एवं आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। साकेतवासी जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में प्रमुख थे बाबा बलरामदास हठयोगी, रविदेव शास्त्री, म. दुर्गादास, म.मं. स्वामी प्रेमानन्द जी महाराज, म. श्याम प्रकाश, म. ज्ञानानंद शास्त्री, म. सूरजदास, म. जगदीशानंद, योगी सत्यव्रतानन्द, म. रघुवीरदास, म. विष्णुदास, म. अरुणदास, म. लोकेश दास, म. शिवशंकर गिरि, स्वामी संतोषनंद देव तथा म. बिहारीशरण तथा पं. जगदीश पाण्डे सहित सैकड़ों संतों ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी प्रेमानन्द शास्त्री ने तथा संचालन स्वामी ऋषिश्वरानन्द महाराज ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...