Skip to main content

11 फरवरी को देश के दिल से तय होगी सरकार और जनता के मन की बात?

देश का दिल कही जाने वाली दिल्ली में विधानसभा के चुनाव सम्पन्न हो रहे हैं। भारत में दिल्ली ही एकमात्र ऐसा शहर है जहां भारत के प्रत्येक प्रांत, शहर, क्षेत्र और समाज का प्रतिनिधित्व है इसलिए दिल्ली की जनता का निर्णय ही देश की जनता का निर्णय माना जाता है। देश की राजधानी होने के कारण यहां भिखारी और मजदूर से लेकर शीर्ष अधिकारी, मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सभी मिलकर निर्णय लेते हैं यही कारण है कि दिल्ली के चुनावों को देश की जनता के निर्णय की बानगी के तौर पर देखा जाता है।
वैसे तो आमतौर पर प्रत्येक चुनाव में जनता का मूड भांप कर ही चुनाव परिणाम का अंदाजा लगाया जा सकता है लेकिन इस चुनाव में एक पार्टी विशेष के प्रति अधिसंख्य जनता जिसमें दो धर्मों के लोगों का गुस्सा सम्मिलित है कुछ अलग ही स्थिति बयां कर रही है और कई कठोर निर्णय लेने के बाद भी असंवेदनशील बने रहने वाली पार्टी ने शाहीन बाग के धरने को भी जब नजरन्दाज कर दिया हो और शैक्षिक संस्थाओं को देशद्रोह की श्रेणी में ला दिया हो तो दिल्ली की जनता क्या निर्णय देगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। देश की प्रबुद्ध जनता भले ही कभी बड़े लालच में फंस गयी हो लेकिन देर सवेर राजनेताओं की वास्तविकता जान ली जाती है कि कौन सा दल बातों के बतोले बनाता है और कौन सा नेता आम जनता के काम कर राष्ट्र तथा समाज को उन्नति के पथ पर अग्रसर करता है।
दिल्ली तथा देश की अन्य शैक्षिक संस्थाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन तथा पुलिस की कार्यवाही एवं नेताओं के बयान, अभद्र टिप्पणी जिसमें गाली-गलौज की भाषा में गोली मारो... जैसे नारे लगाना तथा एक युवक द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गोली चला देना एवं पुलिस द्वारा उसे तुरन्त अभिरक्षा में लेने जैसे वीडियो वायरल होना सत्तारुढ़ दल की मंशा को प्रकट करने वाले माने जा रहे हैं। यह सत्य है कि जनता के प्रति सरकार का संवेदनशील होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का पैमाना होता है लेकिन जिस सरकार ने सत्ता में आने के बाद या यों कहें कि जनता का वोट लेने के बाद, या यह समझा जाये कि ईवीएम के माध्यम से स्वयं के प्रयास से चुनाव जीतने के बाद कभी जनता के सामने झुकना सीखा ही नहीं उसके प्रति जनता का क्या रुझान होगा इस बात को सहज ही समझा जा रहा है।
अन्य दलों की भांति ही आम आदमी पार्टी भी ईवीएम से मतदान की पक्षधर नहीं है भले ही वह ईवीएम के माध्यम से मतदान होने के बाद चुनाव जीती हो लेकिन फिर भी मत पत्र पर मुहर लगाने को ही उत्तम चुनाव प्रणाली मानती है। वैसे तो चुनाव सम्पन्न होते ही एग्जिट पोल के दौर प्रारम्भ हो जाते हैं और अब तक हुए एक्जिट पोलों में 70 प्रतिशत सही भी निकले हैं। कुल मिलाकर दिल्ली विधानसभा चुनावों से ही पूरे देश की तस्वीर साफ हो जायेगी कि देश की जनता क्या चाहती है।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...