Skip to main content

आम बजट से होगा साफः भाजपा विकास चाहती है या विनाश!

भारतीय संविधान के अनुसार केन्द्र सरकार देश की व्यवस्था चलाने के लिए एक बजट तैयार करती है जिससे आय एवं व्यय का ब्यौरा तैयार किया जाता है कि सरकार चलाने के लिए आय के स्रोत क्या होंगे और उनका व्यय किन.किन मदों में कितना.कितना किया जायेगा। इस बजट की तैयारी देश के वर्तमान हालात के अनुरुप की जाती है कि किस मद में धन के व्यय का प्राविधान किया जाये कि बेरोजगारी एवं महंगाई से निजात पाकर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जायेए इसकी तैयारी आजकल चल रही है आगामी माह के अन्त तक आम बजट प्रस्तुत कर दिया जायेगा। बजट से ही देश की जनता अपनी चयनित सरकार की नीति और नियति का अंदाजा लगाती है।
भारत कृषि प्रधान देश था और आज भी देश की साठ प्रतिशत जनता सीधे कृषि से और 20 प्रतिशत आबादी अपरोक्ष रुप से आज भी कृषि पर आधारित है। शुगर मिल हों या राइस मिलए रासायनिक खाद के कारखाने हों या ट्रैक्टर अथवा अन्य कृषि यंत्र बनाने वाले उद्योग सभी कृषि पर आधारित हैं और कृषि उत्पादों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला जाये तो देश की 100 प्रतिशत आबादी किसानों द्वारा उत्पादित खाद्यान्न पदार्थ अनाजए सब्जीए फल और दूध पर ही आधारित है। जिस कृषि और कृषक का राष्ट्र तथा समाज के निर्माण में इतना बड़ा योगदान हो उसके लिए बजट में विशेष स्थान न मिलना ही देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य माना जाता है। इतना ही नहीं जहां तक देश की सुरक्षा का सवाल है तो हमारी सेनाओं में जो वीर सैनिक राष्ट्र रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दे रहे हैं वे सभी कृषकों की ही संतान हैं जिस देश की आधे से अधिक आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी हो और कृषि ही एकमात्र ऐसा व्यवसाय है जिसके संपुष्ट होते ही देश की 70 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से ऊपर उठ जायेगीए 50 प्रतिशत बेरोजगारी समाप्त हो जायेगी और देश का सकल घरेलू उत्पाद जो वर्तमान में तीन प्रतिशत के निकट है सीधे तौर पर बढ़कर 20.25 प्रतिशत हो जायेगा। ऐसा तभी हो सकता है जब कोई राष्ट्रभक्त व्यक्ति देश का नेतृत्व करेगा और कृषक पृष्ठभूमि से होगा तथा प्रत्यक्ष रुप से कृषि क्षेत्र से उसका संबंध होगा।
केन्द्र सरकार को चाहिए कि किसानों को उसकी उपज का मूल्याकंन कृषि लागत तथा किसान की मजदूरी को मिलाकर करे। यह इस देश का दुर्भाग्य है कि देश की सत्ता पर अब तक काबिज रही सरकारों ने कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करते समय कभी भी किसान की मेहनत एवं मजदूरी का मूल्याकंन न कर केवल उसकी लागत बीजए खाद और पानी की कीमत को ही कृषि उपज के मूल्य का आधार मानाए इसीलिए किसान भी बेरोजगार की श्रेणी में गिने जाते हैं। वर्तमान सरकार यदि इस देश का वास्तविक विकास चाहती है तो उसे शहरीकरण और स्मार्ट सिटी या बुलट ट्रेन जैसे मुद्दों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था सड़कों की चौड़ाई या आरबन हाट का विकास कर कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करनी होगी। सरकार द्वारा वर्तमान में जो योजनायें किसानों के लिए चलायी जा रही हैं वे किसान को गरीबए निरीहए बेचारा और भिखारी समझने वाली प्रतीत हो रही है। किसान को न तो चार माह में दो हजार की खैरात चाहिए न ही एक.दो लाख तक की कर्ज माफी। 
किसान को चाहिए अपनी उपज के लिए विपणन की उचित व्यवस्थाए उपज के मूल्य के साथ अपनी मजदूरीए जिसकी व्यवस्था सरकार सीधे स्तर पर करे कोई भी एजेंसी या बिचौलिया ही इस योजना को असफल बनाने की कड़ी है क्योंकि सरकार यदि उद्योगों के उत्पादों की आनलाइन बिक्री करवा सकती है तो किसान की उपज को आनलाइन क्यों नहीं खरीदती। विडम्बना यह है कि सरकार कृषि उपज को खरीदती है बिचौलिए के माध्यम से और बिक्री करती है फेयर प्राइज शाप के माध्यम से। सब्सिडी देनी चाहिए आयातित वस्तुओं पर लेकिन हमारी सरकार दो रुपये किलो गेंहू और तीन रुपये किलो चावल बेचकर किसानों का मनोबल तोड़ रही और कृषि उत्पाद का अपमान कर रही हैए सरकार बजट जारी करने से पूर्व कृषि एवं कृषकों के लिए सोचे। 

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...