Skip to main content

श्रीरामानन्दाचार्य जयन्ती पर वैष्णो मण्डल ने निकाली भव्य शोभायात्रा


हरिद्वार, 17 जनवरी। आद्य जगद्गुरु रामानन्दाचार्य जी भगगवान की 720वीं जयन्ती आज पंचपुरी में श्रीरामानन्दीय वैष्णव मण्डल हरिद्वार के तत्वावधान में राष्ट्र एवं विश्व की मंगल कामना के साथ समारोहपूर्वक मनायी गयी। जयंती महोत्सव का शुभारम्भ उत्तरी हरिद्वार के भोपतवाला स्थित श्रीगोकुल धाम में विशेष पूजा-अर्चना के साथ प्रारम्भ हुआ और शोभायात्रा के रुप मंे भगवान रामानन्दाचार्य का रथ मुख्य मार्ग से हरकी पैड़ी होते हुए श्रवणनाथ नगर स्थित श्री रामानन्द आश्रम पहुंचा जहां सभी आश्रम एवं अखाड़ों के संत महापुरुषों ने आचार्य महापीठ से विश्व कल्याण की कामना की। शोभायात्रा का शुभारम्भ म. दुर्गादास एवं महामण्डलेश्वर डॉ. विवेकानन्द महाराज ने नारियल तोड़कर किया।
गोकुल धाम में आद्य जगद्गुरु रामानन्दाचार्य भगवान के रथ का शुभारम्भ करते हुए बाबा बलराम दास हठयोगी एवं महंत परमेश्वर दास ने कहा कि रामानन्द सम्प्रदाय सम्पूर्ण राष्ट्र एवं विश्व को परिवार सदृश मानते हुए सामाजिक समरसता का संदेश देता है और बिना किसी जाति व्यवस्था के सभी को भगवान का अंशावतार मानता है। श्रीरामानंदीय वैष्णव मण्डल की ओर से उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष म. विष्णुदास महाराज ने भगवान रामानन्दाचार्य के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी परमोज्वल आभा से ही सनातन भारतीय संस्कृति व समाज आज तक आलोकित हो रहा है तथा आचार्य रामानन्द ने ही लोक में रचे बसे भगवान श्रीराम एवं माता सीता को परमोपास्य बनाया। म. परमेश्वर दास ने सभी संत महापुरुषों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि रामावतार जगद्गुरु श्रीरामानन्दाचार्य ने गुरु श्री राघवानंदाचार्य द्वारा प्रदत्त अध्यात्मिक चेतना श्रीमठ को धर्म-संस्कृति एवं साधुता का संगम बना दिया था तथा पंचपुरी हरिद्वार में भी समाज की मर्यादा बनाये रखने में वैष्णव मण्डल का विशिष्ट स्थान है। सुदर्शन आश्रम अखाड़ा के परमाध्यक्ष महंत रघुवीरदास ने रामानन्द सम्प्रदाय की विशिष्टताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कबीर, रैदास, धन्ना, पीपाजी सहित रानी पदमावती जी, सुरसरि व सेन इत्यादि उनके बारह शिष्यों ने जो अलख जगायी उसी के प्रकाश से सम्पूर्ण समाज अलोकित हो रहा है।
जयन्ती महोत्सव को म. सुमितदास, म. प्रमोददास, म. सूरजदास, म. हितेशदास एवं म. नारायण दास पटवारी ने भी सम्बोधित किया। शोभायात्रा का अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया। गोकुल धाम के म. परमेश्वरदास के साथ ही अयोध्या धाम, सीताराम धाम में म. सूरजदास, चेतन ज्योति आश्रम में युवा भारत साधु समाज तथा श्रीकृष्ण हरिधाम में स्वामी प्रेमानन्द शास्त्री ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कुंज गली में बृजभूषण विद्यार्थी तथा निर्धन निकेतन में ऋषि रामकृष्ण महाराज ने स्वागत किया। भीमगोडा स्थित श्रीजगन्नाथ धाम में म. अरुणदास तथा पं. जगदीश पाण्डेय ने श्रीमज्जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज की स्मृति में शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। अपर रोड पर व्यापार मण्डल की तरफ से तो जूना अखाड़ा चौक पर नगर पुलिस ने शोभायात्रा का अभिनन्दन किया। श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़ा पर म. रघुवीरदास ने तो बाल्मीकि चौक पर समाजसेवी एवं पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने सभी संत महापुरुषों का माल्यार्पण कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा चित्रा टाकीज से मोतीराम धाम होते हुए श्रीरामानन्द आश्रम पहुंची। इस अवसर पर म. बिहारीशरण, म. शत्रुघ्नदास, म. कमलदास, म. मुरारीशरण, म. प्रहलाद दास, म. सीताराम दास, म. राजेश्वरशरण, म. दिनेशदास तथा म. जगदीप सिंह सहित अधिकांश आश्रम एवं अखाड़ों के संत-महापुरुष उपस्थित थे।  

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...