Skip to main content

सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के लिए पहल करें संवैधानिक संस्थाएं

समाज और राष्ट्र का कल्याण करना सरकार का कर्तव्य होता है लेकिन जब कोई राजनैतिक दल अपने वोट बैंक रुपी स्वार्थ को पूर्ण करने की नियति से जब कोई नीति लागू करता है तो देश और समाज दोनों का वातावरण बिगड़ता है जो राष्ट्र की क्षति है। लोकतंत्र में सभी जाति एवं धर्म के लोगों के अधिकार समान होते हैं और सरकार का दायित्व होता है कि वह सर्व समाज के हितों का ध्यान रखते हुए निर्णय करे। जब सरकार के किसी निर्णय से धर्म या जाति सम्प्रदाय या वर्ग विशेष के अधिकारों का हनन होता है या उसकी आशंका होती है तो देश का साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ना स्वाभाविक हो जाता है। हमारी वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा अपने पहले एवं दूसरे कार्यकाल में जो भी निर्णय लिए गए उनसे न तो राष्ट्र की उन्नति हुई और न ही समाज के किसी वर्ग का भला बल्कि सरकार गठन से पूर्व वर्तमान सत्तारुढ़ दल ने जो वादे किए थे उसके विपरीत कार्य किया ऐसी कथनी और करनी में अंतर वाली यह पहली भारत सरकार है जिसकी देश के अन्दर और बाहर सर्वत्र आलोचना हो रही है।
केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया नागरिकता संशोधन विधेयक आज पूरे भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है, पूरे देश में आजकल धरना प्रदर्शन ही नहीं बल्कि हिंसक घटनायें भी हो रही है और राष्ट्रीय सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। पूर्वोत्तर में असम और बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने आन्दोलन का जो मार्ग चुना उससे पूरे देश का माहौल बिगड़ गया है। हालांकि इस कानून को लागू करने की देश में कोई आवश्यकता नहीं थी लेकिन यह पार्टी ऐसी है जो अपनी सत्ता संचालन की नाकामियों को छुपाने के लिए देश की जनता का ध्यान बंटाती रहती है नागरिकता संशोधन विधेयक भी इसी कड़ी का एक पहलू है जिसमें अब अन्य विपक्षी दल भी शिरकत करने लगे हैं तथा मुस्लिम भाइयों का यह पहला आन्दोलन है जिसमें हिन्दू समाज का उन्हें सहयोग प्राप्त हो रहा है।
विपक्षी दलों का कहना है कि भाजपा देश की अधिसंख्य जनता को अपने पक्ष में करने के लिए अक्सर धर्म आधारित राजनीति कर अल्पसंख्यक बनाम बहुसंख्यक करती रहती है और जब मामला ऐसे ही शान्त नहीं होता या पूरा विपक्ष एकजुट होकर भाजपा के विरोध में लामबन्द हो जाता है तो पुलवामा जैसी घटनाओं को अंजाम देना भी यह पार्टी अच्छी तरह जानती है। सत्तासीन कोई भी दल हो सकता है यहां लोकतंत्र है और देश की सेवा करने का सभी को बराबर का अधिकार है सो देश की जनता ने साठ साल तक विपक्ष में रही पार्टी को एक बार फिर राष्ट्रसेवा का अवसर प्रदान किया लेकिन अब स्थिति इतनी भयानक होती जा रही है कि देश के दो गुजराती नेता पूरे देश की राजनीति पर इतने भारी पड़ते जा रहे हैं जितनी भारी कभी इन्दिरा गांधी पड़ी थीं। इन्दिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाने से लेकर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर अपनी अलग कांग्रेस आई का गठन का लिया था लेकिन यहां तो लोकतांत्रिक व्यवस्था है इसलिए इन्दिरा गांधी का दौर भी समाप्त हो गया और जिस राज्य से देश और दिल्ली की सरकारें चलती थीं वहां से पूरा सफाया हो गया। इन्दिरा गांधी का वह कारनामा उनकी दूसरी पीढ़ी पर भी भारी पड़ा और जहां तक तानाशाही पूर्ण तरीके से सत्ता का संचालन करने की बात है तो पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ को वहां के न्यायालय ने क्या निर्णय सुनाया है किसी से छुपा नहीं है। फिलहाल सरकार की नियति जो भी हो लेकिन देश और समाज हित में बिना किसी इफ या वट के केन्द्र सरकार, महामहिम राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय तथा मानव अधिकार आयोग को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...