Skip to main content

सरकारी योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार से रुकी राज्य की प्रगति: गिरिश वर्मा


प्रसपा के प्रदेश संयोजक रामनरेश यादव तथा प्रदेश प्रभारी गिरिश वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान
हरिद्वार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश संयोजक रामनरेश यादव तथा प्रदेश प्रभारी गिरिश वर्मा के नेतृत्व में नजीबाबाद मार्ग स्थित पीली पड़ाव में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसपा की सदस्यता ग्रहण कर राज्य में अब तक सत्तारुढ़ रहे राजनैतिक दलों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। प्रसपा से जुड़े सभी नए सदस्यों ने राज्य निर्माण के बाद सरकारी योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए धर्म के नाम पर राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 
प्रसपा के सदस्यता अभियान को और गतिमान बनाने का आवाह्न करते हुए प्रदेश प्रभारी गिरिश वर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड में अनुभवहीन नेताओं के हाथ में सत्ता आने में ब्यूरोक्रेसी बेलगाम हो गयी परिणाम स्वरुप राज्य और केन्द्र सरकार की समस्त योजनाओं में भ्रष्टाचार होने से नया राज्य प्रगति से पायदानों पर आगे नहीं बढ़ पाया। उत्तराखण्ड में अनुभवी एवं कुशल नेतृत्व की कल्पना को साकार करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस राज्य में कृषि भूमि का क्षेत्रफल पहले से ही कम था यहां की सत्ता पर काबिज रहे राजनेताओं ने इस नए राज्य से कृषि और कृषक दोनों को समाप्त कर राज्य में प्रगति के द्वार बंद कर दिए हैं अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कृषि को प्रोत्साहन देकर राज्य में किसनों की प्रगति के द्वार खोलेगी। प्रसपा के समर्थन में बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक रामनरेश यादव ने कहा कि 2022 से कृषि विकास की योजनाओं को क्रियान्वित कराया जायेगा तथा कृषि उपज में गेंहू एवं धान का मूल्य तीन हजार रुपये प्रति कुन्तल की दर से कृषकों को दिया जायेगा। उत्तराखण्ड को विविध उत्पादनों के लिए देश का सर्वोत्तम प्रदेश बताते हुए कहा कि विकास की संभावनाओं से परिपूर्ण इस राज्य को सही नेतृत्व न मिलने के कारण विकास से वंचित रहा और नौकरशाही के नाकारा होने से पूरे प्रदेश की जनता आज मायूसी में जीने को मजबूर है। किसानों को उनकी उपज का मूल्य प्राप्त नहीं हो रहा है जबकि खाद, बीज तथा डीजल इत्यादि में महंगाई के कारण जनता करों की मार से मर रही है उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को आम जनता की प्रगति का संगठन बताते हुए कहा कि एक साल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा अपने संगठन की शक्ति के आधार पर जन समर्थन प्राप्त सत्ता में भागीदारी करेगी। इस अवसर पर अफजाल अहमद, बलजीत कौर, चौ. मांगेराम, रतनलाल, सुभाष, करम सिंह तथा रामगोपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसपा के समर्थन में आगे बढ़ने की हुंकार भरी। सदस्यता अभियान का संचालन रोहित कुमार तथा रोशनलाल ने संयुक्त रुप से किया।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...