Skip to main content

19 वर्षों में भी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हुआ उत्तराखण्ड


यह कोई कहावत नहीं बल्कि सत्यता है कि 18 वर्ष में बच्चा बालिग हो जाता है और अपने पैरों पर खड़ा होकर धर्नाजन की ओर अग्रसर हो जाता है लेकिन हमारा राज्य उत्तराखण्ड एक सप्ताह बाद 19 वर्ष का हो जायेगा और आज भी अपने पैरों पर खड़ा न होकर दिल्ली की तरफ दयनीय दृष्टि से देखता है। चाहे कोई विकास परक योजना हो या कुम्भ जैसा धार्मिक पर्व जब तक केन्द्रीय सहायता नहीं मिलती तब तक आंखें दिल्ली की तरफ ही लगी रहती हैं। राज्य निर्माण के बाद नियमानुसार विशेष राज्य का दर्जा भी होता है वह भी रहा और अवस्थापना मद में भी अन्य राज्यों की तुलना में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के तहत अधिक सहायता मिली। लेकिन...?
प्रतिवर्ष राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था और आयोजनों पर हमारी ब्यूरोक्रेसी एवं राजनेता जमकर जश्न मनाते आ रहे हैं इस वर्ष हमारी राज्य सरकार ने 19वें स्थापना दिवस को राज्य स्थापना सप्ताह के रुप में मनाने का निर्णय लिया है जिन पर 6 दिन तक लगातार खर्चा ही खर्चा है। हमारे राजनेता एवं ब्यूरोक्रेट्स पता नहीं किस ख्यालगोई में फंस कर रह गये जिन्हें राज्य के विकास की बिल्कुल परवाह नहीं है। 19 वर्ष बीतने के बाद एक भी विकास परक योजना लागू नहीं हुई यदि राज्य स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष एक ऐसी योजना लागू होती जिसमें बाहरी निवेश एवं विकास का खाका तैयार होता तो आज 19 ऐसी योजनायें चल रही होतीं जिनसे राज्य न केवल विकसित की श्रेणी में आ जाता बल्कि देश का अग्रणी और सम्पन्न राज्य होता। ऐसा नहीं है कि इन योजनाओं के बारे में हमारे नेता और अधिकारी जानते नहीं, सभी भली प्रकार वाकिफ हैं और राज्य निर्माण से पूर्व चिल्ला-चिल्ला कर भाषण देते थे कि उत्तराखण्ड में विकास की असीमित संभावनायें हैं जो राज्य निर्माण के बाद ही साकार हो सकती हैं। नया राज्य तो बन गया अब बालिग भी हो गया लेकिन वे सभी योजनायें नया राज्य बनते ही दफन हो गयीं। जिस प्रकार राजनेता और अधिकारी अपना-अपना जन्मदिन मनाते हैं तो अपने शेष जीवन के लिए कुछ विशेष योजनायें तैयार करते हैं और उन्हें पूर्ण करने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर उन्हें अनेकों प्रकार के बेशकीमती उपहार भी मिलते हैं फिर राज्य का स्थापना दिवस उनके अपने-अपने जन्मदिवसों से भिन्न क्यों है? ऐसा पहली बार हो रहा है कि स्थापना दिवस सप्ताह पर लगातार 6 दिनों तक खर्चों की सीमा करोड़ों को पार कर जायेगी।
जिस राज्य को भारत का आदर्श राज्य एवं सुख-सुविधा सम्पन्न बनाने की कवायत चल रही थी उसमें आज सड़कें वीरान हैं, एनएच घोटालों में फंस कर रह गया, छात्रवृत्ति घोटाला, आपदा घोटाला, भूमि घोटाला, सहित कोई भी ऐसी योजना नहीं जिसमें भ्रष्टाचार न हुआ हो लेकिन विडम्बना देखें कि एक दो मामलों की छोड़कर सभी को क्लीन चिट मिल गई। उत्तराखण्ड पहला ऐसा राज्य है जहां सरकारी बंगले का किराया, बिजली, टेलीफोन का बकाया होते हुए भी एक नेता ने दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और दोनों बार जीता। मामला न्यायालय तक भी गया लेकिन नतीजा टांय-टांय फिस, क्योंकि कुम्भ 2010 के आयोजन का हीरो आजकल केन्द्र में मंत्री है और पार्टी ऐसी कि जिसमें एक दो या सात नहीं जाते ही करोड़ों गुनाह माफ हो जाते हैं, बस भगवान ही मालिक है, राज्य का भविष्य कैसा होगा अभी तक कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता अलबत्ता यहां विकास योजना चली हो या नहीं, विकास हुआ या नहीं लेकिन मान्यवर और श्रीमान, कार्यपालिका एवं विधायिका में ऐसा कोई नहीं जो विकास के आकाश पर चांद तारों की चौपड़ में मस्त न हो। बधाई हो राज्य के 19वें स्थापना दिवस सप्ताह की जिसमें महिला, युवा, फिल्म और सेना के नाम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर राज्य के अनेक क्षेत्रों मंे धनवर्षा के आसार बन गये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...