Skip to main content

उत्तराखण्ड की दुर्दशा के लिए राज्य सरकारों की नीतियां दोषी : गिरीश वर्मा

हरिद्वार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश प्रभारी गिरिश वर्मा ने कहा है कि उत्तराखण्ड की दुर्दशा के लिए राज्य सरकार की नीतियां दोषी हैं परिणाम स्वरुप नया राज्य बनने के दो दशक पूर्ण होने को हैं और राज्य में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, अवैध खनन एवं अवैध शराब के अलावा कोई प्रगति नहीं हुई है। उक्त जानकारी उन्होंने नैनीताल, उधमसिंह नगर, देहरादून तथा हरिद्वार के चार दिवसीय दौरे से आने के बाद यहां दी।
प्रेस को जारी एक बयान में प्रसपा नेता ने कहा कि नया राज्य बनने के बाद यहां घोटालों की भरमार हो गयी है और जो भी सरकार सत्ता में आयी उसने जमकर दोनों हाथों से लूट की। राज्य बनने के बाद से ही बारी-बारी से काबिज रही सरकारों के कार्यकाल पर यदि श्वेत पत्र जारी किया जाये तो उत्तराखण्ड देश का सबसे बड़ा घोटाला प्रदेश के रुप में सामने आयेगा। अवैध खनन एवं अवैध शराब के कारोबार के लिए उत्तराखण्ड की एक अलग पहचान बन चुकी है यहां धार्मिक आयोजन हांे या दैवीय आपदा जो दल सत्ता में होता है जमकर लूट-खसोट करता है। एनएच-74 का घोटाला हो या शिक्षा विभाग में छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य विभाग का ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाला, सिडकुल घोटाला, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना घोटाला एवं 2013 की केदारनाथ त्रासदी में हुए घोटालों ने यहां के राजनेताओं की संवेदनशीलता की भी पोल खोल दी है। उत्तराखण्ड की राजधानी पहाड़ पर बनाये जाने का पक्ष लेते हुए उन्हांेने कहा कि पहाड़ पर न कोई उद्योग लगे न ही राजधानी बनी परिणाम स्वरुप इतनी बड़ी संख्या में पलायन हुआ कि सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्र जनसंख्या शून्यता की ओर जा रहे हैं और मैदानी क्षेत्रों पर जनसंख्या का भार बढ़ने से कृषि क्षेत्रफल सिकुड़ रहा है। उत्तराखण्ड के राजनेताओं ने कृषि एवं कृषक दोनों को समाप्त कर राज्य के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया है जिसे संभालने के लिए अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राज्य में नए सिरे से संगठन की मजबूती के लिए प्रयास कर रही है। प्रसपा के मिशन 2022 की जानकारी देते हुए उन्हांेने बताया कि राज्य की जनता का अब तक यहां की सत्ता पर काबिज रही पार्टियों से विश्वास उठ गया है और जनता का झुकाव धीरे-धीरे प्रसपा की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक रामनरेश यादव ने प्रसपा के सदस्यता अभियान की जानकारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...