Skip to main content

जनभावनाओं एवं जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहीं केन्द्र तथा राज्य सरकारें

समाज के प्रति संवेदनशीलता, कानून का भय और कर्तव्य के प्रति निष्ठा ये सब बीते जमाने की बातें हो गयी हैं। हमारी सरकारें जन स्वास्थ्य के प्रति कितनी संवेदनशील हैं इसका अंदाजा नित नई-नई बढ़ रही बीमारियों डेंगू, चिकनगुनिया, कैंसर तथा अन्य बीमारियों को दिन-प्रतिदिन बढ़ रही भयावहता से सहज ही लगाया जा सकता है। एक जमाना था जब चेचक, मलेरिया, पोलियो तथा गले में घेंघा जैसी बीमारियां बढ़ रही थीं तो सरकार ने उन पर नियंत्रण किया लेकिन वर्तमान में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हमारी सरकारें ही बीमारियों पर नियंत्रण करने वालों के नियंत्रण में काम कर रही है। सृष्टि का सत्य है कि यहां न कोई धन सम्पदा लेकर आता है न ही जाता है सबकुछ किसी व्यक्ति विशेष की सम्पत्ति न होकर राष्ट्र और समाज की ही सम्पत्ति होती है बल्कि जो व्यक्ति गलत ढंग से अर्जित किए धन का संचय करता है वह इसी जन्म में नरक ;जेलद्ध की सजा भुगतता है। अब समाज का प्रत्येक व्यक्ति सुखमय एवं समृद्धशाली ;स्वर्ग सदृशद्ध जीवन जीने के चक्कर में अपना अन्त समय नरक ;जेलद्ध गामी बना लेता है ऐसा व्यक्ति की दूरगामी सोच के अभाव में होता है। केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार कोई भी समाज में फैल रही भयावह एवं जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के प्रति गम्भीर नहीं है। सरकारों का उद्देश्य जनता से बड़ी मात्रा में कर वसूल कर नेताओं एवं नौकरशाहों के वेतन भत्तों में वृद्धि करना मात्र रह गया है इससे देश में लगातार आर्थिक असमानता का वातावरण बन रहा है और देश की जनता स्वयं को गुलामी जैसी स्थिति में जीने को विवश मान रही है। सरकार जो भी योजना धरातल पर उतारना चाहती है उसमें भ्रष्टाचार सबसे पहले अपनी जगह बना लेता है यह भ्रष्टाचार पहले ब्यूरोक्रेसी से शुरु हुआ अब धीरे-धीरे राजनेताओं और निजी संस्थाओं में भी अच्छी पैठ बना चुका है। 
जो चिकित्सक कभी भगवान का स्वरुप माना जाता था वह आज पैसा कमाने का पर्याय बन गया है। पहले वैद्य नाड़ी देखकर शरीर का पूरा हाल जान लेते थे आज के चिकित्सक तरह-तरह के परीक्षण करवा कर ही मरीज की जेबें ढीली करवा देते हैं जहां तक उपचार का प्रश्न है तो जीवन और मृत्यु तो परमात्मा के हाथ में होती है लेकिन एलोपैथी के प्रारम्भिक काल में नयी बनने वाली दवाईयों की जांच पशुओं या चूहा जैसे अनुपयोगी जीवधारियों पर होती थी तो आजकल मेडिकल कॉलेजों के प्रशिक्षु चिकित्सक स्त्री-पुरुषों पर ही अपनी दवाइयों तथा इंजेक्शनों का प्रयोग कर दवा की गुणवत्ता एवं प्रभाव का परीक्षण करते हैं भले ही मरीज की मृत्यु हो जाये क्योंकि उपचार के दौरान यदि मरीज की मृत्यु हो जाती है तो चिकित्सक को दोषी नहीं माना जाता है। वैसे भी हमारे देश में जितने नियम और कानून बनते हैं वे सब जनता को नियंत्रण में करने के लिए ही बनाये जाते है। देश का वातावरण बिगड़ने का मुख्य कारण यही है कि हमारे देश की नौकरशाही और नेताशाही बेलगाम हो गयी है। सरकार किसी भी दल की हो ब्यूरोक्रेसी में सुविधायें तथा भ्रष्टाचार दोनों समानान्तर बढ़ रहे हैं।
बदलते मौसम में व्यक्ति पहले भी बीमार होते थे लेकिन उस समय बीमार होने वालों की संख्या दो से पांच प्रतिशत ही होती थी जो आज बढ़ कर 30 से 40 प्रतिशत हो गयी है। लगभग आधी आबादी बीमारियों की चपेट में है और सरकार शिक्षा की भांति चिकित्सा का भी व्यवसायीकरण करने में जुटी है, क्या यही है सरकार का जनता के प्रति दायित्व? यदि समय रहते समाज में बढ़ रही जानलेवा बीमारियों की रोकथाम का विकल्प नहीं खोजा गया तो आधी आबादी मृत्यु के आगोश में समाने के कगार पर है। देश में बढ़ती बीमारियों की रोकथाम हेतु जनता को केवल सरकारों पर ही दोषारोपण न कर स्वयं के भी प्रयास करने हांेगे क्योंकि कई बीमारियों के लगने कारण और निवारण दोनों का ज्ञान होने के बाद भी हमारे देश की जनता व्यर्थ के शानो-शौकत में फंस कर स्वयं को बीमारियों के जाल में फंसा रही है, जनता स्वयं सावधान रहे।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...