Skip to main content

नगर विकास मंत्री के नेतृत्व में अभी तक शुरु नहीं हुए कुम्भ मेले के स्थायी निर्माण कार्य?

हरिद्वार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश संयोजक रामनरेश यादव ने कहा है कि कुम्भ मेला 2021 के आयोजन में मात्र 15 महीने का समय शेष है लेकिन स्थायी प्रवृत्ति के कार्यों का अभी तक श्रीगणेश नहीं हुआ है गत दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 900 करोड़ रुपये की केन्द्र सरकार से मांग करने की बात कही थी। नियमानुसार केन्द्रीय सहायता से 70 प्रतिशत कार्य स्थायी प्रवृत्ति के होने चाहिए परन्तु मेले की आयोजक राज्य सरकार के आला अधिकारियों ने अभी तक स्थायी कार्यों की शुरुआत नहीं की जो मेला प्रशासन की नियति पर संशय की ओर इंगित कर रही है। ज्ञात हो 2010 के कुम्भ में भी केन्द्रीय बजट का सुदपयोग नहीं हुआ था इस बार मुख्यमंत्री बदले हैं लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री अब केन्द्र में मंत्री हैं और नगर विकास मंत्री यथावत हैं जबकि उस समय उप मेलाधिकारी रहे एक अधिकारी को अब अपर मेलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। उस समय के उप मेलाधिकारी की नगर विकास मंत्री के अति विश्वास पात्र थे। 
प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले हांे या श्रावण मास का कांवड़ के मेले में, पार्किंग, प्रसाधन एवं सुरक्षित यातायात आयोजन की सफलता के मुख्य कारक बनते हैं और कुम्भ मेले के बजट से यदि 50 प्रतिशत धनराशि भी स्थायी निर्माण कार्यों पर लगा दी जाये तो प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्रावण मास के कांवड़ मेले तथा अन्य लक्खी मेले एवं यात्रा सीजन की व्यवस्था बनाना आसान हो जायेगा। राज्य निर्माण के बाद से अब तक किसी भी अधिकारी ने भविष्य के लिए किसी स्थायी योजना पर कार्य नहीं किया और केन्द्र तथा राज्य सरकार से मिलने वाले भारी-भरकम बजट को तत्कालीन व्यवस्थाओं पर ही व्यय होना दर्शाकर लीपापोती कर दी जिसकी अभी तक न तो कभी उच्च स्तरीय जांच हुई न ही किसी पर्व का श्वेत-पत्र जारी हुआ।
 विडम्बना यह है कि जिन अधिकारियों ने भविष्य की आवश्यकताओं के लिए कोई योजना नहीं बनायी उन्हीं को कुम्भ मेला आयोजन का अनुभवी बताकर दोबारा दायित्व सौंप दिया गया। यह सत्य है कि कुम्भ मेला 2010 के बाद हरिद्वार में एक गलत परम्परा का शुभारम्भ हुआ, इससे पूर्व धर्मनगरी में शराब चोरी-छुपे पी जाती थी लेकिन अब न केवल खुलकर पी जाती है बल्कि गली-मौहल्ले में बाकायदा बिक्री भी होती है जो तीर्थस्थल की मर्यादा के विपरीत है। नगर पालिका बायलाज के अनुसार शराब के ठेके नगर निगम सीमा से 5 मील (लगभग साढे सात किमी0) दूर होने चाहिए जो पहले होते भी थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। हद तो तब हो गयी जब नगर निगम हरिद्वार के प्रथम मेयर एवं हरिद्वार के तत्कालीन जिलाधिकारी जो अब कुम्भ मेले का दायित्व संभाल रहे हैं के कार्यकाल में शराब के दो ठेके रानीपुर झाल और सलेज फार्म दोनों को अब नगर निगम की सीमा पर स्थापित कर दिया गया है जो देश के संविधान, नगर पालिका बायलाज एवं तीर्थस्थल की आस्था तथा पवित्रता सभी के साथ अन्याय है राज्य तथा केन्द्र सरकार दोनों को इस बिगाड़ी गयी व्यवस्था पर तुरन्त ध्यान देकर नियमानुसार समाधान करना चाहिए। हरिद्वार की धर्मपरायण जनता यहां आयोजित होते आ रहे अनेकों कुम्भ-अर्द्धकुम्भ तथा प्रतिवर्ष के कांवड़ मेलों की व्यवस्थाओं से भलीभांति वाकिफ है, हरिद्वार की जनता ने अनेकों दलों की सरकार, उसके राजनेताओं एवं उनके निर्देशन में कार्य करने वाली ब्यूरोक्रेसी की कार्यशैली को देखा है हरिद्वार का एक कुम्भ भाजपा की यूपी सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कार्यकाल को भी देखा है तो नया राज्य बनने के बाद वर्ष 2004 में कांग्रेस सरकार के मुखिया नारायणदत्त तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। अर्द्धकुम्भ मेले के स्थायी निर्माण कार्य जिसका कुल बजट एक सौ करोड़ का था जबकि वर्ष 2010 में भाजपा सरकार के नेतृत्व में सम्पन्न हुए कुम्भ मेले का बजट 750 करोड़ था और स्थायी विकास के नाम पर लगभग शून्य। 2021 का कुम्भ मेला भी भाजपा सरकार और नगर विकास मंत्री (पूर्व एवं वर्तमान) के नेतृत्व में होने जा रहा है यही कारण है कि माननीय मंत्री जी हरिद्वार से ही विधायक हैं और राज्य के नगर विकास मंत्री, उन्होंने न तो 2010 में ही स्थायी निर्माण कार्य करवाये और न ही 2021 के लिए अभी तक प्रारम्भ करवाये जब समय बीत जायेगा तो बिना स्थायी निर्माण के ही तत्कालिक व्यवस्थाओं पर धन व्यय कर दिया जायेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

चुनौती बनता जा रहा है समाचारों पत्रों का संचालन

समाचार-पत्र समाज के मार्ग दर्शक होते हैं और समाज के आईना (दर्पण) भी होते हैं, समाचार-पत्र का प्रकाशन एक ऐसा पवित्र मिशन है जो राष्ट्र एवं समाज को समर्पित होता है। समाचार-पत्र ही समाज और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं, जनता की आवाज सरकार तक तथा सरकार की योजनायें जनता तक पहुंचाकर विकास का सोपान बनते हैं। आजादी के पूर्व तथा आजादी के बाद से लगभग पांच दशक तक समाचार-पत्रों ने सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका का निर्वाह किया। 1975 में लगे आपातकाल से भी समाचार-पत्र विचलित नहीं हुए और उन्होंने अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वाह किया ऐसा तब तक ही हुआ जब तक पत्रकार ही समाचार पत्र के प्रकाशक, स्वामी एवं संपादक होते थे ऐसा अब नहीं है।  समाचार पत्रों की निष्पक्षता और निर्भीकता कुछ पंूजीपतियों को रास नहीं आयी और उन्होंने मीडिया जगत पर अपना प्रभुत्व जमाना प्रारम्भ कर दिया। पहले तो समाचार-पत्रों की जनता से पकड़ ढीली करने के लिए इलैक्ट्रोनिक मीडिया को जन्म दिया और बाद में प्रिंट मीडिया का स्वरुप बदल कर उसके मिशन को समाप्त कर व्यावसायिकता में बदल दिया। चंद पूंजीपतियों ने सरकार से सांठगांठ कर मीडिया...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

रावण ने भगवान श्रीराम के हाथों अपने मुक्ति के लिए किया माता सीता का हरण

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज त्रेता युग की उस दुर्लभ लीला का दर्शन कराया जिसमें चार वेदों के ज्ञाता रावण ने भगवान के हाथों अपनी मुक्ति के लिए माता सीता का हरण किया और उनके शरीर पर बिना हाथ लगाये सम्मोहन क्रिया से रथ में बिठाकर लंका ले गया। रामलीला के इस अद्भुत एवं महत्वपूर्ण दृश्य में रावण की भूमिका का सफल निर्वाह करते हुए मनोज सहगल ने जमकर वाहवाही लूटी वहीं श्रीरामलीला कमेटी ने रावण दरबार को जिस प्राचीन राजशाही शैली में सजाया ऐसा दरबार शायद ही किसी अन्य लीला में मिलता है। श्रीरामलीला कमेटी द्वारा भव्य रुप में सजाये गए रावण दरबार में जब राजसी शैली में राज दरबारी तथा रावण पुत्रों का आगमन हुआ और स्वयं लंकाधिपति रावण का जब पुष्प वर्षा से राजदरबार में स्वागत हुआ तो उस दृश्य को देखकर दर्शक भी अपने अतीत से गौरवान्वित हुए। रावण दरबार में जब उसकी बहन सूर्पनखा ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खर और दूषण भी अब इस दुनिया में नहीं रहे तो रावण समझ गया कि भगवान का अवतार हो गया है और उनके हाथों अपनी मुक्ति का उपाय करना चाहिए। रावण भले ही अहंकारी था ल...