Skip to main content

नौकरशाही की गुलाम होकर रह गई देश की जनता

किसी राजनेता की कथनी और करनी में इतना बड़ा अंतर होता है, यों कहा जाये कि जो कहा उसका उल्टा किया, ऐसा देश की जनता ने आजादी के बाद पहली बार अनुभव किया। भारत की जनता मछली की तरह लालच में आकर पहली बार पश्चाताप कर रही है। देश के किसानों ने दोगुनी आय का सपना देखा था तो युवाओं ने प्रतिवर्ष दो करोड़ नए रोजगारों का, गरीबों ने अच्छे दिनों का सपना देखा तो पूरे देश की लालची जनता उस 15-15 लाख रुपये के लालच में बुरी तरह फंस गयी जिस प्रकार मछली और चूहा जाल में फंसते हैं। देश की जनता को शायद उस शख्स की असलियत तब पता नहीं थी जो अब पता चली है लेकिन अब इतनी देर हो चुकी है कि चिड़िया खेत चुग चुकी है। देश में कालेधन के नाम पर एक चवन्नी भी नहीं आयी जबकि दर्जनों बड़े कर्जदारों के या तो कर्ज माफ कर दिए गए या उनको मोटी रकमें लेकर विदेश भाग जाने में मदद दी गई। इस देश की जनता इतनी भोली है जो इससे पूर्व भी ईस्ट इण्डिया कम्पनी की मीठी-मीठी बातों में फंस कर गुलाम हो चुकी है और अब दोबारा उसी ईस्ट इण्डिया कम्पनी की तर्ज पर एक ऐसे गुजराती ने कमाल दिखाया जो बात तो हिन्दुत्व की करता है लेकिन शक्ल सूरत और कारनामों से मुल्ला दिखता है। जो शख्स अपनी पत्नी और परिवार का नहीं हुआ वह देश का कैसे हो सकता है? यह बानगी जनता, देश और यूपी दोनों जगह देख चुकी है। पूरे विश्व का यदि रिकार्ड खगाला जाये तो अपने ही देश के प्रति इतनी बड़ी गद्दारी करने वाला नेता कहीं नहीं मिलेगा, जिसने देश को आर्थिक तंगी में धकेलने के लिए क्या-क्या कारनामे किए और दोबारा चुनाव जीतने के लिए कितने गन्दे और खतरनाक कारनामे किए ऐसी किसी को उम्मीद नहीं थी।
देश की जनता तो अपनी करनी का फल भुगत ही रही है, देश की ब्यूरोक्रेसी ने जिस प्रकार अपने कर्तव्यों को भुलाकर निजी स्वार्थ के लिए संविधान विरोधी कार्य किए और संवैधानिक संस्थाओं तथा संवैधानिक पदों पर बैठे लोग जिस प्रकार एक व्यक्ति विशेष के इशारे पर नाचे उसके भी परिणाम आने लगे हैं। देश कहां था और कहां पहंुच गया, आगे क्या होगा यह समय बतायेगा। देश का वातावरण कैसे बिगाड़ा गया यह बातें किसी से छुपी नहीं रह गयी हैं पहला चुनाव कालेधन के बल पर लड़ा गया और देश को पूंजीपतियों के हवाले कर दिया गया, नोटबंदी का उद्देश्य क्या बताया गया और निकला क्या? जीएसटी का उद्देश्य क्या बताया गया और निकला क्या? देश की जनता का ध्यान असल मुद्दों से किस प्रकार हटाया जाता है और देश की सुरक्षा के साथ गद्दारी कर देश को सुरक्षित हाथों में बताकर किस प्रकार दोबारा देश की जनता को छला गया। राजनेताओं को देश की मुख्यधारा से अलग कर किस प्रकार नाचने गाने वाले तथा अन्य क्षेत्रों का राजनीति में प्रवेश कराया गया यह देश के साथ गद्दारी है या वफादारी जनता अब महसूस करने लगी है। गाड़ी चाहे कितनी महंगी खरीदो दस साल बाद सड़क पर नहीं चलेगी, यदि चलाओगे तो एक हजार से पच्चीस हजार तक का जुर्माना देकर और चलोगे तो अपने ही देश की सड़कों पर रोड टैक्स (टोल प्लाजा) देकर। बिजली ही नहीं पानी भी तभी मिलेगा जब भारी कीमत दोगे। फिलहाल पानी की बोतल गांव के दूध की कीमत में मिल रही है।
भारत की जनता आजाद है या अपने ही देश के राजनेता और नौकरशाही की गुलाम। शायद अब जनता को आभास होने लगा है कि उससे चालान के रुप में भारी भरकम रकम तो वसूली जाती है लेकिन वह रकम कोषागार में जमा न होकर कहां जाती है यह नहीं बताया जाता। देश में ऐसा वातावरण क्यों बनाया गया कि पूरे देश का किसान परेशान, उद्योग बंदी के कगार पर, व्यापार चौपट, बाजारों से रौनक गायब, हर चौराहे पर असलाह धारी लुटेरों की फौज तैनात, ईडी और सीबीआई सम्पन्नता की दुश्मन बनकर कार्यवाही कर रही आखिर क्या हो गया इस देश की ब्यूरोक्रेसी को जो अपने ही देश की दुर्दशा करने पर तुली हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...