Skip to main content

देश और समाज को बर्बाद करने वाले उद्योगों को बंद करे सरकार

बेलगाम होता जा रहा प्रदूषण प्रकृति के विनाश की पटकथा लिख रहा है और हमारी सरकार में बैठे राजनेता एवं ब्यूरोक्रेट्स विकास के नाम पर विनाश की मंजिले तैयार करने में मशगूल हैं। वर्तमान युग विज्ञान का युग है लेकिन भारत में योग, अध्यात्म एवं ज्योतिष अपने अलग-अलग दावे कर स्वयं के श्रेष्ठ होने के तर्क दे रहे हैं। हमारे देश में लग रहे उद्योगों से बेरोजगारी तो कम हुई नहीं बल्कि प्रदूषण इतना बढ़ गया कि समय रहते इस पर यदि नियंत्रण नहीं किया गया तो प्रकृति प्रलयकाल के आगोश में समा जायेगी। आज ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग मानवता के विनाश की पर्याय बनती जा रही है लेकिन किसी वैज्ञानिक, योग एवं अध्याय के गुरु अथवा ज्योतिषियों ने ऐसा कोई शोध नहीं किया कि प्रकृति और संस्कृति में आ रहे बदलाव के मुख्य कारण क्या हैं? 
हमारे देश में आज भी सत्तर प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है जो विकास से अछूती है लेकिन भ्रष्टाचार और महंगाई की मार झेलते हुए देश की सत्ता के संचालन हेतु करों के भार से इतनी दबती जा रही कि उसका दम घुटने के कगार पर है। सरकार कृषि को प्रोत्साहन न देकर प्रदूषण फैलाने वाले और श्रमिकों का शोषण करने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन दे रही है। जितने उद्योग लग रहे हैं उतनी ही चायना जैसे विदेशीं सामानों की बिक्री भारत में बढ़ रही है। किसानों की जमीने उद्योगपति खरीद कर प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग लगा रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ा रहे हैं और श्रमिकों का शोषण कर रहे हैं किसी भी औद्योगिक इकाई का श्रमिक आर्थिक रुप से सक्षम न होकर केवल पेट पालने की स्थिति में है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ाने, प्रदूषण फैलाने और कृषि उपज का सामजस्य बिगाड़ने में सर्वाधिक योगदान हमारे चीनी मिलों का है। चीनी मिलों से निकलने वाली बदबू व्यक्ति में मानसिक विकारों को जन्म देकर संस्कार विहीन बना रही है जब व्यक्ति प्रदूषित वायु को श्वांस के रुप में ग्रहण करता है तो उसकी मानसिक स्थिति असंतुलित हो जाती उसकी सोचने और समझने की क्षमता में कमी आ जाती है परिणाम स्वरुप व्यक्ति दुष्चरित्रता की ओर अग्रसर हो जाता है। अब तक प्रचार माध्यमों के जरिये प्रकाश मंे आयी बलात्कार, अत्याचार, भ्रष्टाचार तथा अन्य अमानुषिक घटनायें उन्हीं क्षेत्रों में अधिक होती हैं जहां शुगर मिल हैं। 
जहां तक औद्योगिक विकास, उत्पादन और बेरोजगारी की समस्या समाप्त करने का सवाल है तो शुगर मिल में चीनी और शराब का उत्पादन होता है जो दोनों ही उत्पाद मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। चीनी मिलें केवल वर्ष में चार-पांच माह ही कार्य करती हैं जिससे बेरोजगारी पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ता। सरकार गन्ना खरीदने के लिए चीनी मिलों को तो प्रोत्साहन देती है लेकिन गेंहू, धान, अरहर, मसूर, उड़द, सरसों, तिल तथा मूंगफली अथवा ज्वार, बाजरा जैसे जिन्सों के उत्पादन को प्रोत्साहन देने का काम नहीं कर रही है न ही आलू खरीद तथा संरक्षण के उपाय कर रही न ही पशु पालन एवं दुग्ध व्यवसाय को प्रोत्साहन दे रही है परिणाम स्वरुप देश की 60-70 प्रतिशत जनता बीमार की श्रेणी में आ गयी है और जिस प्रकार शुगर, रक्तचाप, कैंसर एवं डेंगू जैसी बीमारियां अपने पैर पसारती जा रही हैं उन सबके पीछे बढ़ता प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग ही है। हमारे राजनेता/जन प्रतिनिधि लोकसभा एवं राज्य की विधान सभाओं में अपने अपने वेतन भत्ते स्वयं बढ़ा लेते हैं और ब्यूरोक्रेसी ने वेतन आयोगों का गठन कर अपने-अपने वेतन लाखों रुपये तक पहुंचा दिए हैं उसकी भरपाई के लिए किसान एवं आम जनता पर करों की भरमार कर दी। देश की जनता पिसती जा रही, राजनेता और सरकारी अधिकारी तथा कर्मचारी मौज-मस्ती मार रहे हैं समाज में अधिक विषमता आसमान छू रही है। ऊपर से बिजली कर्मचारी की बिजली माफ, जल संस्थान/निगम के कर्मचारी अधिकारियों का पानी माफ रोडवेज कर्मचारियों का किराया माफ रेल कार्मियों का किराया माफ इन सब का भारी भरकम भार आम जनता पर पड़ रहा है। जन प्रतिनिधि एवं अधिकारियों के वाहन एवं भवन सब सरकारी जो एचआरए कटता है वह भी नाम मात्र का पांच कमरों की कोठी का किराया मात्र 1200/रु मासिक जबकि मजदूर को दो हजार मासिक से कम में टीन शेड वाला कमरा भी नहीं मिलता। इतनी बड़ी विसंगति और इतनी बड़ी असमानता फैलाने वाली सरकार ने अब आम जनता के लिए तो ऐसा कर दिया वह अपने ही देश की सड़कों पर बिना भारी भरकम कर (टोल प्लाजा) दिए चल भी नहीं सकती। सरकार यदि देश को बचाना चाहती है तो तुरन्त किसान आयोग का गठन करे और कृषि उत्पादों में सामजस्य बनाने के लिए तत्काल योजनायें बनाये अन्यथा भ्रष्ट नौकरशाही के अत्याचार इस देश की जनता अधिक दिनों तक बर्दाश्त नहीं कर पायेगी। जिस पुलिस की स्थापना जनता की सुरक्षा के लिए की गई थी वह हर चौराहे पर जनता की जेबे ढीली करवा रही है और जुर्माने के रुप में वसूली जा रही भारी भरकम राशि कोषागार में जमा भी नहीं हो रही है देश की जनता लुट रही है और राजनेता मौज-मस्ती में व्यस्त है।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...