Skip to main content

फसल चक्र को बदलकर स्वयं समृद्धिशाली बनें किसान

कई किसान संगठनों द्वारा बार-बार उठायी गयी किसान आयोग के गठन की मांग पर सरकार ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है अब किसानांे को अपनी समृद्धि के उपाय स्वयं तलाशने होंगे, किसान अब अनपढ़ नहीं हैं उन्हें स्वयं प्रयास करने होंगे। जिन चीनी मिलों की स्थापना किसान की समृद्धि के लिए की गई थी वे सभी आज जन स्वास्थ्य के लिए बड़े खतरे के रुप में सामने आ रही हैं। चीनी मिलों से बनने वाली चीनी और शराब दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं यदि समय रहते चीनी मिलों को बंद नहीं कराया गया तो आगामी बीस वर्षों में देश की 70 प्रतिशत आबादी शराबी और 80 प्रतिशत जनता नाना प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जायेगी। एक सर्वे के अनुसार अनुमान लगाया गया है कि जब से शुगर मिलों की संख्या बढ़ी और किसानों ने धान-गेंहू, दलहन तथा तिलहन के साथ ही मोटे अनाजों का उत्पादन बंद कर गन्ना उत्पादन में ही पूरी शक्ति लगा दी है तब से शराबियों और मरीजों की संख्या बढ़ी, परिणाम स्वरुप अब बड़े-बड़े चिकित्सालय उद्योग का रुप धारण कर रहे हैं और जनता की मेहनत का 30 से 40 प्रतिशत धन अब चिकित्सा पर व्यय होने लगा है, यह आंकड़ा एक दशक से लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुगर मिलों से राजनेताओं को चुनाव के समय चंदा मिलता है, सरकार को राजस्व प्राप्ति होती है, आबकारी विभाग राजस्व का प्रमुख स्रोत बनता जा रहा है, समाज में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है, गुड़ का निर्माण एवं प्रयोग बंद हो जाने से मानव तन में फास्फोरस और कैल्सियम जैसे महत्वपूर्ण घटकों की कमी हो रही है जबकि चीनी का प्रयोग बढ़ने के बाद से ही शुगर के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। 
किसानों में बढ़ रही गन्ना उत्पादन की होड़ से दलहन-तिलहन तथा अन्य मोटे अनाजों का उत्पादन शून्यता की ओर जाने लगा है परिणाम स्वरुप मानव तन बीमारियों का घर बनने लगा है। वर्तमान में किसान को गन्ने की फसल का ही एक मुश्त धन दिखायी देता है शेष गेंहू एवं धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में से एक सौ से दो सौ रुपये प्रति कुन्तल बिचौलिए ले जाते हैं, बिचौलिए गन्ने में भी होते हैं लेकिन रो-झींक कर एक-डेढ़ साल में गन्ने का धन जब किसान को मिलता है तो उसे कुछ दिखायी देता है। गन्ने का भुगतान भी किसान को काफी विलम्ब से मिलता है लेकिन कुल मिलाकर अगला दिया पिछला लिया की तर्ज पर किसान का काम चलता रहता है। देश की कुल कृषि भूमि के लगभग पचास प्रतिशत क्षेत्रफल पर गन्ने का उत्पादन हो रहा है और यह स्पीड लगातार बढ़ती ही जा रही है यदि गन्ना उत्पादन की यही स्पीड रही तो आगामी 15-20 वर्षों में देश की खाद्यान्न व्यवस्था गड़बड़ा जायेगी। दलहन और तिलहन का उत्पादन लगातार गिर रहा है और मोटे अनाजों के बीज गायब होने प्रारम्भ हो गए हैं, जिससे जन स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के परिणाम भी आने प्रारम्भ हो गए है।
गन्ना उत्पादन भले ही किसान को फायदे का सौदा लग रहा है लेकिन है नहीं, मैं भी किसान का ही बेटा हूं और जानता हूं कि अकेले गन्ने के उत्पादन ने हमारे कितने अनाजों की बलि ले ली है जिससे किसान को दाल, घी, तेल, सब्जी सबकुछ बाजार से खरीद कर खाना पड़ रहा है और मिलावटी खाद्यान्न पदार्थ खाने का ही परिणाम है कि अब गांवों में भी शुगर और कैंसर के मरीज पाये जाने लगे हैं। गन्ना 12 महीने की फसल है, एक साल में एक खेत में एक बार ही गन्ने की फसल होती है और गन्ना ऐसी फसल है जिसे किसान काट कर अपने घर में भी नहीं रख सकता, गन्ना जितना भी पैदा होगा वह शुगर मिलों की सम्पत्ति बन जाती है जबकि गन्ने के स्थान पर एक वर्ष मंे किसान उड़द, मंूग, मूंगफली, लोभिया, ज्वार, बाजरा, गेंहू, धान, सरसों, तिल इत्यादि की कई फसलें ले सकता है। रवि, खरीफ और जायद तीनों फसलों को समाप्त कर कृषि भूमि पर अब गन्ना उत्पादन का क्षेत्रफल बढ़ता जा रहा है पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश गन्ना फोबिया से ग्रसित हो रहा है इसी क्षेत्र में सर्वाधिक शराबी और बीमार व्यक्ति हैं तथा इसी क्षेत्र में बड़े-बड़े अस्पताल ;निजी चिकित्सालयद्ध खुल गए हैं। एन.सी.आर. में महंगे इलाज वाले अस्पतालों की संख्या पूरे देश की तुलना में सर्वाधिक है। गन्ना उत्पादन की वृद्धि का ही दुष्परिणाम है कि कभी दालें दो सौ रुपये प्रति किलो पार कर जाती हैं तो कभी टमाटर और प्याज बाजार से गायब हो जाता है। मोटे अनाज मक्का, ज्वार-बाजरा इत्यादि पहले ही गायब हो चुके हैं कुछ लोग शौक के लिए कभी-कभी मक्की या बाजरे के आटे का प्रयोग करते हैं। देश और समाज को बर्बादी से बचाने के लिए किसान को अब स्वयं पहल करनी होगी। अन्यथा कोई भी सरकार शुगर मिलों को बंद नहीं करवायेगी वह तो किसानों की बकाया राशि भुगतान के लिए चीनी मिलों को बिना ब्याज के मोटी रकम देती है और बदले में राजनेता मिल मालिकों से चुनावी चंदा वसूलते हैं, किसान अपना औ.र देश का भविष्य स्वयं सुधारें।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...