Skip to main content

सनातन धर्म संस्कारित पर्वों का गुलदस्ता: स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती

हरिद्वार। सनातन धर्म संस्कार एवं संस्कृति का संरक्षण करने वाले पर्वों का गुलदस्ता है जिसका प्रत्येक पुष्प सुख, समृद्धि एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है, उक्त उद्गार हैं श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती जी महाराज के जिन्होंने विष्णु गार्डन स्थित आश्रम में श्रावण मास के अन्तिम सोमवार को आयोजित महा रुद्राभिषेक में पधारे भक्तों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
देवाधिदेव महादेव को सृष्टि का सर्वशक्तिमान एवं सहृदयवान भगवत स्वरुप शक्ति बताते हुए कहा कि विश्व में सर्वाधिक भक्त भोलेनाथ के ही हैं क्योंकि वे सामान्य आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं। श्रावण मास की विशिष्टताओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसी माह में गंगा अपने तटों की स्वच्छता करती है और जीव-जन्तु का वनस्पतियों की सर्वाधिक उत्पत्ति भी इसी माह में होती है। श्रावण मासान्त आने वाले श्रावणी पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस को विशेष संयोग बताते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ सम्पूर्ण राष्ट्र अपनी स्वतंत्रता पर गौरवान्वित होगा तो बहने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सर्वमंगल की कामना करेंगी ऐसी सर्वहितकारी व्यवस्थायें केवल सनातन धर्म एवं उसके पर्वों में ही हैं। श्रावणी एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेने का आवाहन करते हुए स्वामीजी ने कहा कि हमारे देश की सरकारें भी सती प्रथा एवं तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए अनवरत प्रयासरत हैं और अपने देश की सभ्यता को आदर्श रुप में स्थापित रखने के लिए हम सब को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे तभी देश और समाज का कल्याण होगा। अन्त में सभी भक्त एवं संतों ने भगवान आशुतोष की आरती उतार कर विश्व कल्याण की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

चुनौती बनता जा रहा है समाचारों पत्रों का संचालन

समाचार-पत्र समाज के मार्ग दर्शक होते हैं और समाज के आईना (दर्पण) भी होते हैं, समाचार-पत्र का प्रकाशन एक ऐसा पवित्र मिशन है जो राष्ट्र एवं समाज को समर्पित होता है। समाचार-पत्र ही समाज और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं, जनता की आवाज सरकार तक तथा सरकार की योजनायें जनता तक पहुंचाकर विकास का सोपान बनते हैं। आजादी के पूर्व तथा आजादी के बाद से लगभग पांच दशक तक समाचार-पत्रों ने सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका का निर्वाह किया। 1975 में लगे आपातकाल से भी समाचार-पत्र विचलित नहीं हुए और उन्होंने अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वाह किया ऐसा तब तक ही हुआ जब तक पत्रकार ही समाचार पत्र के प्रकाशक, स्वामी एवं संपादक होते थे ऐसा अब नहीं है।  समाचार पत्रों की निष्पक्षता और निर्भीकता कुछ पंूजीपतियों को रास नहीं आयी और उन्होंने मीडिया जगत पर अपना प्रभुत्व जमाना प्रारम्भ कर दिया। पहले तो समाचार-पत्रों की जनता से पकड़ ढीली करने के लिए इलैक्ट्रोनिक मीडिया को जन्म दिया और बाद में प्रिंट मीडिया का स्वरुप बदल कर उसके मिशन को समाप्त कर व्यावसायिकता में बदल दिया। चंद पूंजीपतियों ने सरकार से सांठगांठ कर मीडिया...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

रावण ने भगवान श्रीराम के हाथों अपने मुक्ति के लिए किया माता सीता का हरण

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज त्रेता युग की उस दुर्लभ लीला का दर्शन कराया जिसमें चार वेदों के ज्ञाता रावण ने भगवान के हाथों अपनी मुक्ति के लिए माता सीता का हरण किया और उनके शरीर पर बिना हाथ लगाये सम्मोहन क्रिया से रथ में बिठाकर लंका ले गया। रामलीला के इस अद्भुत एवं महत्वपूर्ण दृश्य में रावण की भूमिका का सफल निर्वाह करते हुए मनोज सहगल ने जमकर वाहवाही लूटी वहीं श्रीरामलीला कमेटी ने रावण दरबार को जिस प्राचीन राजशाही शैली में सजाया ऐसा दरबार शायद ही किसी अन्य लीला में मिलता है। श्रीरामलीला कमेटी द्वारा भव्य रुप में सजाये गए रावण दरबार में जब राजसी शैली में राज दरबारी तथा रावण पुत्रों का आगमन हुआ और स्वयं लंकाधिपति रावण का जब पुष्प वर्षा से राजदरबार में स्वागत हुआ तो उस दृश्य को देखकर दर्शक भी अपने अतीत से गौरवान्वित हुए। रावण दरबार में जब उसकी बहन सूर्पनखा ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खर और दूषण भी अब इस दुनिया में नहीं रहे तो रावण समझ गया कि भगवान का अवतार हो गया है और उनके हाथों अपनी मुक्ति का उपाय करना चाहिए। रावण भले ही अहंकारी था ल...