Skip to main content

अव्यवस्थाओं के बीच कब तक सम्पन्न होते रहेंगे कांवड़ मेला

हरिद्वार में प्रतिवर्ष लगने वाले कांवड़ मेले की दुश्वारियां प्रतिवर्ष बढ़ती ही जा रही हैं परिणाम स्वरुप पैदल आने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या में इस वर्ष अपेक्षाकृत काफी कमी देखी गई। पूरे कांवड़ मेले के दौरान स्नान करते समय डूब कर, वाहन से कुचल कर या चट्टान इत्यादि गिरने से लगभग तीस कांवड़ यात्रियों की मृत्यु हो गयी सभी उत्तराखण्ड से बाहर के थे इसलिए किसी को मुआवजे के रुप में फूटी कौड़ी नहीं दी गई। कांवड़ियों के कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए तो आधा दर्जन वाहनों में आग लगने से वे भस्म हो गए। कांवड़ यात्रियों ही नहीं बल्कि पत्रकारों को भी ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने अपनी लाठियों का निशाना बनाया इसके बाद भी मेला सकुशल सम्पन्न होने के समाचार छपवाकर खूब अपनी पीठ थपथपायी। पंचपुरी में 15 दिन तक जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा और स्कूलों में घोषित अवकाश के बाद अन्य सभी सरकारी कार्यालयों में कांवड़ ड्यूटी बताकर अघोषित अवकाश का वातावरण रहा जबकि जल चढ़ने के बाद आराम करने और थकान मिटाने का भी अवकाश दिया गया इसके वे सभी कर्मचारी हकदार भी हैं।
केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार और कांवड़ मेले में आने वाले पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के सभी नेता तथा अधिकारी भलीभांति जानते हैं कि हरिद्वार कांवड़ मेले के आयोजन हेतु किन-किन व्यवस्थाओं की आवश्यकता है लेकिन व्यवस्था बनाना उस राज्य सरकार का दायित्व होता है जिस राज्य में वह मेला आयोजित होता है। कांवड़ मेले का सम्पूर्ण दायित्व उत्तराखण्ड सरकार का है जो राज्य निर्माण के 19 वर्ष बीतने के बाद भी इस मामले को लेकर कभी संवेदनशील नहीं दिखी क्योंकि राज्य सरकार के साथ ही स्थानीय व्यापारी, कांवड़ निर्माता चाय एवं भोजन व्यवस्था से जुड़े लोग बड़ी कमाई करते हैं। कांवड़ मेला अकेले हरिद्वार में ही कई अरब का व्यापार देकर जाता है भले ही गन्दगी एवं अव्यवस्था होती हो लेकिन कमाई चोखी होने पर सारी परेशानियां गूढ़ हो जाती हैं। ‘गंगा का संदेश’ प्रतिवर्ष और यदा-कदा इन मेलों की व्यवस्था हेतु स्थायी प्रबन्ध करने की मांग करता रहता है।
आगामी वर्ष 2021 में सम्पन्न होने जा रहे कुम्भ पर्व से पूर्व 2020 में पुनः कांवड़ मेला आयेगा जो उस अवधि में होगा जब कुम्भ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही होंगी क्या फिर तैयारियों का वास्ता देकर जिला प्रशासन अपना पल्ला यों ही झाड़ लेगा जैसा इस बार हुआ है। कई वर्षों के बाद यह पहला कांवड़ मेला है जिसमें बड़े स्तर पर जनहानि और धनहानि हुई है लेकिन शासन और प्रशासन स्तर पर कोई टिप्पणी न होना यहां की राज्य सरकार की संवेदनहीनता को प्रदर्शित करती है। पार्किंग, प्रसाधन और प्रश्रय कांवड़ मेले की तीन बड़ी समस्यायें और तीनों का समाधान सरलतापूर्वक किया जा सकता है। राज्य सरकार के साथ ही शासन और प्रशासन तीनों को भली भांति यह ज्ञान हो चुका है कि कांवड़ यात्रियों के लिए न तो पार्किंग व्यवस्था है और न ही प्रसाधन की परिणाम स्वरुप बड़ी मात्रा में गंदगी होती है और अव्यवस्थायें इतनी कि साल दो साल में सुधार नहीं हुआ तो 2025 के बाद श्रावण मास का कांवड़ मेला केवल और केवल एक यादगार के रुप में जाना जायेगा।
इतना ही नहीं कुम्भ एवं अर्द्धकुम्भ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को जिस प्रकार राजनेता, अधिकारी और अखाड़े मिलकर लगभग दो दशक से अपनी कमाई का साधन मात्र मान रहे हैं और केन्द्र तथा राज्य सरकार से मिलने वाली बड़ी धनराशि को स्थायी व्यवस्था में न लगाकर यह कहकर टाल देते हैं कि हमें तो मेला सम्पन्न कराने का दायित्व सौंपा गया था सो हमने पूरा कर दिया अब भविष्य की व्यवस्था के बारे में भविष्य में आने वाले अधिकारी सोचें। लेकिन ऐसा नहीं है ये अधिकारी भविष्य की कोई प्लानिंग नहीं करते क्योंकि भविष्य में आयोजित होने वाले चाहे कांवड़ मेले हो या अर्द्धकुम्भ अथवा कुम्भ अनुभवी अधिकारी के रुप में उन्हीं अधिकारियों को दोबारा कमान सौंप दी जाती है जिन्होंने पिछले मेलों में मनमानी, लीपापोती की थी। केन्द्र सरकार की यह दूसरी पारी है वह कुम्भ तथा अर्द्धकुम्भ सभी मेलों की व्यवस्था देख चुकी है उसे भी अपने पुराने अनुभव के आधार पर बजट देना और उसका हिसाब लेना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...