Skip to main content

बढ़ते वाहनों ने बिगाड़ी हरिद्वार की यातायात व्यवस्था

बढ़ती वाहनों की संख्या आज यातायात की बड़ी समस्या बनती जा रही है, एक जमाना था जब एक-एक परिवार में चार-पांच से लेकर दस-दस बच्चे पैदा होते थे आज भारत के 70 प्रतिशत परिवार दो या तीन बच्चों तक सिमट गए हैं। उस समय न सड़कें थीं न ही वाहन आज जितनी सड़कें बनी उससे अधिक वाहन सड़क पर आ गए। इंसान की आबादी कम हो रही वाहनों की संख्या बढ़ रही है। पहले शहरों के मोहल्लों में एक दो के पास ही वाहन होते थे आज प्रत्येक परिवार में जितने सदस्य हैं उतने ही वाहन हैं और चार पहिया वाहनों का यह हाल है कि जिसके घर में वाहन खड़ा करने का स्थान नहीं वह भी वाहन खरीद रहा है और पार्किंग स्थल सड़कें बन गयी है। डीजल और पेट्रोल की खपत ही बता रही है कि जनता की कमाई का सर्वाधिक धन कहां खर्च हो रहा है?
उत्तराखण्ड प्रदेश और मुख्य रुप से हरिद्वार में वर्ष पर्यन्त यात्रियों की भरमार रहती है यहां प्रतिवर्ष कांवड़ मेला एक-दो सोमवती अमावस्या के अतिरिक्त भी गंगा दशहरा और कार्तिक पूर्णिमा जैसे लक्खी मेलों का आयोजन होता रहता है यही कारण है कि हरिद्वार में अक्सर जाम की स्थिति रहती है जो आने वाले यात्रियों तथा स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सबब बनती है। यातायात की व्यवस्था बनाना ही हरिद्वार की मुख्य समस्या है जिस पर आज तक कोई ठोस या स्थायी नीति तैयार नहीं हुई। पूरा यात्रा सीजन जाम में गुजर गया अब गुरु पूर्णिमा एवं कांवड़ मेला का दंश झेलने के लिए जनता को कमर कसनी होगी। अब तक हरिद्वार केवल धर्मनगरी के रुप में जाना जाता था और यहां की अर्थव्यवस्था भी यात्रियों की आमद पर निर्भर करती थी। नया राज्य बनने के बाद यहां बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना भी हुई जिससे वर्ष 2004 के बाद चार-पांच लाख की आबादी में एकदम इजाफा हो जाने के बाद यह समस्या और बढ़ गयी है। सारी समस्यायें बढ़ने के बाद सरकार का ध्यान इस समस्या के सुधार पर अवश्य गया लेकिन हाईवे का निर्माण पिछले दस वर्षों से अधूरा पड़ा है सरकारी स्तर पर इतनी धीमी गति से चलने वाला निर्माण कार्य हरिद्वार की यातायात व्यवस्था को और पंगु बना रहा है।  हरिद्वार की धार्मिक मान्यता को हरकी पैड़ी से इस प्रकार जोड़ दिया गया है कि कुम्भ हो या अर्द्धकुम्भ, कांवड़ मेला हो या अन्य गंगा स्नान प्रत्येक व्यक्ति केवल और केवल हरकी पैड़ी पर ही स्नान कर स्वयं की हरिद्वार यात्रा अथवा गंगा स्नान को सार्थक मानता है। हरकी पैड़ी पर मुख्य गंगा से ही एक नहर को निकाल कर दिव्यता एवं भव्यता प्रदान की गई है जिसका निर्माण ब्रिटिश हुकूमत में कर्नल काटले ने कराया था इसके बाद स्वतंत्रता प्राप्ति से अब तक निर्माण में हुए विस्तार तथा रख-रखाव का कार्य उत्तर प्रदेश का सिंचाई विभाग देख रहा है जबकि संचालन व्यवस्था गंगा सभा करती है और जिला प्रशासन सभी व्यवस्थाओं पर निगरानी एवं कमाण्ड का कार्य देखता है। गंगा की मुख्यधारा में नीलधारा स्नान का भी विशेष महत्व है और केन्द्र सरकार की एक योजना के तहत गंगा को बायें तट पर काली मंदिर से चण्डीघाट पुल तक नए घाटों का निर्माण इसी वर्ष कराया गया है। कांवड़ मेले में यह घाट हरकी पैड़ी के दवाब को कम कर सकते हैं यदि धर्म गुरु एवं गंगा सभा गंगा की मुख्य और नीलधारा में स्नान के महत्व को प्रचारित कर दे। 2021 में कुम्भ पर्व का आयोजन हो रहा है जिसके लिए अभी तक स्थायी निर्माण कार्यों की शुरुआत नहीं हुई है जबकि बजट की राशि पिछले कुम्भ की तुलना में लगभग सात गुनी प्रस्तावित है। गंगा नदी के बायंे तट पर बनाये गए घाटों के समान्तर नीलधारा के दायें तट पर वीआईपी घाट के पास बनी पार्किंग स्थल से चण्डीघाट पुल तक अथवा बैरागी कैम्प की ठोकर तक घाटों का निर्माण कर यात्रियों के दवाब को हरकी पैड़ी पर जाने से कम किया जा सकता है इससे गंगा तथा हरिद्वार की सुन्दरता भी बढ़ेगी और हरकी पैड़ी पर स्नान के दवाब को भी कम किया जा सकेगा। फिलहाल श्रावण मास का कांवड़ मेला सिर पर है, हाइवे का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और मिट्टी इत्यादि के खुदान के कारण बरसात के समय श्रावण मास की यातायात व्यवस्था और जटिल होने के आसार है। आशा है जिला और मेला प्रशासन इस ओर ध्यान देगा।

Comments

Popular posts from this blog

चुनौती बनता जा रहा है समाचारों पत्रों का संचालन

समाचार-पत्र समाज के मार्ग दर्शक होते हैं और समाज के आईना (दर्पण) भी होते हैं, समाचार-पत्र का प्रकाशन एक ऐसा पवित्र मिशन है जो राष्ट्र एवं समाज को समर्पित होता है। समाचार-पत्र ही समाज और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं, जनता की आवाज सरकार तक तथा सरकार की योजनायें जनता तक पहुंचाकर विकास का सोपान बनते हैं। आजादी के पूर्व तथा आजादी के बाद से लगभग पांच दशक तक समाचार-पत्रों ने सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका का निर्वाह किया। 1975 में लगे आपातकाल से भी समाचार-पत्र विचलित नहीं हुए और उन्होंने अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वाह किया ऐसा तब तक ही हुआ जब तक पत्रकार ही समाचार पत्र के प्रकाशक, स्वामी एवं संपादक होते थे ऐसा अब नहीं है।  समाचार पत्रों की निष्पक्षता और निर्भीकता कुछ पंूजीपतियों को रास नहीं आयी और उन्होंने मीडिया जगत पर अपना प्रभुत्व जमाना प्रारम्भ कर दिया। पहले तो समाचार-पत्रों की जनता से पकड़ ढीली करने के लिए इलैक्ट्रोनिक मीडिया को जन्म दिया और बाद में प्रिंट मीडिया का स्वरुप बदल कर उसके मिशन को समाप्त कर व्यावसायिकता में बदल दिया। चंद पूंजीपतियों ने सरकार से सांठगांठ कर मीडिया...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...