Skip to main content

उत्तराखण्ड को स्वरोजगार से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लायेगी प्रसपा (लोहिया)

हरिद्वार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश संयोजक रामनरेश यादव ने कहा है कि प्रसपा उत्तराखण्ड राज्य निर्माण का सपना साकार करने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष का बिगुल फूंकेगी इसके लिए 10 जुलाई से सदस्यता अभियान का शुभारम्भ कर 2022 में राज्य की सत्ता में भागीदारी कर इस हिमालयी राज्य को उसका खोया गौरव प्रदान करेगी।
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से विशेष भेंटवार्ता कर लौटे रामनरेश यादव ने बताया कि प्रसपा हाईकमान उत्तराखण्ड में अब तक सत्ता पर काबिज रही सरकारों की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर अब पर्वतीय विकास का नया खाका तैयार कर रही है जिसको 2022 से पूर्व ही धरातल पर उतारकर सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन कर चुकी जनता को कृषि, बागवानी, जड़ी-बूटी उत्पादन के साथ ही स्वरोजगार से जोड़कर पुनः पहाड़ पर रौनक स्थापित करेगी। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में किए गए औद्योगीकरण के कारण हुए पहाड़ों से पालयन पिछलीे सरकरों की अदूरदर्शिता का परिणाम बताते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ पर छोटे-छोटे कुटीर उद्योग तथा स्वरोजगार के संसाधन स्थापित करने की आवश्यकता थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने राज्य में पहले से विकसित मैदानी भागों में उद्योग स्थापित कर कृषि एवं कृषक दोनों को समाप्त कर दिया है। पहाड़ पर बिकने वाले सस्ते राशन ने पहाड़ से खेती किसानी गायब कर दी जबकि मैदानों के किसान अपनी जमीने उद्योगों को बेेचकर कुछ वर्षों के लिए भले ही धनी बन गए हों लेकिन उनकी अगली पीढ़ी के पास न जमीन होगी न ही उद्योगों में उन्हें नौकरी मिलेगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सम्पूर्ण राज्य की जनता को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाकर राज्य की जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि पहाड पर बर्बाद हो रहे जल, जंगल एवं जमीन का संरक्षण कर राज्य को ऊर्जा प्रदेश एवं आयुष प्रदेश के रुप में स्थापित कर हिमालय के गौरवशाली इतिहास का संवर्द्धन करेगी तथा सभी को साथ लेकर सबके विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। प्रदेश प्रभारी गिरीश शर्मा ने बताया कि उत्तराखण्ड में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ कर दिया गया है जिसे अगले माह से और अधिक गति प्रदान की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सपनों को साकार करेगी प्रसपा: फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज ज्वालापुर रेलवे फाटक के निकट शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हाजी सरफुद्दीन तथा चौ. संसार सिंह एवं चुनाव प्रभारी बलजीत कौर ने संयुक्त रुप से रिबन काटकर करते हुए उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण का सपना साकार करने वाले क्षेत्रीय दल का आगाज किया। उद्घाटन सभा को सम्बोधित करते हुए हाजी सरफुद्दीन ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समाजवाद के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त करेगी। लोकसभा चुनाव को उत्तराखण्ड की संसद में आवाज उठाने का शुभारम्भ बताते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा को मूर्त रुप देकर राज्य के गरीब, मजदूर एवं किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उत्तराखण्ड राज्य में कृषि एवं कृषक की अनदेखी को राज्य के पिछड़ने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्तासीन रहे राजनैतिक दलों ने नए राज्य के उद्देश्यों को दरकिनार कर अपनी जेबें भरने के अलावा कुछ नहीं किया। परिणाम स्वरुप पहाड़ों से हुए पलायन...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...