Skip to main content

यह कैसी सरकार और यह कैसी आजादी? अगले महीने मनायेंगे स्वतंत्रता की 72वीं वर्षगांठ

भारतवर्ष को आजाद हुए सात दशक पूर्ण हो चुके हैं, आजादी के छः दशक तक चले सरकारी कामकाज को जनता ने बर्दाश्त भी किया, सराहा भी और आलोचना भी की। जनता की आवाज सरकार तक पहुंची भी और सरकार ने सुनकर उस पर गौर भी किया कुल मिलाकर 2014 से पूर्व बनी सभी सरकारों पर जनता का यथावत विश्वास रहा और सरकारों ने भी लोकतांत्रिक ढं़ग से शासन व्यवस्था का संचालन करते हुए जन समस्याओं का समाधान भी किया और विपक्ष तथा जनता की आवाज भी सुनीं। इससे पूर्व भी कई बार ऐसी स्थिति आयी कि विपक्ष नाम की चीज समाप्त हो गयी थी लेकिन सरकार ने संवैधानिक व्यवस्था के अनुरुप कार्य किया। ईवीएम को यदि नकार दें तब भी यह जनता का अधिकार है कि वह कितनी सशक्त सरकार बनाये और सरकार का धर्म होता है कि वह जन भावनाओं का सम्मान करे। सन् 1984 में हुई इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस को इतनी बड़ी सहानुभूति मिली थी कि विपक्ष का सफाया हो गया था लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश, संविधान, जनता और विपक्ष का पूरा सम्मान किया था।
2014 में आयी कथित मोदी लहर जो मात्र प्रचारित की गई थी वास्तव में थी नहीं, सब खेल पूंजीपतियों का था और उन्होंने यह बता दिया कि धनबल के आधार पर देश की सत्ता पर कैसे कब्जा किया जाता है और कब्जा हो जाने के बाद देश की जनता विपक्ष और संवैधानिक संस्थाओं पर कैसे तानाशाही थोपी जाती है यह वर्तमान व्यवस्था इसकी प्रमाण है। आज न तो संविधान का सम्मान हो रहा न ही संवैधानिक संस्थाओं का। न तो जनता की आवाज सुनी जा रही न ही विपक्ष की, बल्कि नारा दिया गया है हमें विपक्ष विहीन तथा कांग्रेस विहीन भारत बनाना है उसका अर्थ क्या होता है यह अभी तक जनता की समझ में नहीं आया। देश की जनता और विपक्ष किस स्थिति से गुजर रहा है ऐसा इससे पहले कभी देखने, सुनने या अनुभव करने को नहीं मिला।
देश में सबसे पहले आर्थिक आपात लागू कर सबकी जेबें ढीली करवा ली गईं और पूरी अर्थव्यवस्था को अपने कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद जीएसटी जैसा कराधान लागू कर पूरे देश को निचोड़ लिया गया। देश के उत्पादों की दुगर्ति करने के लिए उनको सब्सिडी की श्रेणी में लाया गया जबकि विदेशी उत्पाद विशेषकर डीजल, पेट्रोल इत्यादि को प्रतिबंध से मुक्त कर गिने चुने पूंजपति तथा कम्पनियों को देश लूटने के लिए खुली छूट दे दी गई। डीजल, पेट्रोल हो या रसोई गैस किस ढंग से महंगे किए गए? जनता पर इतने कर थोप दिए कि वह कभी उन्नति की ओर अग्रसर हो ही नहीं सकती उन्नति करने का अधिकार लगभग पूरे देश के अधिकतम एक दर्जन घरानों को ही दिया गया है बाकी संचार का क्षेत्र हो या बैंकिंग का, ट्रेडिंग का हो या प्रोडक्शन का सभी पर एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है। ओएनजीसी हो या बीएसएनएल, रेलवे हो या सड़क परिवहन ऐसा जाल बुन दिया गया है कि अब देश की जनता केवल और केवल सत्ता की गुलाम बनकर ही जीवित रह सकती है। शिक्षा, चिकित्सा एवं आवागमन का व्यवसायीकरण करने के बाद देश की जनता के सामने अभी से ऐसी स्थिति आ गयी है कि वह अपने ही देश की सड़कों पर बिना कर दिए चल नहीं सकती। सरकारी स्कूल में दाखिला लेना है तो निवास एवं जाति का प्रमाण पत्र देना होगा और प्रमाण पत्र बिना रिश्वत के बनता नहीं चाहे कोई भी हो। कोई भी सरकारी कर्मचारी चाहे किसी भी विभाग का हो खुलेआम रिश्वत मांगता है और बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं करता। कृषि उपज का पूरा मूल्य किसान को नहीं मिलता। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन दो तो रुपये लगते हैं और नौकरी मिलती नहीं यदि नहीं एक व्यक्ति और उसका दल जो चाहेगा, आपसे कहलवायेगा यदि नहीं कहांेगे तो देशद्रोही माने जाओगे। भला यह कैसी आजादी और कैसी सरकार...?

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...