Skip to main content

2019 का कांवड़ मेला होगा हरिद्वार प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

हरिद्वार में प्रतिवर्ष श्रावण मास का कांवड़ मेला आता है जो जिला प्रशासन के लिए सकुशल सम्पन्न कराना एक बड़ी चुनौती होती है लेकिन इस मेले की परम्परा है कि मेला भले ही भगवान भरोसे हो, भोले के भक्त कष्ट सहकर भी संतुष्ट नजर आते हैं, उनका उद्देश्य यहां सुविधाएं प्राप्त करना नहीं बल्कि कष्ट सहकर भी गंगा जल लेकर अपने गन्तव्य तक पहुंचना होता है। कांवड़ मेले का केन्द्र बिन्दु हरकी पैड़ी होता है और अधिकांश कांवड़ यात्रियों का दवाब रोड़ी बेलवाला यानी कि हरकी पैड़ी से चण्डीघाट तक रहता है जहां नजीबाबाद तथा रुड़की की तरफ जाने वाले यात्रियों का बंटवारा होता है। इस वर्ष इस क्षेत्र में हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है और सबसे विकराल स्थिति होगी चन्द्राचार्य चौक पर जो भीड़ के दवाब का सबसे बड़ा केन्द्र है लेकिन यहां पुल का निर्माण कार्य चल रहा है और कच्ची मिट्टी का खुदान कार्य जारी होने के कारण कीचड़ की समस्या भी विकराल रहेगी।
हरिद्वार में लगने वाले जाम और यातायात की अव्यवस्था के लिए हरिद्वार में तैनात रहे पूर्व अधिकारी जिनमें तत्कालीन जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दोनों दोषी रहे जिन्होंने गंगनहर की दायीं पटरी पर अवैध कब्जे करवा दिए अन्यथा गंगनहर की दोनों पटरी पक्की हो जातीं तो हरिद्वार में कभी भी जाम की स्थिति नहीं आती। हरिद्वार में कार्यपालिका और विधायिका दोनों ही यहां की स्थायी व्यवस्थायें बनाने के नाम पर तटस्थ रहे यही कारण है कि कुम्भ आयोजन के लिए विशाल माने जाने वाला हरिद्वार का अधिकांश मेला क्षेत्र अतिक्रमित हो चुका है जिसमें बैरागी कैम्प सबसे बड़ा अपवाद है। इतना ही नहीं गत कुम्भ 2010 में शेष बचे बैरागी कैम्प को मेला आयोजन से पूर्व अतिक्रमण मुक्त किया गया लेकिन मेला अवधि में ही मेला अधिकारी एवं अखाड़ा परिषद अध्यक्ष की मिलीभगत से पक्के निर्माण बनकर तैयार हो गए। 
हरिद्वार मंे इस बार कुम्भ मेला अपनी परम्पराओं से हटकर एक वर्ष पूर्व यानी कि 12 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष बाद 2021 में आयोजित होने जा रहा है और मेले की व्यवस्थाओं के लिए हरिद्वार में अब तक जिलाधिकारी रहे दीपक रावत को मेला अधिकारी तथा हरिद्वार में ही पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे आईजी संजय गुंज्ज्याल को मेला पुलिस व्यवस्था की कमान सौंपी गई है और संजय गुंज्ज्याल ने तो विधिवत रुप से 1 जुलाई को कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। दोनों अधिकारियों के लिए पहली बड़ी अग्नि परीक्षा श्रावण मास का कांवड़ मेला है जो 17 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा। हरिद्वार की यातायात व्यवस्था चूंकि स्थायी तौर पर सुदृढ़ करने की आवश्यकता है अतः गंगनहर की दायीं पटरी पर पक्की सड़क बनना समय की आवश्यकता है और बढ़ते वाहनों के दवाब तथा चार पहिया वाहनों की बढ़ती संख्या एक महामारी का रुप ले रही है ऐसी स्थिति में गंगनहर की दायी पटरी पर हरिद्वार से रुड़की तक बनना बहुत बड़ी आवश्यकता है क्योंकि रुड़की से सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक बंट जाने से मुजफ्फरनगर-मेरठ, दिल्ली की तरफ का ही ट्रैफिक शेष बचता है। उत्तराखण्ड एवं केन्द्र दोनों ही जगह एक ही दल की सरकार है तथा कुम्भ मेले के दोनों अधिकारी उत्तराखण्ड मूल के हैं यदि दोनों अधिकारी राज्य सरकार के साथ मिलकर देवभूमि की भलाई के लिए अपनी इच्छाशक्ति दृढ़ कर लें तो हरिद्वार में यातायात की व्यवस्था सदैव के लिए सुदृढ़ हो सकती है। 2010 का कुम्भ मेला भी भाजपा सरकार ने ही सम्पन्न कराया था जिसमें साढे़ सात सौ करोड़ रुपये का बजट था जबकि इस वर्ष इस बजट को सात गुना बढ़ाकर पांच हजार करोड़ की मांग की गई है और केन्द्र सरकार यदि पूरा धन कुम्भ आयोजन हेतु दे दे तो तीन से चार हजार करोड़ में इतने स्थायी कार्य हो जायेंगे कि मेले के बाद आयोजित होने वाले कांवड़ मेले सहित तमाम लक्खी मेलों के लिए अलग से बजट आमंत्रित करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।


Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...