Skip to main content

फिर टूटा सपा-बसपा का गठबंधन

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पारिवारिक अर्न्तकलह को धिक्कारते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा से अपना नाता तोड़ लिया है। इसी वर्ष 12 जनवरी से 4 जून लगभग साढ़े चार माह तक चले गठबंधन से बसपा लोकसभा में शून्य से दस सीटों तक पहुंची जबकि सपा सात से पांच पर सिकुड़ गई। इससे पूर्व 1993 में काशीराम एवं मुलायम सिंह यादव ने गठबंधन किया था जिससे भाजपा का राममंदिर मुद्दा भी फ्लाप हो गया था लेकिन हमारे देश में एक ऐसा समाज सक्रिय है जो दलित-पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों को एकजुट देखना नहीं चाहता वह गठबंधन भी 1995 में जून महीने की दो तारीख को ही टूटा था और इस बार भी गठबंधन तोड़ने जैसा संकेत मायावती ने दो जून को ही दे दिया था। उस समय सपा संगठित थी तो उसका कुछ नहीं बिगड़ा और लगातार बढ़त की ओर अग्रसर रही लेकिन इस बार पारिवारिक कलह से जूझ रही सपा अपने परिवार को भी नहीं बचा पायी और परिवार की कन्नौज, बदायूं तथा फिरोजाबाद की तीनों सीटों से हाथ धोना पड़ा, इसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की हठधर्मी और राजनैतिक अपरिपक्वता ही कहा जायेगा।
किसी भी बाप की विरासत उसके पुत्र को प्राप्त होती है, चूंकि समाजवादी पार्टी को मुलायम सिंह यादव एवं शिवपाल सिंह यादव ने अपने खून-पसीने से सींच कर उच्च शिखर तक पहुंचाया था तो उसकी विरासत सौंपने का अधिकार भी नेताजी को ही था उन्होंने जो कुछ किया उस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती लेकिन 2012 में जब नेताजी ने अपनी पार्टी और प्रदेश दोनों की कमान अपने पुत्र अखिलेश यादव को सौंप दी तो वे राजनीति में नौसिखिए होने के कारण इस सम्मान को हजम नहीं कर पाये उन्होंने मुख्यमंत्री रहते पार्टी के किसी भी कद्दावर नेता अथवा कार्यकर्त्ता को तवज्जों न देकर अधिकांश के पर कतर कर उनको आगे बढ़ने से रोक दिया यही रोकथाम (ब्रेक) सपा के लिए घातक सिद्ध हुआ। अखिलेश यादव द्वारा 2012 के बाद लगातार किए जा रहे नए-नए प्रयोगों ने शायद उन्हें कोई सीख दी हो! 2014 के लोकसभा चुनाव में वे 23 से घटकर 5 सीटों पर आ गए तथा मत प्रतिशत भी 23.26 प्रतिशत से घटकर 22 प्रतिशत रह गया। उन्हीं के नेतृत्व में सपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा और विधानसभा की 224 सीटों से सिकुड़ कर 47 पर रह गए। अखिलेश यादव ने प्रेक्टिकल जारी रखते हुए 2019 का लोकसभा चुनाव बसपा के साथ मिलकर लड़ा और सात सीटों को गंवाते हुए फिर पुराने आंकड़े पांच पर रह गए जबकि उनकी साझीदार रही बसपा शून्य से उठकर 10 पर पहुंच गई। अखिलेश यादव का अगला नया प्रयोग क्या होगा किसी को कुछ नहीं पता, उन्हांेने अपने चाचा को पार्टी से दर किनार करते हुए कई जनपदों एवं प्रदेशों की इकाइयां भंग करने के साथ अपने आईटी शैल के चैनलों को भी अस्तित्वहीन बना दिया है।
युवा सोच वाले इस कद्दावर नेता का कभी काम बोलता था, तो दो लड़कों का साथ यूपी को पसंद था, इस बार गठबंधन का गणित भी ‘बोल’ गया, उन्हें शायद यह किसी ने नहीं बताया कि संगठित परिवार और उसके संस्कार भी बोलते हैं यही बात सपा से गठबंधन तोड़ते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कही कि सपा के पास अपना कोई कैडर वोट नहीं है, इसलिए गठबंधन तोड़ रही है क्योंकि सपा की तीन सीटों बदायूं, कन्नौज और फिरोजाबाद की हार सपा के मुंह पर बहुत बड़ा तमाचा है। अखिलेश यादव उस धरती पुत्र और नेताजी के नाम से विख्यात राजनैतिक हस्ती के उत्तराधिकारी हैं जिन्हांेने अपनी बहू को निविर्रोध चुनवाकर लोकसभा भेज दिया था, उसके उत्तराधिकारी की ऐसी दुर्गति होगी देश की जनता को ऐसी उम्मीद नहीं थी। परिणाम स्पष्ट है कि नेताजी ने दलित, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों को जोड़कर सबसे पहले अपना परिवार और वतन मजबूत तथा विकसित किया तो पूरा प्रदेश उनके साथ हो लिया लेकिन अखिलेश यादव ने परिवार और पार्टी दोनों को तोड़ दिया तो दुष्परिणाम सामने हैं। उन्हें याद रखना होगा कि गठबंधन तभी सफल होगा जब अपना संगठन मजबूत हो और काम भी तभी बोलता जब जीवन में संस्कार हों। चाचा को दुत्कारने के बाद न तो बुआ का आशीर्वाद काम आता न ही दो लड़कों का साथ। गांव में एक कहावत चलती है कि यदि बच्चों से काम चल जाता तो बच्चों की मां खसम न करती।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...