Skip to main content

लखनऊ स्थानातंरित होने पर वीवीएस यादव का किया गया भव्य स्वागत

हरिद्वार। सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के पूर्वी गंग नहर निर्माण खण्ड.2 के अधिशासी अभियंता विजयवीर सिंह यादव का स्थानान्तरण आइएसओ लखनऊ में अधिशासी अभियंता के पद पर हो गया तथा उनके स्थान पर लखनऊ से आए अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर सामाजिक संस्था साहित्य संस्कृति एवं समाजसेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने विजयवीर सिंह यादव को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशंसा.पत्र भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मायापुर में आयोजित एक सादे समारोह में प्रशस्ति.पत्र देकर वीवीएस यादव को सम्मानित करते हुए संस्थाध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा कि एसडीओ हैडवर्क्स के रूप में उन्होंने मायापुर लिंक चैनल का निर्माण कर गंग नहर की क्षमता ढाई हजार क्यूसेक बढ़ायी तथा वर्ष 2013 में आयी ऐतिहासिक बाढ़ के प्रकोप से लालकोठी के निकट बन्धे की मरम्मत करवाकर भीमगोड़ा बैराज तथा हरकी पैड़ी एवं हरिद्वार की रक्षा की। पूर्वी गंगा नहर निर्माण खण्ड.2 में अधिशासी अभियंता के रूप में आपने रनिंग कैनाल में हेड से टेल तक जल की उपलब्धता बनायी तथा लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत सींच बनाकर अपने कार्यकाल को यादगार बनाया। गंग नहर के हेड हरिद्वार से टेल कानपुर तक गंग नहर के लिए वरदान के रूप में कार्य कर उन्होंने गंगा नहर के निर्माता कर्नल काटले की यादों को ताजा कर दिया। संस्था उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
नवागत अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने वीवीएस यादव की कार्यशैली का अनुसरण करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि खण्ड को और अच्छे ढंग से संचालित करने के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी और आशा करता हूं कि आप सभी समस्त स्टाफ का स्नेह पूर्ववत बना रहेगा। अधिशासी अभियंता प्रवीण गौतम ने वीवीएस यादव के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ नवागत अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार का बुके भेंटकर अभिनन्दन किया। सहायक अभियंता आनन्द प्रकाश ने अपने अधिशासी अभियंता वीवीएस यादव के व्यवहार की सराहन करते हुए कहा कि अधिकारी का स्नेह मिले तो अधीनस्थों का मनोबल ऊंचा होता है और विभागीय कार्यों का संचालन बेहतर ढंग से होता रहता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिलेदार संजय कुमार बत्रा ने विभागीय कार्यो की प्रगति की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता महोदय ने तीन वर्षो में खण्ड में जो प्रगति की वह सदा स्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर सहायक अभियंता विपिन कुमारए महीपाल सिंहए ब्रजेश कुमार तथा अवर अभियंता विनय गोयलए रविन्द्र कुमारए पंकज कुमारए दयानन्द जोशीए संजय कुमारए राजकुमारए सुनील कुमारए प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्रपाल शर्मा एवं वरिष्ठ सहायक दीपक पंवार सहित खण्ड तथा उपखण्डों के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता विजय वीर सिंह यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नवागत अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार का बुके भेंटकर अभिनन्दन किया।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...