Skip to main content

उत्तराखण्ड में कृषि को प्रोत्साहन देगी प्रसपा (लोहिया) : आर.एन यादव

हरिद्वार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश संयोजक रामनरेश यादव ने कहा है कि राज्य में कृषि एवं कृषकों के संवर्द्धन के लिए प्रसपा अभियान शुरु करेगी और कृषि को उद्योग का दर्जा दिलवाकर कृषकों को अपनी उपज का मूल्य स्वयं निर्धारित करने का अधिकार दिलायेगी। सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में कृषकों को जड़ी-बूटी एवं फलों के उत्पादन से जोड़कर स्वावलम्बी एवं समृद्धशाली बनायेगी। 
प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि अबतक सत्ता पर काबिज रही सरकारों ने किसानों को बेचारा और बेरोजगार बनाकर उनको कर्ज माफी तथा सस्ते राशन में भरमाकर भविष्य चौपट कर दिया जिसके दुष्परिणाम आने लगे हैं तथा समय रहते कृषि एवं कृषकों का संरक्षण नहीं किया गया तो राज्य बर्बादी के कगार पर पहुंच जायेगा। पर्वतीय क्षेत्र से कृषक पलायन कर गए हैं और मैदानी क्षेत्रों की कृषि भूमि उद्योगों एवं कालोनाइजरों ने खरीद कर कृषि एवं कृषक दोनों को समाप्तप्रायः कर दिया है। उत्तराखण्ड राज्य की सम्पन्नता एवं खुशहाली की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की निर्धनता एवं पिछड़ेपन का कारण ही गांवों का विकास न होना है क्योंकि हमारे देश की सत्तर प्रतिशत आबादी आज भी गांवों में निवास कर खेती किसानी से जुड़ी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के कृषकों का विकास कर राज्य से सत्तर प्रतिशत बेरोजगारी एकदम समाप्त कर देगी। प्रसपा ग्रामीण विकास को प्राथमिकता पर रखते हुए तहसील एवं थानों को भ्रष्टाचार से मुक्त कर 70 प्रतिशत भ्रष्टाचार को अपनी पारी की शुरुआत होते ही समाप्त कर देगी। सुदूरवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों से कृषि की समाप्ति को पहाड़ की बर्बादी का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि जब पहाड़ पर सीढ़ीनुमा खेत बनाकर कृषि कार्य होता था तब बरसात का आधा जल पहाड़ पर ही रुक जाता था जिससे वर्ष भर वनस्पति हरी-भरी रहती थी और फसल भी होती थी। राज्य सरकार ने सस्ता गेंहू-चावल देकर किसान को कृषि कार्य से वंचित कर दिया परिणाम स्वरुप अब बरसात का पानी पहाड़ पर नहीं रुकता है और सारा जल एकदम मैदान में आने के कारण मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ आ जाती है जिससे दोहरा नुकसान हो रहा है। प्रसपा पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए स्वरोजगार के अवसर पर पैदा कर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण कर सपना साकार करेगी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पर्वतीय क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर मैदान की अपेक्षा पहाड़ों को आबाद करेगी तथा पर्वतीय क्षेत्रों का वातावरण स्वास्थ्य के अनुकूल होने के कारण असाध्य रोगों के उपचार हेतु जड़ी-बूटी पर आधारित आयुर्वेद चिकित्सा संस्थानों की स्थापना कर राज्य के जंगलों को मंगलमय बना देगी।¬¬ 

Comments

Popular posts from this blog

चुनौती बनता जा रहा है समाचारों पत्रों का संचालन

समाचार-पत्र समाज के मार्ग दर्शक होते हैं और समाज के आईना (दर्पण) भी होते हैं, समाचार-पत्र का प्रकाशन एक ऐसा पवित्र मिशन है जो राष्ट्र एवं समाज को समर्पित होता है। समाचार-पत्र ही समाज और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं, जनता की आवाज सरकार तक तथा सरकार की योजनायें जनता तक पहुंचाकर विकास का सोपान बनते हैं। आजादी के पूर्व तथा आजादी के बाद से लगभग पांच दशक तक समाचार-पत्रों ने सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका का निर्वाह किया। 1975 में लगे आपातकाल से भी समाचार-पत्र विचलित नहीं हुए और उन्होंने अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वाह किया ऐसा तब तक ही हुआ जब तक पत्रकार ही समाचार पत्र के प्रकाशक, स्वामी एवं संपादक होते थे ऐसा अब नहीं है।  समाचार पत्रों की निष्पक्षता और निर्भीकता कुछ पंूजीपतियों को रास नहीं आयी और उन्होंने मीडिया जगत पर अपना प्रभुत्व जमाना प्रारम्भ कर दिया। पहले तो समाचार-पत्रों की जनता से पकड़ ढीली करने के लिए इलैक्ट्रोनिक मीडिया को जन्म दिया और बाद में प्रिंट मीडिया का स्वरुप बदल कर उसके मिशन को समाप्त कर व्यावसायिकता में बदल दिया। चंद पूंजीपतियों ने सरकार से सांठगांठ कर मीडिया...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...