Skip to main content

कुम्भ एवं कांवड़ मेलों के लिए हरिद्वार में स्थायी व्यवस्था जरुरी

देवभूमि उत्तराखण्ड सनातन धर्म, संस्कृति एवं परम्पराओं के संवर्द्धन का सबसे बड़ा केन्द्र है। यहां कुम्भ एवं अर्द्धकुम्भ के अतिरिक्त प्रतिवर्ष महाकुम्भ के बराबर ही कांवड़ मेला, सोमवती अमावस्या, कार्तिक पूर्णिमा एवं गंगा दशहरा जैसे विशाल धार्मिक पर्वों पर लाखों की संख्या मंे श्रद्धालु आते हैं। हरिद्वार को उत्तराखण्ड का प्रवेश द्वार के रुप में जाना जाता है, अतः श्रद्धालुओं के साथ ही पर्यटकों का आवागमन भी हरिद्वार के रास्ते ही होता है। नया राज्य बनने के बाद दो अर्द्धकुम्भ एवं एक कुम्भ पर्व का आयोजन किया जा चुका है तथा राज्य के अपने आयोजन में होने वाले 2021 के कुम्भ पर्व की तैयारियों की अभी तक शुरुआत न होना सरकार और सरकारी तंत्र की धर्म, आस्था और अपने कर्तव्य के प्रति बड़ी उदासीनता का परिचायक है।
अब तक सम्पन्न हुए तीन बड़े मेलों में दोनों अर्द्धकुम्भों का आयोजन कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ जबकि 2010 तथा 2021 के दोनांे कुम्भ पर्वों के आयोजन का श्रेय भाजपा सरकार को जायेगा। चूंकि हरिद्वार में कांवड़ मेला सहित प्रतिवर्ष अनेकों लक्खी मेलों का आयोजन होता है इसके अतिरिक्त भी मई-जून के माह में यात्रा सीजन के शुभारम्भ और विद्यालयों के वार्षिक अवकाश के कारण हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं लेकिन व्यवस्थाएं न होने के कारण प्रत्येक शनिवार और रविवार के साथ ही अन्य तिथि एवं दिवसों में भी हरिद्वार में जाम की स्थिति रहती है। पुलिस और प्रशासन का इतना बड़ा अमला होने के बाद भी व्यवस्थाएं न बनना न केवल चिंता का विषय है बल्कि सरकार, शासन और प्रशासन की विफलता एवं अकर्मण्यता की ओर इशारा कर रहा है। राज्य सरकार यदि शासन स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दे तो व्यवस्थायें बनायी जा सकती हैं लेकिन ये अधिकारी हैं जो जानते हैं यहां आने वाले सभी श्रद्धालु धर्म, कर्म और आस्था के नाम पर आते हैं तो कष्ट सहकर भी उफ नहीं करते हैं लेकिन स्थानीय नागरिकों के साथ ही रोजमर्रा की जिन्दगी, शिक्षा एवं उद्योग भी प्रभावित होते हैं। कुम्भ पर्व के आयोजन में मात्र डेढ़ वर्ष का समय शेष है और हरिद्वार में स्थायी विकास कार्यों की आवश्यकता है लेकिन राज्य सरकार ने बिना किसी कार्य के शुभारम्भ के नाम पर केवल केन्द्र सरकार से धन आवंटन की मांग कर अपने कार्य की इतिश्री कर ली है। केन्द्र और राज्य में दोनों ही जगह एक ही दल की सरकार है जिसे डबल इंजन वाली सरकार के रुप में प्रचारित किया गया था लेकिन कांवड़ मेला सिर पर है। आगामी कुम्भ 2021 आने से पूर्व दो बार कांवड़ मेला आयेगा जबकि कुम्भ पर्व बीतने के तीन माह बाद फिर कांवड़ मेला आयोजित होगा जो स्वयं में कुम्भ से कम नहीं होते हैं। हरिद्वार के हालत ऐसे हैं कि दस वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुए हाईवे निर्माण के कार्य में अभी ऐसी कोई प्रगति प्रतीत नहीं हो रही कि 2021 तक भी यह पूर्ण हो पायेगा। हाईवे निर्माण की गति इतनी धीमी है कि शंकराचार्य चौक से रायवाला रेलवे क्रांसिंग तक लगने वाला ऐतिहासिक जाम कांवड़ और कुम्भ पर्व तक बदस्तूर जारी रहेगा। शंकराचार्य चौक से दूधाधारी चौक तक कांवड़ मेले का भारी दवाब रहता है और इस क्षेत्र में निर्माण कार्यों की धीमी गति के चलते श्रावण मास के कांवड़ मेले में सबसे बड़ा सिर दर्द बनेगा। कई स्थानों पर चल रहे पुलों के निर्माण कार्य और खुदाई के कारण जब बरसात होगी तो पूरा क्षेत्र ही कीचड़ में तब्दील हो जायेगा। कांवड़ मेले में पैदल यात्रियों के साथ ही सजावटी कांवड़ तथा डाक कांवड़ का भी भारी दवाब रहता है जिसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन के पास अभी तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। कुम्भ की भांति यह कांवड़ मेला भी भगवान के ही भरोसे रहेगा, भोलेनाथ करेेंगे बेड़ा पार।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...