Skip to main content

क्षेत्रीय दल के सत्ता में आने से ही होगा उत्तराखण्ड राज्य का विकास

हिमालयी राज्यों में उत्तराखण्ड का अपना विशिष्ट स्थान है चाहे वह पर्यटन की दृष्टि से हो या तीर्थाटन के रुप में। प्राकृतिक सौन्दर्य एवं मानव जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति में प्रथम पायदान पर रहने वाला राज्य अपना अलग अस्तित्व पाने के बाद भी आशातीत परिणाम नहीं प्राप्त कर पाया है। स्वार्थ और महत्वाकांक्षा प्रत्येक व्यक्ति की चाहत होती है उन्नति करना उसका उद्देश्य होता है और सुविधायें प्राप्त करना उसका अधिकार। इन सबकी सफलता के लिए जो एक मूल मंत्र है वह है व्यक्ति का कर्तव्य और जब कोई व्यक्ति अपने कर्तव्य के प्रति सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करता है तो उसे अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए किसी प्रकार के संघर्ष की आवश्यकता नहीं होती है।
उत्तराखण्ड राज्य के नेता हों या ब्यूरोक्रेट्स स्वार्थ में सर्वोपरि लेकिन कर्तव्य में फिसड्डी प्रतीत हो रहे हैं। अपने लिए सुविधायें प्राप्त करने का मामला हो तो दोनों राष्ट्रीय दलों के नेता एक राय हो जाते हैं और ब्यूरोक्रेट्स काम छोड़कर हड़ताल का बिगुल फूंक देते हैं क्या कभी किसी ने सोचा कि हमारा राज्य जिस दिन अपने नये गठन के मानकों और बिन्दुओं को पूर्ण कर लेगा उसी दिन भारत का सिरमौर और सुख-सुविधाओं में शीर्ष पर पहंुंच जायेगा। ऐसा केवल सोचा गया था लेकिन राज्य निर्माण के बाद हुआ नहीं। यहां तो वही कहावत चरितार्थ हुई कि जिसने किसी अमुक स्थान पर पुल निर्माण की मांग की थी और मांग मान लेने के बाद अब पुल निर्माण का ठेका भी उसी को चाहिए, चाहे उसे पुल बनाने की तकनीकी का ज्ञान न हो लेकिन पुल बनाने का ठेका वह दूसरों को नहीं लेने देगा, भले ही पुल न बन पाये या गलत बने, बस बनायेगा वही क्योंकि उसने मांग की थी। उत्तराखण्ड भारत का पहला राज्य है जहां राज्य आन्दोलनकारियों को सुविधाओं के नाम पर कई प्रकार के शासनादेश भी जारी हुए हैं। महाराष्ट्र  में जहां शिवसेना ने दूसरे राज्य वालों का विरोध किया था वहीं उत्तराखण्ड ने बकायदा राज्य बनते ही सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए विकल्प पत्र भरने का फरमान जारी कर दिया। बाकायदा विकल्प पत्र भरवा कर यूपी मूल के सरकारी कर्मचारी तथा अधिकारियों को यूपी भेज दिया गया इस विकल्प में कहीं भी किसी प्रकार की योग्यता का मानक न रखकर मैदान और पहाड़ का मानक रखा गया ताकि उत्तराखण्ड को शुद्ध रुप से पर्वतीय राज्य बनाया जा सके और यह सपना साकार हो गया। इस नियम के लागू होते ही क्षेत्रवाद की भावना और बलवान हो गयी उसका परिणाम आज सामने है कि उत्तराखण्ड में प्रमोशन और पेस्केल बढ़ाने में अपने नए नियमों को लागू कर लिया तथा विकास योजनायें और वे मानक जो नया राज्य बनने से पूर्व निर्धारित किए थे सब के सब रसातल में चले गए। कोई भी ऐसा संगठन या राजनैतिक दल नहीं बचा जो राज्य निर्माण के लिए तय किए गए मानकों को लागू कराने के लिए संघर्ष करे बल्कि आज भी पूरी राजनीति सुगम और दुर्गम में उलझी हुई है।
जिस पहाड़ के विकास के लिए नए राज्य का निर्माण कराया गया था आज वहां न तो नेता हैं न ही ब्यूरोक्रेट्स और जो हैं वे काम नहीं करते, अधिकांश राजनेता अब पहाड़ छोड़कर मैदान में ही बस गए हैं और मैदान में चुनाव जीतकर दिल्ली तथा देहरादून का रास्ता तय करते हैं। नया राज्य बनने के बाद भी उत्तराखण्ड के कई नेता केन्द्र में मंत्री तथा राज्यसभा सांसद रहे लेकिन इस राज्य के लिए किसने क्या-क्या किया इस बात को पूरे प्रदेश की जनता जानती है। उत्तराखण्ड का दुर्भाग्य कहें या संयोग कि यहां कोई क्षेत्रीय दल नहीं है। जिस दल ने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया था वह राज्य आन्दोलनकारी बनकर अपने संघर्ष का प्रसाद प्राप्त कर रहा है तो दो राजनैतिक दल अघोषित रुप से या कहें कि गुप्त समझौता कर बारी-बारी से सत्ता सुख भोग रहे हैं। तीर्थाटन, पर्यटन, ऊर्जा प्रदेश, आयुष प्रदेश और फल तथा बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल से आगे जाने के सारे मामले स्वार्थ की सीमा ने समाप्त कर दिए।

Comments

Popular posts from this blog

चुनौती बनता जा रहा है समाचारों पत्रों का संचालन

समाचार-पत्र समाज के मार्ग दर्शक होते हैं और समाज के आईना (दर्पण) भी होते हैं, समाचार-पत्र का प्रकाशन एक ऐसा पवित्र मिशन है जो राष्ट्र एवं समाज को समर्पित होता है। समाचार-पत्र ही समाज और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं, जनता की आवाज सरकार तक तथा सरकार की योजनायें जनता तक पहुंचाकर विकास का सोपान बनते हैं। आजादी के पूर्व तथा आजादी के बाद से लगभग पांच दशक तक समाचार-पत्रों ने सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका का निर्वाह किया। 1975 में लगे आपातकाल से भी समाचार-पत्र विचलित नहीं हुए और उन्होंने अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वाह किया ऐसा तब तक ही हुआ जब तक पत्रकार ही समाचार पत्र के प्रकाशक, स्वामी एवं संपादक होते थे ऐसा अब नहीं है।  समाचार पत्रों की निष्पक्षता और निर्भीकता कुछ पंूजीपतियों को रास नहीं आयी और उन्होंने मीडिया जगत पर अपना प्रभुत्व जमाना प्रारम्भ कर दिया। पहले तो समाचार-पत्रों की जनता से पकड़ ढीली करने के लिए इलैक्ट्रोनिक मीडिया को जन्म दिया और बाद में प्रिंट मीडिया का स्वरुप बदल कर उसके मिशन को समाप्त कर व्यावसायिकता में बदल दिया। चंद पूंजीपतियों ने सरकार से सांठगांठ कर मीडिया...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...

रावण ने भगवान श्रीराम के हाथों अपने मुक्ति के लिए किया माता सीता का हरण

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज त्रेता युग की उस दुर्लभ लीला का दर्शन कराया जिसमें चार वेदों के ज्ञाता रावण ने भगवान के हाथों अपनी मुक्ति के लिए माता सीता का हरण किया और उनके शरीर पर बिना हाथ लगाये सम्मोहन क्रिया से रथ में बिठाकर लंका ले गया। रामलीला के इस अद्भुत एवं महत्वपूर्ण दृश्य में रावण की भूमिका का सफल निर्वाह करते हुए मनोज सहगल ने जमकर वाहवाही लूटी वहीं श्रीरामलीला कमेटी ने रावण दरबार को जिस प्राचीन राजशाही शैली में सजाया ऐसा दरबार शायद ही किसी अन्य लीला में मिलता है। श्रीरामलीला कमेटी द्वारा भव्य रुप में सजाये गए रावण दरबार में जब राजसी शैली में राज दरबारी तथा रावण पुत्रों का आगमन हुआ और स्वयं लंकाधिपति रावण का जब पुष्प वर्षा से राजदरबार में स्वागत हुआ तो उस दृश्य को देखकर दर्शक भी अपने अतीत से गौरवान्वित हुए। रावण दरबार में जब उसकी बहन सूर्पनखा ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी देते हुए बताया कि खर और दूषण भी अब इस दुनिया में नहीं रहे तो रावण समझ गया कि भगवान का अवतार हो गया है और उनके हाथों अपनी मुक्ति का उपाय करना चाहिए। रावण भले ही अहंकारी था ल...