Skip to main content

वृक्षारोपण आज देश और समाज की बहुत बड़ी आवश्यकता : रामनरेश यादव

हरिद्वार। स्वयंसेवी संगठन साहित्य संस्कृति एवं समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामनरेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छः सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित कर बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिये तत्काल उपाय करने की मांग की है। पत्र की प्रतियां उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों को भी प्रेषित की गई हैं।
ज्ञापन में रामनरेश यादव ने कहा है कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा तथा समाज का वातावरण बिगड़ रहा है। जमीन का जल स्तर तेजी से गिर रहा है तथा बढ़ती गर्मी के कारण डेंगू जैसी घातक बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से मानवता को खतरा उत्पन्न हो रहा है। मनुष्य की बढती विलासिता तथा अप्राकृतिक जीवन को ही विश्व के बढ़ते तापमान के लिये दोषी बताते हुए उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहनों की बाजार में आयी बाढ़ और अधिकांश लग्जरी वाहनों में डीजल के प्रयोग ने वातावरण को और गर्म कर दिया है वाहन तथा घरों में लगे ऐसी ग्लोबल वार्मिंग को तेजी से बढ़ा रहे हैं इन सब पर तत्काल रोक लगनी चाहिये। वाहन तथा घरों में लगे ए.सी. जो मात्र एक कमरे को ठंडा करते है लेकिन सौ कार एवं कमरों के बराबर वातावरण को 50 डिग्री तक गर्म कर देते है। उन्होंने ईंधन चालित वाहनों के निर्माण पर रोक लगाकर विद्युत एवं बैटरी चालित वाहन निर्माण कराने की मांग की हैं। देश में निर्माणाधीन सभी सड़कों के निर्माण में तेजी लाने की मांग करते हुए कहा कि कहीं भी टू-लेन से अधिक चौड़ी सड़क का निर्माण नहीं होना चाहिये और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में मैट्रो सिस्टम लागू किया जाना चाहिये। फोर लेन एवं सिक्स लेन सड़कों को कृषि भूमि की दुश्मन बताते हुए कहा कि इनके निर्माण से ध्वनि तथा वायु प्रदूषण के साथ ही ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ जायेगी। बढ़ते चार पहिया वाहनों से पार्किंग एवं अतिक्रमण की व्यवस्था खराबी का जिक्र करते हुए उन्होंने मांग की है कि चार पहिया वाहन खरीदने की अनुमति उसी को मिले जिसके घर में गाड़ी खड़ी करने की व्यवस्था हो। उन्होंने सभी बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि वृक्षारोपण आज देश और समाज की बहुत बड़ी आवश्यकता बन गया है इस पर सरकारी, अर्द्धसरकारी तथा निजी क्षेत्र में तत्काल कार्य प्रारम्भ हो जाना चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...