Skip to main content

मीडिया है लोकतांत्रिक व्यवस्था का मार्गदर्शक : विश्वजीत सिंह नेगी

हरिद्वार। अपने श्रम एवं संसाधनों से संकलित एवं सृजित समाचार समाज को समर्पित करने वाला पत्रकार संगठन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने आज हरिद्वार इकाई के चुनाव सम्पन्न करवा कर पत्रकार एकता एवं संगठन की शक्ति को और मजबूत करने का मूल मंत्र दिया। जनपद इकाई की सम्पन्न हुई आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से रामेश्वर दयाल शर्मा को अध्यक्ष तथा डा. विशाल गर्ग को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया जबकि कोषाध्यक्ष के रुप में ज्ञान प्रकाश पाण्डेय पूर्व की भांति ही अपने दायित्व का निर्वाह करते रहेंगे। नव निर्वाचित पदाधिकारी 15 दिन के अन्दर अपनी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन एवं समाजहित के कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार करेंगे।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की आम सभा को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते हुए राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार तथा संगठन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा कि पत्रकारिता देश और समाज की वह शक्ति है जो कार्यपालिका एवं विधायिका को राष्ट्र एवं समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है। प्रचार माध्यम ही प्रगति और उन्नति के पर्याय हैं और किसी भी प्रदेश को विकास में अग्रसर करने में वहां के सशक्त, सतर्क और संगठित पत्रकारों का बड़ा योगदान रहता है। राज्य स्तर पर समाचार पत्र एवं पत्रकारों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देेते हुए उन्होंने बताया कि संगठन की शक्ति का ही प्रभाव है कि प्रेस मान्यता समिति हो या विज्ञापन मान्यता समिति अथवा पत्रकारों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का अपना अलग स्थान है। उन्होंने सभी साथियों को संगठित रहकर रचनात्मक कार्यों के माध्यम से अपने दायित्वों का निर्वाह करने की सलाह देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में पत्रकारों का योगदान रचनात्मक हो तो कोई भी नेता अथवा अधिकारी पत्रकार संगठन की राय के विरुद्ध कार्य नहीं कर सकता। इससे पूर्व संस्था के महामंत्री एहसान अंसारी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों तथा अनुभवों को सदन के पटल पर रखा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने संगठन तथा पत्रकारों के हित में कार्य करने की अपनी प्राथमिकताओं को प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी साथियों का सहयोग इसी प्रकार बना रहा तो यह संगठन पत्रकारिता के मानदण्डों को पुर्नस्थापित करने वाला अग्रणी संगठन के रुप में अपना स्थान बनायेगा। नवनिर्वाचित महामंत्री विशाल गर्ग ने कहा कि हरिद्वार की पत्रकारिता स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व से ही रचनात्मक रही है और नया राज्य निर्माण में यहां के पत्रकारों का विशेष योगदान रहा है और इस परिपाटी को अब श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और मजबूती के साथ आगे बढ़ायेगी। सभी पत्रकारों ने अपने मुख्य अतिथि विश्वजीत सिंह नेगी का माल्यार्पण कर स्वागत किया, अन्त में कार्यक्रम के अध्यक्ष ललितेन्द्रनाथ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराने में जिन सदस्यों की सहमति रही उनमें प्रमुख थे मुदित अग्रवाल, रामनरेश यादव, बबिता भाटिया, डॉ. शिवा अग्रवाल, हेमा भण्डारी, राकेश भाटिया, ललितेन्द्रनाथ, एहसान अंसारी, अशोक गिरी, संजय लाम्बा, देवम मेहता, नावेद अख्तर, विकास चौहान, के.पी. सिंह चौहान, पंकज सावनी, सद्दाम हुसैन, मनीष कगरन, दीपक मौर्या, सुमित गर्ग, जितेन्द्र कोरी, अनूप सिंह सिद्धू, संजय कश्यप तथा नौशाद अली।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...