Skip to main content

भारत की हो रही दुर्दशा को चुनाव के माध्यम से संभाले देश की जनता

धर्म और राजनीति दोनों अलग-अलग पहलू हैं, धर्म से राजनीति और समाज दोनों को दिशा मिलती है। धर्म धारण करने की वस्तु है जिससे व्यक्ति धर्म में आस्था बढ़ाकर कर्म की शुद्धि की ओर अग्रसर होता है जबकि राजनीति में छल, बल, झूठ-फरेब तथा साम-दाम-दण्ड-भेद की नीति अपनानी पड़ती है इसीलिए धर्म को राजनीति से अलग रखा गया था। भारत में एक ऐसा संगठन है जो गुलामी के समय से ही देश का दुश्मन रहा और अंग्रेजों की चाटुकारिता तथा मुखबिरी की, उस संगठन का स्वतंत्रता संग्राम में भी कोई योगदान नहीं रहा और जिस संगठन अथवा व्यक्तियों ने देश को स्वतंत्र कराया वे लोग और संगठन दोनों ही उस संगठन के दुश्मन बन गए परिणाम स्वरुप देश के प्रति गद्दारी करने वालों को देश की जनता ने कभी सत्ता के लिए नहीं चुना।
देश के इन गद्दारों ने देश को पुनः गुलामी में जकड़ने के लिए जहां सरकारी जमीनों को एक विद्यालयी संस्था तथा अन्य संस्थाओं के नाम से आंवटित कर अपनी जड़ें जमायीं वहीं चुनावों में जनता को शराब, धन तथा अन्य खानपान एवं उपभोक्ता की वस्तुएं मुहैया कराकर इतना लालची बना दिया कि जनता अपने वोट की कीमत वसूलने लगी। इस संगठन ने जब देखा कि पूरे देश की जनता अब स्वार्थी हो गयी और वह अपने वेाट की कीमत वसूलने लगी तभी उस संगठन ने कुछ पूंजीपतियों से सांठ-गांठ कर उनकी पूंजी अपनी राजनीति में निवेश करायी जिसका पहला चरण 2011 से 2014 तक चला और पंूजीपतियों के धन से ताबड़-तोड़ रैलियां कर जनता को इतना बड़ा लालच दिया गया कि उसने भविष्य में भी कभी नहीं सोचा होगा इस काम के लिए एक कथित धर्मगुरु को भी लगाया गया जिसने विदेशोें में जमा कालेधन का आंकड़ा पूरे देश में अपने शिविरों के माध्यम से पहुंचाया तब जनता को विश्वास हो गया कि 15-15 लाख रुपये उसके खातों में आ जायेंगे और देश की जनता अच्छे दिनों का मजा लेगी, आखिर 2014 से 2018 के बीच हुए घटनाक्रमों से सिद्ध हो गया कि लालच बुरी बला होती है।
देश की जनता का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है, चंद लोग देश की जनता की मेहनत की कमाई का करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग जायें, उन्हें रोकने वाला कोई न हो, भगोड़ों की जो सम्पत्ति देश में बची हो उसे विस्फोटक के माध्यम से ध्वस्त कर दिया जाये, वह भी यह कहकर कि यह निर्माण अवैध था, आखिर किसकी शह पर अवैध निर्माण हुआ था, निर्माण वैध हो या अवैध वह देश की सम्पत्ति था। देश की सेना सुरक्षित नहीं, यदि किसी रक्षा सौदे पर घोटालों का आरोप लगे तो झूठा हलफनामा दिया जाये और फाइलें गायब कराकर न्यायपालिका में बाद में यह कह दिया जाये कि सम्बन्धित फाइलें चोरी हो गयीं, फिर भी मीडिया यह प्रचारित करे कि देश सुरक्षित हाथों में है। जिस देश के किसान को अपनी मेहनत का मूल्य न मिलता हो, जनता करों की मार से मर रही हो ऊपर से नोटबंदी और जीएसटी की मार पड़े तथा रोजगार देने के स्थान पर समाप्त कर दिए जायें।
देश और समाज को एक-दूसरे से अलग करने की परम्परा इतनी बलवती होती जा रही है कि यदि कोई दल आपस में गठबंधन कर लें तो उन्हें बेमेल और ठगबंधन तथा महामिलावट का दर्जा दे दिया जाये। संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग से भी काम न चले तो धर्म के नाम पर राजनीति की जाये और इसमें भी सफलता मिलती न दिखे तो देश की सुरक्षा और सैनिक कार्यवाही पर राजनीति होने लगे तो देश किस ओर जा रहा है यह समय रहते समझने की बात है। यदि किसी दल नेता की गलत कार्यवाही का विरोध किया जाये तो उसे राष्ट्रद्रोही कहकर न केवल बदनाम किया जाये बल्कि उस पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया जाये तो लोकतंत्र का अर्थ बिगड़ जाता है। लोकतंत्र बहुमत के आधार पर चलता है लेकिन विपक्ष भी लोकतंत्र का अंग होता है। सरकार की गलत नीतियों की आलोचना करना विपक्ष और जनता दोनों का अधिकार होता है लेकिन जब उनकी जुबान पर ताला लगाने का काम हो रहा हो तो देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं रह जाता है। सरकार को चाहिए कि वह जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सत्ता का संचालन करे।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...