Skip to main content

मूल अधिकारों से वंचित देश की सत्तर प्रतिशत आबादी ?

हरिद्वार। अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के सात दशक बीतने के बाद भी देश की सत्तर प्रतिशत आबादी अपने मौलिक अधिकारों से वंचित है और जब तक भारत का किसान सम्पन्न नहीं होगा तब तक न साइनिंग इण्डिया बनेगा न डिजिटल और न ही राइजिंग इण्डिया। देश को खुशहाल बनाने के लिए अन्नदाता का संरक्षण और संवर्द्धन आवश्यक है जिसके लिए किसानों को उसकी उपज का वाजिब मूल्य देना होगा जो अब तक देश की सत्ता पर काबिज रही सरकारों ने नहीं दिया।
प्रेस को जारी एक बयान में यादव ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा समाज की मूल आवश्यकता है लेकिन देश की 70 प्रतिशत आबादी को पिछले सत्तर वर्षों से न तो शिक्षा मिल रही न ही चिकित्सा। शिक्षा एवं चिकित्सा का पूर्ण रुपेण व्यवसायीकरण हो गया है और ये दोनों सुविधायें देश के बड़े या चुनिंदा शहरों तक ही समिति हैं। शिक्षा के अभाव में किसान का बेटा न तो उच्च स्तरीय सरकारी सेवाओं में जा पाता न ही स्वरोजगार के माध्यम से अपनी बेरोजगारी रोक पाता है। केवल राजनेता या उच्चाधिकारियों के बच्चे ही सरकारी सेवा प्राप्त कर पाते हैं जबकि किसान के बेटे को पुलिस और सेना की सेवा से ही संतुष्ट होना पड़ रहा है। अन्नदाता किसी का मोहताज नहीं है लेकिन उसको उसकी मेहनत और उपज का पूरा मूल्य न देकर केवल वोट बैंक के रुप में उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। देश के ग्रामीण अंचलों में न तो अच्छे चिकित्सालय हैं न ही विद्यालय और जो सरकारी योजनायें ग्रामीण विकास के नाम पर चलायी जा रही वे सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं। सर्वविदित है कि भारत का किसान किसी का मोहताज नहीं है लेकिन उसकी मेहनत का मूल्य न देकर उसको बेचारा बनाकर केवल और केवल वोटबैंक के रुप में प्रयोग किया जा रहा है, ऐसा कब तक और चलेगा? भारत का किसान किसी भी सरकार से न तो कर्जमाफी चाहता है न ही किसी प्रकार का अनुदान, वह केवल अपनी मेहनत का हक चाहता है। सरकार के पास न तो कृषकों की उपज खरीदने के साधन हैं न ही उसके बच्चे को शिक्षित करने के लिए ग्रामीण अंचलों में ऐसे विद्यालय जो बड़े शहरों में कार्यपालिका एवं विधायिका के बच्चों के लिए उपलब्ध हैं। देश का किसान दिन-रात मेहनत करता है लेकिन उसकी मेहनत को दर किनार कर केवल बीज और खाद की कीमत लगाकर उसकी उपज का समर्थन मूल्य तय किया जाता है जबकि ब्यूरोक्रेसी विभिन्न वेतन आयोगोें का गठन कर अपने वेतन भत्ते बढ़ा लेती है जिससे देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है। लोकतंत्र में जनता का हित सर्वोपरि होता है, जनता ही अपने लिए सरकार का गठन करती है और करों का भुगतान कर सरकारों का संचालन करती है। जो सरकार के कर्मचारी हैं वे वास्तव में जनता के सेवक हैं लेकिन स्वतंत्रता का नाजायज फायदा उठाकर आज जो नौकर है वही मालिक पर राज कर रहा है। देश की जनता को अपने कर्तव्य के साथ ही अधिकारों के लिए भी सचेत होना होगा क्योंकि मेहनत का फल प्राप्त करना व्यक्ति का मौलिक अधिकार है और किसान को यह अधिकार तभी प्राप्त होंगे जब वह शिक्षित होगा और अपने बीच के नेता का चयन करेगा। कोई भी नेता जब चुनाव लड़ता है तब वह जनता के बीच रहता है और जब चुनाव जीतकर मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन जाता है, तब वह ब्यूरोक्रेसी का बंधक हो जाता है, आम जनता का कोई भी व्यक्ति बिना सरकारी कर्मचारी या अधिकारी की अनुमति के बगैर अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधि से मिल नहीं सकता इस परम्परा को समाप्त किए बगैर देश की जनता का भला नहीं हो सकता, जनता करों का भुगतान करती रहेगी, नेता और ब्यूरोक्रेट्स जनता की मेहनत की कमाई से मलायी चाटते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...