Skip to main content

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनेगी संसद में उत्तराखण्ड की आवाज : फुरकान अली

हरिद्वार। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रत्याशी फुरकान अली एडवोकेट ने कहा है कि प्रसपा उत्तराखण्ड राज्य की प्रगति का माध्यम बनेगी जिसकी शुरुआत हरिद्वार से हो रही है। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद आज शारदानगर स्थित कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्त्ताओं के साथ चुनाव प्रचार की रणनीति पर विचार करते हुए उन्हांेने कहा कि कैम्प कार्यालय को ही मुख्य चुनाव कार्यालय के रुप में प्रयोग किया जायेगा जिसका उद्घाटन 01 अप्रैल को दोपहर 2 बजे होगा।
राज्य की प्रगति के लिए क्षेत्रीय दलों के योगदान की महत्ता बताते हुए उन्हांेने कहा कि राष्ट्रीय दल केवल राजनैतिक लाभ लेने के लिए चुनाव लड़ते हैं जबकि क्षेत्रीय दलों का एजेण्डा विकास का होता है। नए राज्य को 18 वर्ष बीतने के बाद भी किसी नेता ने आज तक उत्तराखण्ड की आवाज संसद में नहीं उठायी परिणाम स्वरुप राज्य पलायन, बेरोजगारी के साथ ही शिक्षा एवं चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उत्तराखण्ड की अब तक हुई दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक सत्ता पर काबिज रहे दलों ने राज्य से कृषि और कृषक दोनों को समाप्त करने का काम किया है। पहाड़ों से कृषि समाप्त होने तथा कुटीर उद्योग तथा स्वरोजगार के साधन न होने से पलायन बढ़ा जिसका भार मैदानी क्षेत्रों पर बढ़ने से राज्य का कृषि क्षेत्र कम हुआ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा में उत्तराखण्ड की आवाज बनेगी और किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य तथा उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को सरकारी कर्मचारियों के समकक्ष वेतन दिलाया जायेगा। प्रसपा के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता रामनरेश यादव ने लोकसभा क्षेत्र के समस्त चौदह विधानसभाओं के लिए प्रचार शैड्यूल जारी किया।

Comments

Popular posts from this blog

परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना से हो जाते हैं असंभव कार्य भी संभव

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी रजि. ने आज अपने रंगमंच से परस्पर सहयोग एवं मैत्री भावना के उस दृश्य का अवलोकन कराया जिसके तहत वो समस्याग्रस्त व्यक्ति यदि मैत्री भावना से एक-दूसरे का सहयोग करें तो दोनों के असंभव कार्य संभव हो जाते हैं और यदि कोई भक्त सच्ची भावना से भगवान का दर्शन करना चाहता है तो भगवान स्वयं उसके घर पर आकर दर्शन देते हैं। सुग्रीव मैत्री तथा शबरी राम दर्शन के दृश्यों का मंचन करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दिखाया कि शबरी एक भील कन्या थी लेकिन भगवान राम का दर्शन करने की उसकी दिली इच्छा थी तो भगवान राम ने स्वयं उसकी कुटिया में जाकर दर्शन दिए तथा उसके झूठे बेर भी खाये। लक्ष्मण द्वारा शबरी के बेर न खाकर फेंकने पर श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा कि दीनहीन व्यक्ति ही दीनानाथ का स्वरुप होता है और जो बेर उन्हांेने फेंके हैं वे ही संजीवनी बूटी के रुप में उनकी मूर्छा को दूर करेंगे। श्रीराम सुग्रीव मैत्री को रामलीला के सर्वाधिक प्रेरणादायी दृश्य के रूप में प्रस्तुत करते हुए श्रीरामलीला कमेटी ने दर्शाया कि भगवान श्रीराम एवं सुग्रीव दोनों की समस्यायें समान थीं दोनों अपने-अपने राजपाट से वं...

राम और रावण ने संयुक्त रुप से की रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की स्थापना

हरिद्वार। श्रीरामलीला कमेटी ने 3 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए रामलीला रुपी अनुष्ठान की अंतिम बेला में आज सेतुबन्ध रामेश्वरम् में ज्योतिर्लिंग की उस अद्भुत स्थापना का दृश्य प्रस्तुत किया जिसमें भगवान श्रीराम तथा रावण ने संयुक्त रुप से शिवोपासना कर धर्म एवं अध्यात्म के माध्यम से वैर भावना को भुलाने का संदेश दिया रामलीला का यह दृश्य चरित्र एवं मर्यादा की उस सीमा का पर्याय बन गया जब श्रीराम ने रावण को मुक्ति का वरदान दिया तो रावण ने राम को आसन्न युद्ध में विजयी होने का आशीर्वाद दिया। रावण विद्वान, बलशाली, अहंकारी के साथ कर्मवीर भी था जिसने अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए न किसी की राय मानी न ही अनुरोध। रावण दूरदृष्टा भी था इसीलिए उसने भाई विभीषण को लंका से निकाल दिया जो रामादल में सम्मिलित होकर लंका का राजा बना। रामलीला के बहुप्रतीक्षित अंगद-रावण संवाद की भी जमकर सराहना हुई। भगवान राम ने युद्ध के अंतिम क्षणों में भी शांतिदूत के रुप में अंगद को रावण के पास भेजा लेकिन रावण ने जानकी को देने के स्थान पर जान की बाजी देने का अपना निर्णय नहीं टाला और दोनों ओर से युद्ध की घोषणा हो गयी। श्रीरा...

गठबंधन और भाजपा के मुकाबले को त्रिकोणीय बनायेगी जविपा सेक्यूलर

राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.पी. श्रीवास्तव ने किया गोरखपुर से नामांकन लखनऊ। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा है कि किसान और जवान का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है और भारत में स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए देश की 70 प्रतिशत ग्रामीण आबादी के सम्मान के लिए कार्य करना होगा। उक्त उद्गार उन्होंनेे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर ते हुए व्यक्त किए। जन विकास पार्टी सेक्यूलर के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश के अधिकांश राजनैतिक दल शहरीकरण की आंधी में गुम हो गए हैं और गांव एवं देहात की सत्तर प्रतिशत आबादी को विस्मृत कर दिया है। उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए ‘जय जवान जय किसान’ के नारे को सार्थक करने की हामी भरते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए गांवों का विकास आवश्यक है और जन विकास पार्टी सेक्यूलर सत्ता में आने पर सबसे पहले कृषकों को उनकी उपज का मूल्य मेहनत मजदूरी के साथ देकर किसानों को मजबूत करेगी तथा कृषि मजदूरों को...